RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी Textbook Exercise Questions and Answers.

RBSE Class 6 Social Science Solutions Geography Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी

RBSE Class 6 Social Science सौरमंडल में पृथ्वी InText Questions and Answers


पृष्ठ 4

प्रश्न 1. 
सौर शब्द का उपयोग करते हुए और अधिक शब्दों को लिखें। 
उत्तर:

  • सौर परिवार 
  • सौर ऊर्जा 
  • सौर प्रकाश 
  • सौर बैटरी 
  • सौर ऊष्मा। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी

पृष्ठ 5

प्रश्न 1. 
मालूम करो कि क्या कोई भारतीय चन्द्रमा पर गया है? 
उत्तर:
नहीं, अभी तक कोई भारतीय चन्द्रमा पर नहीं गया है। 

पृष्ठ 6 

प्रश्न 1. 
जीव एवं पौधों को जीवित रहने तथा विकास करने के लिए किन तत्वों की आवश्यकता होती है? 
उत्तर:
जीव तथा पौधों को जीवित रहने तथा विकास करने के लिए ऑक्सीजन, जल, भोजन, सौर ऊर्जा की आवश्यकता होती है। 

पृष्ठ 7 

प्रश्न 1. 
क्या आप ब्रह्मांड के साथ अपना सम्बन्ध बता सकते हैं? 
उत्तर:
जी हाँ, हम ब्रह्मांड का एक हिस्सा हैं। हम पृथ्वी पर रहते हैं तथा पृथ्वी सौरमंडल का एक भाग है। हमारा सौरमंडल आकाशगंगा (मिल्की बे) का एक भाग है, जो ब्रह्मांड का हिस्सा है।

RBSE Class 6 Social Science सौरमंडल में पृथ्वी Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए। 
(i) ग्रह और तारे में क्या अंतर है? 
उत्तर:

ग्रह

तारे

आकार में छोटे होते हैं।

आकार में बड़े होते हैं।

आन्तरिक ग्रह चट्टानों से तथा बाह्य ग्रह गैस और तरल पदार्थों से बने होते हैं।

गैसों से बने होते हैं।

इनके पास अपनी ऊष्मा तथा अपना प्रकाश नहीं होता है।

इनके पास अपनी लामा तथा अपना प्रकाश होता है।

ग्रह संख्या में आठ हैं। पृथ्वी भी एक ग्रह है।

तारे संख्या में अनगिनत है। सूर्य भी एक तारा है।

ग्रह तारों के प्रकाश से नकाशित होते हैं।

तारे स्वयं के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं।


(ii) सौरमंडल से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
सौरमंडल: सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा कुछ अन्य खगोलीय पिंड, जैसे छुद्र ग्रह एवं उल्कापिंड मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं। उसे हम सौर परिवार का नाम देते हैं, जिसका मुखिया सूर्य है। 

(iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें।
उत्तर:
सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार ग्रहों के नाम:

  1. बुध 
  2. शुक्र 
  3. पृथ्वी 
  4. मंगल 
  5. बृहस्पति 
  6. शनि 
  7. यूरेनस 
  8. नेब्यून। 

(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है? 
उत्तर:
पृथ्वी को निम्न कारणों से अद्भुत प्रह कहा जाता हैं:

  • जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ संभवतः केवल पृथ्वी पर हो पाई जाती हैं। 
  • पृथ्वी न तो अधिक गर्म है और न ही अधिक ठंडी। 
  • यहाँ पानी एवं वायु उपस्थित है, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। वायु में जीवन के लिए आवश्यक गैसें, जैसे ऑक्सीजन मौजूद है। 
  • इसीलिए पृथ्वी पर जीवन है तथा हम लोग रह पाते हैं।

(v) हम हमेशा चन्द्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं? 
उत्तर:
चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग 27 दिन में पूरा करता है। लगभग इतने ही समय में यह अपने अक्ष पर भी एक चक्कर पूरा करता है। इसी कारण से हमारे सामने हमेशा इसका एक ही भाग रहता है और पृथ्वी से हमें चंद्रमा का केवल एक ही भाग दिखाई पड़ता है। 

(vi) ब्रह्मांड क्या है? 
उत्तर:
ब्रह्मांड: लाखों आकाशगंगाओं से मिलकर ब्रह्मांड का निर्माण होता है। हम पृथ्वी पर रहते हैं। पृथ्वी सौरमंडल का एक भाग है। हमारा सौरमंडल आकाशगंगा का एक भाग है तथा इसी प्रकार की लाखों आकाशगंगाएँ मिलकर ब्रह्मांड का निर्माण करती हैं। ब्रह्मांड की विशालता की कल्पना भी करना अत्यन्त मुश्किल है। हम सभी ब्रह्मांड का हिस्सा हैं। 

प्रश्न 2. 
सही उत्तर चिह्नित (√ ) कीजिए। 
(i) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वां ग्रह के नाम से जाना, जाता है? 
(क) बृहस्पति
(ख) शनि 
(ग) शुक्र 

(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन - सा है? 
(क) शुक्र
(ख) पृथ्यो 
(ग) बुध 

(iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर , चक्कर लगाते हैं
(क) वृत्तीय पथ पर 
(ख) आयताकार पथ पर 
(ग) दीर्घवृत्ताकार 

(iv) ध्रुवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है
(क) दक्षिण
(ख) उत्तर 
(ग) पूर्व

(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं
(क) शनि एवं बृहस्पति 
(ख) मंगल एवं बृहस्पति 
(ग) पृथ्वी एवं मंगल 
उत्तर:
(i) (ग) शुक्र
(ii) (ख) पृथ्यो 
(iii) (ग) दीर्घवृत्ताकार
(iv) (ख) उत्तर
(v) (ख) मंगल एवं बृहस्पति। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी

प्रश्न 3.
खाली स्थान भरें। 
(i) .............. का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे .............. कहते हैं। 
(ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को .............. कहा जाता है। 
(iii) .............. पृथ्वी के सबसे करीब है। 
(iv) .............. सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है। 
(v) ग्रहों के पास अपनी .............. तथा .............. नहीं होती है। 
उत्तर:
(i) तारों, नक्षत्रमंडल 
(ii) आकाशगंगा 
(iii) शुक्र 
(iv) पृथ्वी 
(v) ऊष्मा, रोशनी।

Bhagya
Last Updated on June 4, 2022, 5:50 p.m.
Published June 4, 2022