RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 16 ज्यामिती

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Maths Chapter 16 ज्यामिती Textbook Exercise Questions and Answers.

RBSE Class 5 Maths Solutions Chapter 16 ज्यामिती

पाठगत प्रश्न: 

पृष्ठ सं. 61:

प्रश्न-कागज के मोड़ने के आधार पर समकोण की अवधारणा समझाइये। 

उत्तर-कागज के मोड़ों द्वारा-एक चौकोर कागज लो, इसे ठीक बीचों बीच में से इस प्रकार मोड़ो कि दोनों हिस्से एक-दूसरे को पूरा ढक लें। अब इसी प्रकार इसे एक बार और मोड़ो-

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 16 ज्यामिती 1

अब इस कागज को खोलो। कागज पर चित्रानुसार दो लाइनें एक-दूसरे को काटती दिखेंगी तथा चार कोण बनते दिखाई देंगे।

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 16 ज्यामिती 2

इनमें से प्रत्येक कोण समकोण होता है। 

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 16 ज्यामिती 

पृष्ठ सं. 62:

प्रश्न 1.
(क्रिया-कलाप)-अपने चारों ओर ऐसे कोने या आकृतियाँ ढूँढो जिनमें आपको समकोण, न्यूनकोण,अधिक कोण व सरल कोण की स्थितियाँ दिखाई पड़ती हों।
हल : 
1. दो दिवारों को मिलाने वाला स्थान समकोण बनाता है। 
2. कुर्सी की टाँगों व फर्श के बीच भी लगभग समकोण बनता है। 
3. पंखे की तीनों पंखड़ियों के बीच न्यूनकोण बनते हैं। 
4. घड़ी में घण्टे, मिनट व सेकण्ड की सुईयों के बीच भिन्न-भिन्न समय पर अलग-अलग प्रकार के काण बनते हैं।

प्रश्न 2.
घड़ी में ठीक 6 बजे के समय घंटे व मिनट की सुईयों की स्थितियों को ध्यान से देखो। क्या वे एक सीधी रेखा में होती है ?
हल : 
हाँ, वे एक सीधी रेखा में होती हैं। 

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 16 ज्यामिती 

पृष्ठ सं. 63 - 64:

अभ्यास:

प्रश्न 1. 
नीचे दी गयी ज्यामितीय आकृतियों में सभी कोणों को पहचान कर उन्हें न्यूनकोण समकोण अथवा अधिक कोण के रूप में चिह्नित कीजिये।

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 16 ज्यामिती 3

न्यून कोण वाले शीर्ष (कोने) = ........................
समकोण वाले शीर्ष = ........................
अधिक कोण वाले शीर्ष = ........................
हल : 
न्यूनकोण वाले शीर्ष (कोने) - A, B, C, D, E, M, V 
समकोण वाले शीर्ष (कोने) - F, G, H, I, J, L, T, U 
अधिक कोण वाली शीर्ष (कोने) - K, N, 0, P, Q, R, S, W

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 16 ज्यामिती 

पृष्ठ सं. 65:

प्रश्न 2. 
आपके ज्यामितीय बॉक्स (ड्राइंग बॉक्स) में दिये गये अर्ध चन्द्राकार (अर्धवृत्ताकार) उपकरण को क्या कहते हैं। यह किस काम आता है?
हल : 
ज्यामितीय बॉक्स में (ड्रॉइंग बॉक्स) एक अर्ध-चन्द्राकार (अर्धवृत्ताकार) उपकरण होता है, इसे चाँदा कहते हैं।

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 16 ज्यामिती 4

इसका प्रयोग कोण का मापन करने में किया जाता है। चाँद द्वारा मापे गये कोणों की माप अंश या डिग्री में प्राप्त होती है, जिनका प्रतीक चिन्ह ° है। सम्पूर्ण चाँदा 0° से 180° तक अर्धवृत्ताकार रूप में होता है। ठीक मध्य में 90° पर एक सीधे रेखा होती है। यह समकोण है।

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 16 ज्यामिती 

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न:

प्रश्नावली: 

प्रश्न-चाँदे की सहायता से निम्नांकित कोणों का मापन करें।

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 16 ज्यामिती 5
 
हल : 
(i) 30°
(ii) 100°
(iii) 90°
(iv) 110°
(v) 153°
(vi) 180°

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 16 ज्यामिती 

महत्वपूर्ण प्रश्न:

बहुविकल्पीय प्रश्न: 

प्रश्न 1. 
समकोण का मान होगा
(अ) 180° 
(ब) 90°
(स) 270° 
(द) 360° 
हल : 
(ब) 90°

प्रश्न 2. 
न्यूनकोण का मान होता है
(अ) 90° से अधिक 
(ब) 180° से कम 
(स) 90° से कम 
(द) 180° से अधिक 
हल : 
(स) 90° से कम 

प्रश्न 3. 
एक पेन्सिल को एक चौथाई चक्कर घुमाने पर बनने वाला कोण होगा- 
(अ) सरल कोण 
(ब) अधिक कोण
(स) न्यूनकोण 
(द) समकोण 
हल : 
(द) समकोण 

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 16 ज्यामिती 

प्रश्न 4. 
नीचे दिए गए चित्र में सभी कोण हैं
(अ) अधिक कोण 
(ब) एक अधिक, दो न्यून कोण 
(स) न्यून कोण
(द) समकोण 
हल : 
(स) न्यून कोण

प्रश्न 5. 
सरल कोण का मान होगा
(अ) 180° 
(ब) 90°
(स) 60° 
(द) 360°
हल : 
(अ) 180° 

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 16 ज्यामिती 

अतिलघूत्तरात्मक/ लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
नीचे कुछ कोण बने हुए हैं। कागज के समकोण की मदद से कोण को पहचान कर लिखो।

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 16 ज्यामिती 6

हल : 
(1) समकोण
(2) अधिक कोण
(3) समकोण
(4) न्यून कोण
(5) अधिक कोण
(6) अधिक कोण
(7) समकोण
(8) न्यून काण
(9) अधिक कोण
(10) न्यून कोण
(11) अधिक कोण
(12) न्यून कोण
(13) न्यून कोण।

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 16 ज्यामिती 

प्रश्न 2. 
घड़ी के काँटे कहाँ-कहाँ समकोण बना रहे हैं, उन पर सही का (✓) निशान लगाओ?

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 16 ज्यामिती 7

हल : 

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 16 ज्यामिती 8

RBSE solutions for Class 5 Maths chapter 16 ज्यामिती 

प्रश्न 3. 
नीचे बनी आकृतियों में जहाँ पर केण बन रहे हैं, उन्हें देखो। जो कोण समकोण से बड़े हैं, उन पर ० जो कोण समकोण के बराबर हैं, उन पर ✗ और जो समकोण से छोटे हैं, उन पर ✓ का निशान लगाओ।

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 16 ज्यामिती 9

हल : 
दी गई आकृतियों में बने कोण पर प्रश्नानुसार 0, ✗ और ✓ का निशान लगाने पर-

RBSE 5th Class Maths Solutions Chapter 16 ज्यामिती 10

admin@rbsesolutions.in
Last Updated on Sept. 19, 2022, 11:51 a.m.
Published Sept. 17, 2022