Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व Textbook Exercise Questions and Answers.
पृष्ठ 41
प्रश्न 1.
अश्वेत लोग किस - किस तरह से भेदभाव का सामना कर रहे थे। ऐसे 5 भेदभावों की सूची बनाइए।
उत्तर:
प्रश्न 2.
हेक्टर और उसके साथी किस बात के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे?
उत्तर:
हेक्टर और उसके साथी 'जुलू भाषा' सीखना चाहते थे जबकि उन पर अफ्रीकान्स' भाषा सीखने के लिए जोर डाला जा रहा था। हेक्टर और उसके साथी 'अफ्रीकान्स' सीखने का विरोध कर रहे थे।
प्रश्न 3.
क्या सभी लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार होना जरूरी है? क्यों?
उत्तर:
हाँ, सभी लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार होना जरूरी है क्योंकि सभी मनुष्य प्रकृति से बराबर हैं और सबके व्यक्तित्व के विकास के लिए सबके साथ बराबरी का व्यवहार होना आवश्यक है।
पृष्ठ 41
प्रश्न 1.
एक निर्धारित समय के बाद चुनाव होते रहने का क्या जरूरत है?
उत्तर:
एक निर्धारित समय के बाद नियमित चुनाव होते रहने से लोगों का सरकार पर नियंत्रण बना रहता है।
पृष्ठ 44
प्रश्न 1.
माया की कहानी को दोबारा पढ़िए। क्या आपको लगता है कि पुलिस द्वारा की गई हेक्टर की हत्या को रोका जा सकता था? कैसे?
उत्तर:
हाँ, पुलिस द्वारा हेक्टर की हत्या को रोका जा सकता था:
पृष्ठ 45
प्रश्न 1.
माया की कहानी में सरकार ने क्या इस विचार का समर्थन किया था कि सभी लोग बराबर हैं?
उत्तर:
नहीं।
प्रश्न 2.
डा. अंबेडकर की कहानी में क्या अस्पृश्यता के विचार से समानता के विचार को ठेस पहुँची?
उत्तर:
हाँ, अस्पृश्यता के विचार से समानता के विचार को ठेस पहुंची।
पृष्ठ 46
प्रश्न 1.
आपके अनुसार फीस घटा देने से लड़कियों को स्कूल जाने में कैसे मदद मिलेगी?
उत्तर:
फीस घटा देने से लड़कियों की विद्यालयों में संख्या बढ़ेगी तथा उनके माँ - बाप उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित होंगे क्योंकि वे अब उनकी फीस के भार को वहन करने में सक्षम होंगे।
प्रश्न 1.
आज दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन कैसा होगा?
उत्तर:
आज दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन भेदभावरहित होगा क्योंकि 1994 से दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक देश में सभी प्रजातियों के लोगों को बराबर माना जाता है। वह ऐसे स्कूल में पढ़ सकती है, जहाँ सभी प्रजातियों के बच्चे साथ - साथ पढ़ रहे हैं। वह ऐसे अस्पताल में अपना इलाज करवा सकती है जहाँ सभी तरह के लोगों का इलाज होता है। वह मतदान अधिकार प्राप्त कर सकती है तथा मनवांछित भाषा का अध्ययन कर सकती है। वह एक स्वतंत्र जीवन जी सकती है।
प्रश्न 2.
किन विभिन्न तरीकों से लोग सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं?
उत्तर:
लोग निम्न तरीकों से सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं:
प्रश्न 3.
विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की जरूरत क्यों होती है?
उत्तर:
दो सामाजिक समूहों के बीच विवादों को यदि सुलझाया नहीं जाए तो उनके बीच स्थिति हिंसा का रूप ले सकती है। इसलिए सामाजिक समूहों के विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए एक निष्पक्ष तथा शक्ति सम्पन्न संस्था की जरूरत होती है। सरकार ही ऐसी संस्था की भूमिका निभा सकती है। सरकार के अंग के रूप में पुलिस और न्यायपालिका ऐसे विभिन्न मुद्दों को सुलझाकर समाज में शांति की स्थापना करती है।
प्रश्न 4.
सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है?
उत्तर:
सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार करने के लिए सरकार अग्न कदम उठाती है:
प्रश्न 5.
पाठ को एक बार और पढ़कर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्वों की एक सूची बनाइए। उदाहरण के लिए सभी लोग बराबर हैं।
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्वों की सूची: