Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 16 दृढ़ निश्चयी सरदार Textbook Exercise Questions and Answers.
उच्चारण के लिए -
लौह पुरुष, प्रसिद्ध, श्रद्धा, शक्तिशाली, राष्ट्रीय, अत्याचार, जीर्णोद्धार, सक्रिय।
नोट - छात्र-छात्रा उच्चारण करें।
सोचें और बताएँ -
प्रश्न 1.
लौह-पुरुष का पूरा नाम बताएँ।
उत्तर :
लौह-पुरुष का पूरा नाम वल्लभ भाई पटेल है।
प्रश्न 2.
सरदार पटेल ने बैरिस्टरी कब पास की ?
उत्तर :
सरदार पटेल ने 1913 ई. में बैरिस्टरी पास की।
प्रश्न 3.
सरदार पटेल का जन्म कैसे परिवार में हुआ?
उत्तर :
सरदार पटेल का जन्म कृषक परिवार में हुआ।
लिखें -
प्रश्न 1.
सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखें -
(अ) सरदार पटेल का जन्म भारत के किस प्रांत में हुआ था
(क) राजस्थान
(ख) पंजाब
(ग) गुजरात
(घ) कर्नाटक
उत्तर :
(ग) गुजरात
(ब) सरदार पटेल को और किस नाम से जाना जाता -
(क) वीर पुरुष
(ख) लौह पुरुष
(ग) धर्म पुरुष
(घ) आदर्श पुरुष
उत्तर :
(ख) लौह पुरुष
प्रश्न 2.
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने दिव्य जीवन किसे बताया?
उत्तर :
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आत्मसम्मान एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए मर मिटना ही दिव्य जीवन है।
प्रश्न 3.
सरदार पटेल का महाप्रयाण कब हुआ था?
उत्तर :
सरदार पटेल का महाप्रयाण 15 दिसम्बर, 1950 ई. को हुआ।
प्रश्न 4.
सरदार पटेल ने किस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया?
उत्तर :
सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।
प्रश्न 5.
सरदार पटेल असहयोग आंदोलन में क्यों कूद पड़े होंगे?
उत्तर :
अंग्रेजों के अत्याचारों को देखकर उनका स्वाभिमान जागा होगा और वे असहयोग आंदोलन में कूद पड़े होंगे।
प्रश्न 6.
सरदार पटेल का संक्षिप्त जीवन परिचय बताइए।
उत्तर :
लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 ई. को गुजरात के करमसद गाँव में हुआ था। उनके पिता श्री झेवर भाई कृषक होने के साथ वीर स्वतंत्रता सेनानी थे। सरदार पटेल 1913 ई. में वकालत से जुड़े और 1920 ई. में असहयोग अंदोलन में कूद पड़े। वे स्वाभिमानी थे। देश को शक्तिशाली व स्वाभिमानी बनाने के लिए जीवनभर प्रयास किया। देश के प्रथम गृहमंत्री के रूप में रियासतों को भारत में मिलाने, सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराने का संकल्प अद्वितीय है। 15 दिसम्बर, 1950 ई. को वे महाप्रयाण कर गए।
प्रश्न 7.
सरदार पटेल के मन में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराने का भाव कैसे जागा?
उत्तर :
एक बार सरदार पटेल सोमनाथ गए थे। सरदार सूर्य को अंजलि से जलदान कर रहे थे। तीनों बार जल चढ़ाते समय उनका ध्यान समुद्र में प्रतिबिंबित होने वाले सोमनाथ के भव्य मंदिर की ओर गया था। तभी उनके मन में पुनर्निर्माण कराने का भाव जागा। उनके मुख से निकला 'मैं इसका पुनर्निर्माण करूंगा।'
प्रश्न 8.
सरदार पटेल द्वारा सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कैसे करवाया गया? समझाएँ।
उत्तर :
सरदार ने सूर्य को अर्घ्य देते समय भग्न सोमनाथ की परछाईं समुद्र के जल में देखी। उसी समय उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प कर लिया। सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रश्न मानते हुए उन्होंने सरकारी कोष से करवाया।
भाषा की बात -
पाठ में उद्धृत 'असहयोग' शब्द का विलोम होता है'सहयोग'। आप भी निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द बताइए।
उत्तर :
शब्द - विलोम
पूर्ण - अपूर्ण
रात - दिन
आदर - अनादर
हँसना - रोना
जगना - सोना
यह भी करें -
हमारे देश के लौह पुरुष सरदार पटेल के समान और महापुरुषों की जीवनी का संकलन करें।
उत्तर :
हमारे देश में अनेक महापुरुष हुए हैं। लोकमान्य तिलक, सुभाष बोस, महात्मागांधी, चंदशेखर आजाद, सरदार भगतसिंह आदि। इनके पहले भी अनेक महापुरुष भारत वर्ष में पैदा हुए हैं। छात्र अध्यापक की सहायता से महापुरुषों की जीवनियों का संकलन करें।
आप भी महापुरुषों के चित्रों का संकलन करें।
महापुरुषों का परिचय सारणी में भरें।
आप किस महापुरुष से प्रभावित हुए और क्यों?
उत्तर :
महात्मा गांधी ने भारत को आजादी दिलाई और विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाया। इन्हीं गुणों के कारण मैं महात्मा गांधी से प्रभावित हुआ हूँ।
उनके संबंध में एक लेख तैयार कर अपनी कक्षा में -सुनाएँ।
उत्तर :
छात्र महात्मा गांधी के जन्म, शिक्षा, विवाह, विलायत का दौरा, अफ्रीका में आंदोलन, स्वदेश वापसी, भारतीय राजनीति में सक्रिय सहयोग तथा महाप्रयाण आदि बिन्दुओं के आधार शिक्षक महोदय की सहायता से लेख तैयार करें।
किन्हीं दो महापुरुषों के चित्र बनाएँ और अपनी कक्षा के सहपाठियों को दिखाएँ।
बहुविकल्पीय प्रश्न -
प्रश्न 1.
सही विकल्प का चयन कीजिए -
(i) लौह पुरुष के नाम से विख्यात हैं -
(क) जवाहर लाल नेहरू
(ख) सुभाषचंद्र बोस
(ग) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(घ) महात्मा गाँधी।
उत्तर :
(ग) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(ii) स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् सरदार पटेल ने किस पद को सुशोभित किया -
(क) गृहमंत्री
(ख) वित्तमंत्री
(ग) प्रधानमंत्री
(घ) रक्षामंत्री।
उत्तर :
(क) गृहमंत्री
(iii) किस मंदिर के जीर्णोदधार का सरदार पटेल ने संकल्प लिया -
(क) स्वर्णमंदिर
(ख) सोमनाथ मंदिर
(ग) महाकालेश्वर मंदिर
(घ) कृष्ण मंदिर।
उत्तर :
(ख) सोमनाथ मंदिर
(iv) सोमनाथ का मंदिर स्थित है -
(क) राजस्थान में
(ख) महाराष्ट्र में
(ग) उत्तर प्रदेश में
(घ) गुजरात में।
उत्तर :
(घ) गुजरात में।
(v) सरदार पटेल के पिता का व्यवसाय था -
(क) कृषि
(ख) व्यापार
(ग) शिक्षक
(घ) सैनिक।
उत्तर :
(क) कृषि
रिक्तस्थान पूर्ति -
प्रश्न 2.
दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(i) समुद्र का दृश्य बड़ा ही .............. था।
(ii) मैं उसका .............. करूँगा।
(iii) 15 दिसंबर 1950 ई. को वे .............. कर गए।
(iv) वे देश को ........ और शक्तिशाली देखना चाहते थे।
उत्तर :
(i) मनोहारी
(ii) पुनर्निर्माण
(iii) महाप्रयाण
(iv) संगठित।
सत्य-असत्य -
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वाक्यों के सामने सही होने पर (✓) व तथा गलत होने पर (✗) का निशान लगाएँ -
(i) सरदार पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है।
(ii) सरदार पटेल भारत के प्रधानमंत्री बने।
(iii) सोमनाथ का मंदिर गुजरात में है।
(iv) मंदिर का उद्घाटन सरदार पटेल ने किया।
उत्तर :
(i) ✓ (ii) ✗ (iii) ✓ (iv) ✗
सुमेलित कीजिए -
प्रश्न 4.
सही शब्दों के साथ मेल कीजिए -
(i) भारत के प्रथम राष्ट्रपति (अ) सोमनाथ मंदिर
(ii) सरदार पटेल के पिता (ब) वल्लभ भाई पटेल
(iii) दृढ़ निश्चयी सरदार (स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(iv) सरकारी कोष से पुनर्निर्माण (द) झवेरी भाई
उत्तर :
(i) (स) (ii) (द) (iii) (ब) (iv) (अ)
सार्थक शब्द निर्माण -
प्रश्न 5.
सार्थक शब्दों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए सार्थक शब्द बनाइए -
उत्तर :
(i) पटेल
(ii) सैनिक
(iii) तट
(iv) समुद्र
(v) कब
(vi) दल।
अति लघूत्तरीय प्रश्न -
प्रश्न 6.
असहयोग आंदोलन कब शुरू हुआ?
उत्तर :
1920 ई. में असहयोग आंदोलन शुरू हुआ।
प्रश्न 7.
समुद्र के तट पर सरदार पटेल क्या कर रहे थे?
उत्तर :
समुद्र के तट पर सूर्य की ओर मुँह करके सरदार पटेल अंजलि से जलदान कर रहे थे।
प्रश्न 8.
सोमनाथ के मंदिर का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर :
सोमनाथ के मंदिर का उद्घाटन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने किया।
प्रश्न 9.
सरदार पटेल ने हमें क्या मार्ग दिखाया?
उत्तर :
सरदार पटेल ने हमें यह मार्ग दिखाया है कि राष्ट्रीय स्वाभिमान को किस तरह सुरक्षित रखना चाहिए।
लप/दीर्य उत्तरीय प्रश्न -
प्रश्न 10.
समुद्र में सूर्य को जल चढ़ाते समय सरदार पटेल ने क्या संकल्प लिया?
उत्तर :
सूर्य को जल चढ़ाते समय उनका ध्यान समुद्र में प्रतिबिंबित सोमनाथ के भग्न मंदिर की ओर था। तीनों बार उनके मुख से निकला, 'मैं इसका पुनर्निर्माण करूँगा।' यह संकल्प पूरा भी किया।
प्रश्न 11.
देशी रियासतों को भारत में क्यों मिलाया गया?
उत्तर :
देशी रियासतों को भारत में मिलाए बिना अखंड, सबल व स्थिर भारत का निर्माण संभव नहीं था। अत: सरदार पटेल ने यह कार्य दरदर्शितापर्ण ढंग से किया।
प्रश्न 12.
सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि किस प्रकार दी जा सकती है?
उत्तर :
हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर, उनका अनुकरण करते हुए राष्ट्रीय स्वाभिमान की दिशा में सचेष्ट रहकर निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रश्न 13.
सरदार पटेल के महत्त्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
सरदार पटेल के महत्त्वपूर्ण कार्य इस प्रकार हैं -
1. 1920 ई. के असहयोग आन्दोलन में कूदकर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी।
2. सोमनाथ के भग्न मंदिर का सरकारी कोष से पुनः निर्माण करवाकर राष्ट्रीय स्वाभिमान को सुरक्षित रखा।
3. देशी रियासतों को भारत में मिलाकर संगठित व सबल भारत का निर्माण किया।
4. देश के प्रथम गृहमंत्री के पद को सुशोभित किया।
पाठ-परिचय - आज़ाद भारत के प्रथम गृहमंत्री वल्लभ भाई पटेल को 'सरदार' एवं 'लौह पुरुष' के नाम से जाना जाता है। 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के एक कृषक परिवार में उनका जन्म हुआ। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर संगठित भारत का निर्माण कर उन्होंने महत्त्वपूर्ण कार्य किया। वे देश को संगठित और शक्तिशाली देखना चाहते थे। उन्होंने लाखों भारतीयों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सोमनाथ के भग्न मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया और राष्ट्रीय स्वाभिमान को सुरक्षित किया। सरदार पटेल के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि आत्मसम्मान एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए मर मिटना ही दिव्य जीवन है।
कठिन शब्दार्थ - समूचे-संपूर्ण, पूरे। तालुके- पंचायत। बैरिस्टरी-वकालत। संग्राम-लड़ाई, युद्ध। कृषक-किसान। स्वाभिमान-गर्व। सबल-ताकतवर। रियासतें- राजघराने। मनोहारी-आकर्षक। भग्न-टूटे हुए। प्रतिबिंब- परछाई। पुनर्निर्माण-दोबारा बनाना। जीर्णोद्धार-पुनः बनाना। कोष-खजाना। दिवंगत- स्वर्गवासी। दूरदर्शिता- आगे की सोच। पदचिह्न-पैरों के निशान। अनुकरण- पीछे-पीछे चलना। सचेष्ट-सजग। श्रद्धांजलि-श्रद्धा प्रकट करने हेतु कहे गए शब्द।
दृढ़ निश्चयी सरदार महत्त्वपूर्ण गद्यांशों पर। आधारित प्रश्नोत्तर :
(अ) स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री बने। उन्होंने सर्वप्रथम देशी रियासतों को भारत में मिलाया और भारत को सबल बनाया। यह एक बड़ा कठिन और दूरदर्शिता का काम था। वे देश को संगठित और शक्तिशाली देखना चाहते थे। वे स्वाभिमानी व्यक्ति थे। उन्हें देश के स्वाभिमान का भी सदा ध्यान रहता था।
1. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
2. स्वतंत्र भारत के गृहमंत्री बनने पर सरदार पटेल ने कौन-सा कठिन कार्य किया?
3. सरदार पटेल की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
4. 'परतंत्र' शब्द का विपरीत अर्थ देने वाला शब्द गद्यांश से चुनिए।
उत्तर :
1. लौहपुरुष : सरदार वल्लभ भाई पटेल।
2. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने सर्वप्रथम देशी रियासतों का भारत में विलय कराया और भारत को सबल बनाया। यह एक बड़ा कठिन और दूरदर्शिता का काम था।
3. सरदार वल्लभ भाई पटेल दूरदर्शी, धैर्यवान और दृढ़ निश्चयी थे। वे स्वाभिमानी व्यक्ति थे। उन्हें देश के स्वाभिमान का भी सदा ध्यान रहता था। अपनी इन्हीं विशेषताओं के कारण वे लौह पुरुष के नाम से भी जाने जाते है।
4. स्वतंत्र।
(ब) सरदार पटेल ने बड़ी समझदारी और दूरदर्शिता का परिचय देते हुए सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था। सरदार ने हमें एक मार्ग दिखाया है कि हम राष्ट्रीय स्वाभिमान को किस प्रकार सुरक्षित रख सकते हैं। हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर, उनका अनुकरण करते हुए इस दिशा में सचेष्ट रहकर निरन्तर कार्य करते रहना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि कही जा सकती है।
1. सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था ?
2. सरदार पटेल ने हमें कौन-सा मार्ग दिखाया है ?
3. सरदार पटेल के लिए सच्ची श्रद्धांजलि क्या होगी?
4. पुनर्निर्माण शब्द का संधि-विच्छेद करिये।
उत्तर :
1. सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार सरदार पटेल ने किया।
2. राष्ट्रीय स्वाभिमान को बनाए रखने का मार्ग दिखाया।
3. उनके पदचिह्नों पर चलकर, उनका अनुसरण करते हुए इस दिशा में सचेष्ट रहकर निरंतर कार्य करते रहें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
4. पुनर्निर्माण - पुनः + निर्माण।