Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 5 पंचायती राज Textbook Exercise Questions and Answers.
पृष्ठ 50
प्रश्न 1.
ग्राम सभा क्या होती है?
उत्तर:
ग्राम सभा - ग्राम सभा एक पंचायत के क्षेत्र में रहने वाले सभी वयस्कों की सभा होती है। कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा हो, जिसे वोट देने का अधिकार प्राप्त हो और जिसका नाम गाँव की मतदाता सूची में हो, बह ग्राम सभा का सदस्य होता है।
प्रश्न 2.
ग्राम सभा की बैठक में अब तक कौनसी समस्याओं पर चर्चा हो चुकी थी? उनके किस तरह के हल सुझाये गए?
उत्तर:
ग्राम सभा की बैठक में अब तक 'पानी की कमी की समस्या' तथा 'गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों की सूची की स्वीकृति लेना' विषयों पर चर्चा हो चुकी थी। पानी के समस्या के सम्बन्ध में निम्न सुझाव प्रस्तुत किए गए:
गरीबी की रेखा के नीचे आने वाले लोगों की सूची पर ग्राम सभा की स्वीकृति लेना: ग्राम सभा के समक्ष इस सूची में दर्ज नाम पढ़े। दो ऐसे सदस्य जो कुछ सदस्यों की दृष्टि में गरीब नहीं थे, के सम्बन्ध में कुछ सदस्यों ने खुसरफुसर की। लेकिन वे दोनों सरपंच के मित्र थे, इसलिए उनके विरोध में सभा में अपना स्वर मुखरित नहीं किया। एक अन्य सदस्य, ओमप्रकाश, जो वास्तव में गरीब था, उसका नाम न होने पर, ग्राम सभा ने उसका नाम सूची में दर्ज होने के लिए कहा। जिस शिक्षक ने सूची बनाई थी, उसने कहा कि ओमप्रकाश के घर पर ताला लगा हुआ था, इसलिए उसका नाम नहीं आ सका। सरपंच ने कहा कि उसकी पारिवारिक आय का पता लगाया जाएगा और आय कम हुई तो उसका नाम सूची में दर्ज कर लिया जाएगा।
पृष्ठ 53
प्रश्न 1.
हरदास ग्राम पंचायत में क्या - क्या निर्णय लिए गए?
उत्तर:
हरदास ग्राम पंचायत में पानी की समस्या को सुलझाने के लिए ग्राम सभा द्वारा सुझाए गए विकल्पों पर विचार किया। इस सम्बन्ध में सरपंच ने सुझाव दिया कि कि पंचायत के पास हैडपंप की देखरेख के मद में कुछ पैसा है, सो उन्हीं पैसों को इस काम में लगाया जा सकता है। इसे सभी सदस्यों ने स्वीकार कर लिया और सचिव ने उनके निर्णय को रजिस्टर में दर्ज कर लिया। इस निर्णय के बाद सभी सदस्यों ने इस समस्या के स्थायी हल पर विचार किया और जल संरक्षण के सम्बन्ध में यह निर्णय हुआ कि ग्राम पंचायत खंड विकास अधिकारी से बात करके 'जल संरक्षण योजना' पर अधिक जानकारी इकट्टा करेगी।
प्रश्न 2.
क्या आपको लगता है कि ये निर्णय लेने जरूरी थे? क्यों?
उत्तर:
हाँ, हमें लगता है कि ये निर्णय लेने जरूरी थे क्योंकि 'पानी की समस्या' समूचे ग्राम की समस्या थी और अगली ग्राम सभा की बैठक में सदस्य पूछेगे कि पानी की समस्या के हल के लिए ग्राम पंचायत ने क्या निर्णय लिया है। इसलिए इस समस्या पर जवाब देना ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी थी।
प्रश्न 3.
ऊपर दिये गए विवरण में से एक प्रश्न बनाइए जो अगली ग्राम सभा की बैठक में लोक पंचायत से पूछ सकते हैं।
उत्तर:
पानी की समस्या के स्थायी हल के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत ने क्या निर्णय लिया है?
प्रश्न 1.
हरदास गाँव के लोग किन समस्याओं का सामना कर रहे थे? उन्होंने अपनी समस्यायें सुलझाने के लिए क्या किया?
उत्तर:
हरदास गाँव के लोग निम्नलिखित समस्याओं का सामना कर रहे थे
1. पानी की कमी की समस्या: हर साल गिरते भूजल स्तर के कारण से हैडपंपों से थोड़ा बहुत पानी ही आता था। गाँव के लोग पेयजल के लिए सुरु नदी पर निर्भर हो गए थे जो वहाँ से तीन किलोमीटर दूर थी।
गरीबी: हरदास गाँव के कुछ परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे थे।
सड़क का टूटा होना: हरदास गाँव को शहर जाने वाली मुख्य सड़क से अड़ने वाला मार्ग टूट - फूट गया था।
हरदास गाँव के लोगों द्वारा समस्याओं के निराकरण के उपाय:
1. हरदास गाँव की ग्राम पंचायत के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि दोनों हैंडपंपों को गहरा कर लिया जाय जिससे पेयजल की वर्तमान समस्या को हल किया जा सके तथा इस समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए जल संवर्धन विकास कार्यक्रम का अध्ययन किया जाये जिससे छोटे - छोटे चैक डैम बनाकर इस समस्या को हमेशा के लिए समाप्त किया जा सके।
2. गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों की सूची बनाई गई जिससे सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।
3. ग्राम पंचायत ने गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग की मरम्मत कराई और इस पर हुए खर्च का ब्यौरा ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया।
प्रश्न 2.
आपके विचार में ग्राम सभा का क्या महत्व है? क्या आपको लगता है कि सभी लोगों को ग्राम सभा की बैठक में भाग लेना चाहिए? क्यों?
उत्तर:
ग्राम सभा का महत्व: ग्राम सभा एक पंचायत क्षेत्र |में रहने वाले सभी वयस्क लोगों की सभा होती है। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि:
इस प्रकार ग्राम सभा निर्वाचित प्रतिनिधियों पर नजर रखने और लोगों के प्रति उन्हें जिम्मेदार एवं जवाबदेह बनाने में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अत: सभी लोगों को ग्राम सना की बैठक में भाग लेना चाहिए।
प्रश्न 3.
अपने क्षेत्र या अपने पास के ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत द्वारा किए गए किसी एक काम का उदाहरण लीजिए और उसके बारे में निम्नलिखित बातें पता कीजिए
(क) यह काम क्यों किया गया?
(ख) पैसा कहाँ से आया?
(ग) काम पूरा हुआ या नहीं?
उत्तर:
(क) हमारे ग्रामीण क्षेत्र में कोई सामुदायिक भवन नहीं था। ग्राम पंचायत द्वारा इसे बनवाने का निर्णय लिया गया क्योंकि गांव में कोई भी ऐसा स्थान नहीं था जहाँ ग्राम सभा की बैठक हो सके तथा ग्रामीण मुद्दों पर एक साथ बैठकर विचार - विमर्श हो सके।
(ख) सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु पैसा विभिन्न स्रोतों से आया, जैसे-
(ग) हाँ, गाँव वालों की सहायता से काम पूरा हो गया।
प्रश्न 4.
ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के बीच क्या फर्क है?
उत्तर:
ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के बीच अन्तर
प्रश्न 5.
नीचे दी गई खबर को पढ़िए और फिर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
चौफुला - शिरूर सड़क पर एक गाँव हैं - निमोन। दूसरे गाँवों की तरह पिछले कई महीनों से इस गाँव में भी पानी की बहुत कमी चल रही है। गांव वाले अपनी जरूरतों के लिए टैंकर पर निर्भर हैं। इस गाँव के भगवान महादेव लाड (35 वर्ष) को सात लोगों ने मिलकर इंडे, लोहे की छड़ से बहुत पीटा। इस घटना का पता तब चला जब कुछ लोग बुरी तरह से घायल लाड को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। पुलिस की रपट में लाड ने लिखवाया कि उस पर हमला तब हुआ जब उसने टैंकर का पानी टंकी में भरने पर जोर दिया था। टंकी, निमोन ग्राम पंचायत की जल आपूर्ति योजना के तहत बनाई गई थी ताकि पानी का समान रूप से वितरण हो। परन्तु लाड का आरोप था कि ऊंची जाति के लोग इस बात के खिलाफ थे। वे टैंकर के पानी पर दलित जातियों का अधिकार नहीं मानते थे।
(क) भगवान लाड को पीटा क्यों गया था?
(ख) क्या आपको लगता है कि यह भेदभाव का मामला है? क्यों?
उत्तर:
(क) भगवान महादेव लाड को कुछ लोगों ने इसलिए पीटा कि वह दलित जाति का होने के बावजूद भी पानी के समान विवरण के लिए बनाई गई टंकी में टैंकर के पानी को भरने पर जोर दे रहा था।
(ख) हाँ, यह भेदभाव का मामला है क्योंकि ऊँची जाति के लोग टैंकर के पानी पर दलित जातियों का अधिकार नहीं मानते थे। इसलिए समान वितरण के लिए बनी टंकी में टैंकर के पानी को डालने का विरोध कर रहे थे।
प्रश्न 6.
जल संरक्षण और उसके फायदे के विषय में जानकारी इकट्ठी कीजिए।
उत्तर:
1. जल संरक्षण:
जल संरक्षण से अभिप्राय धरातल पर बहने बाले जल और भूमिगत जल की गुणवत्ता को बनाए रखना, भूमिगत जल स्तर को नीचे गिरने से रोकना, वर्षों के जल का संरक्षण करना तथा नदियों के जल का अधिकतम उपयोग करना आदि से है।
2. जल संरक्षण के लाभ: जल संरक्षण के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं: