Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 Maths Chapter 17 परिमाप एवं क्षेत्रफल Textbook Exercise Questions and Answers.
पाठगत प्रश्न:
पृष्ठ 168:
प्रिया और सोहन अपनी गणित की किताब को अलग-अलग चीजों से ढकने की कोशिश कर रहे थे।
प्रिया- ये देखो माचिस की डिब्बियाँ, मैं इनसे किताब की सतह को ढक कर देखती हूँ।
सोहन- अरे वाह! तुमने तो डिब्बियों से किताब की पूरी सतह को ढक लिया।
प्रिया- सोहन अब तुम अपने तरीके से माचिस की डिब्बियाँ किताब की सतह पर जमाओ।
सोहन- देखो मैंने अलग तरीके से किताब की सतह को माचिस की डिब्बियों से ढका।
प्रश्न- सोचो अगर प्रिया और सोहन ने माचिस की डिब्बियों से किताब की पूरी सतह ढकी हो तो क्या उनके द्वारा काम में ली गई माचिस की डिब्बियों की संख्या समान होगी?
उत्तर-
हाँ, उनके द्वारा काम में ली गई माचिस की डिब्बियों की संख्या समान होगी। चूँकि किताब और माचिस की डिब्बियाँ वही हैं और उनके क्षेत्रफल समान हैं।
पृष्ठ 169:
गतिविधि:
प्रश्न 1. आप भी माचिस की डिब्बियों और चूड़ियों को अपनी गणित की किताब की सतह पर जमाकर देखो।
(i) क्या आप डिब्बियों को जमाकर पूरी-पूरी सतह ढक पाए हैं?
(ii) क्या आप चूड़ियों को जमाकर पूरी-पूरी सतह ढक पाए हैं?
उत्तर-
(i) हाँ।
(ii) नहीं, चूड़ियों से पूरी सतह नहीं ढक पाई है।
प्रश्न 2.
अपने बस्ते में रखी अलग-अलग किताबों और दूसरी चीजों के क्षेत्रफल की तुलना करो।
(1) सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाली किताब कौनसी है?
(2) ज्योमैट्री बॉक्स द्वारा कितनी बार में-
(i) गणित की किताब की सतह ढकी जा सकती है?
(ii) अंग्रेजी की किताब की सतह ढकी जा सकती है?
उत्तर-
(1) बस्ते में रखी विज्ञान की किताब का क्षेत्रफल सबसे अधिक है।
(2) (i) 4 बार में
(ii) 3 बार में।
[नोट-छात्र स्वयं भी इसको करके देखें। चूंकि अलग-अलग किताब का क्षेत्रफल भी अलग-अलग होता है।]
पृष्ठ 171:
प्रश्न-1.
नीचे की आकृति में खानों की संख्याओं को बताइये-
(i) खानों की संख्या ..............
(ii) खानों की संख्या ..............
(iii) खानों की संख्या ..............
हल:
(i) खानों की संख्या 20
(ii) खानों की संख्या 04
(iii) खानों की संख्या 05
प्रश्न-2.
अब तुम भी अन्य वस्तुएँ, जैसे-डस्टर, ज्यामिति बॉक्स, शॉपनर, रबर, स्केल आदि लेकर अलग-अलग सतहों पर रखो और खानों की संख्या गिनकर क्षेत्रफल का पता लगाओ।
हल:
पृष्ठ 171 - 172:
प्रश्न-मनोज ने 1 सेमी. भुजा के 9 वर्गाकार खाने लेकर कुछ आकृतियाँ बनाईं।
सोचो कि इन सभी आकृतियों की बाहरी माप अलग-अलग है? अन्य तीनों आकृतियों को देखिए और तालिका को पूरा कीजिए।
हल:
पृष्ठ 172:
प्रश्न-नीचे खानों में अलग-अलग आकृतियाँ बनी हैं। इसके अनुसार तालिका पूरी करो।
हल:
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न:
प्रश्नावली:
प्रश्न 1.
नीचे कुछ चित्र बने हैं। आप उनकी चारों ओर की परिमाप ज्ञात कीजिए।
हल-
हम जानते हैं कि किसी भी आकृति के चारों ओर का माप परिमाप कहलाता है।
(i) त्रिभुज की भुजाओं का योग करने पर = 17 सेमी. + 10 सेमी. + 10 सेमी. = 37 सेमी.
अतः चित्र का परिमाप = 37 सेमी.
(ii) चित्र की आकृति के चारों ओर की माप = 20 मीटर + 10 मीटर + 10 मीटर + 20 मीटर + 10 मीटर + 10 मीटर = 80 मीटर
(iii) चित्र की आकृति के चारों ओर की माप = 4 सेमी. + 7 सेमी. + 6 सेमी. + 3 सेमी. + 2 सेमी. + 4 सेमी. = 26 सेमी.
प्रश्न 2.
नीचे कुछ चित्रों के परिमाप दिए गए हैं। एक तरफ की लम्बाई नहीं दी गई है। वह लम्बाई पता करो।
हल-
(i) आकृति की तीनों भुजाओं का योग (परिमाप) = 29 सेमी.
दो भुजाओं का योग = 17 सेमी. + 10 सेमी. = 27 सेमी.
इसलिए तीसरी भुजा की माप = 29 सेमी. - 27 सेमी. = 2 सेमी.
(ii) आकृति की पाँच भुजाओं का योग (परिमाप) = 24 सेमी.
आकृति की दी गई चारों भुजाओं का योग = 4 सेमी. + 5 सेमी. + 5 सेमी. + 4 सेमी. = 18 सेमी.
इसलिए तीसरी भुजा की माप = 24 सेमी. - 18 सेमी. = 6 सेमी.
प्रश्न 3.
गणित की कॉपी के चौखाने कागज पर स्केल की सहायता से निम्नलिखित आकृतियाँ बनाओ और उनके द्वारा घेरी गई आकृतियों का पता लगाओ।
(i) एक आयत की लम्बाई 5 सेमी. और चौडाई 3 सेमी. है तो आयत द्वारा घेरी गई जगह, कितने चौखानों के बराबर है?
(ii) एक 3 सेमी. भुजा का वर्ग बनाओ और उसके द्वारा चौखाने पर घेरे गए स्थान का पता लगाओ।
हल-
(i) आयत द्वारा घेरी गई जगह, 15 चौखानों के बराबर होगी।
(ii) वर्ग द्वारा चौखाने पर घेरे गये स्थान का मान 9 चौखानों के बराबर है।
प्रश्न 4.
नीचे चौखाने कागज पर कुछ आकृतियाँ बनी हैं। उनके क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
हल-
(i) पूरे खानों का मान = 4 आधे से ज्यादा खानों का मान = 4
- कुल क्षेत्रफल = 4 + 4 = 8 खाने
(ii) पूरे खानों का मान = 7
अतः कुल क्षेत्रफल = 7 खाने
(iii) आकृति पूरा करने पर पूरे खानों का मान = 5 खाने
(iv) पूरे खानों का मान = 6
आधे से ज्यादा खानों का मान = 4
कुल क्षेत्रफल = 6 + 4 = 10 खाने
महत्त्वपूर्ण प्रश्न:
बहुविकल्पात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
चौखाने कागज पर किसी भी आकृति द्वारा घेरा हुआ स्थान निकाला जाता है-
(अ) चौखाने कागज पर वस्तु का रेखाचित्र बनाकर।
(ब) वस्तु के आकार का चौखाना कागज काटकर।
(स) वस्तु द्वारा घेरे गए खानों की संख्या गिनकर।
(द) उपर्युक्त तीनों प्रकार से।
हल :
(स) वस्तु द्वारा घेरे गए खानों की संख्या गिनकर।
प्रश्न 2.
यदि जमीन पर बिछाया जाये तो निम्न में से अधिक जगह घेरने वाली वस्तु है-
(अ) अखबार
(ब) कक्षा-कक्ष का फर्श
(स) दरी पट्टी
(द) बोरी
हल :
(ब) कक्षा-कक्ष का फर्श
प्रश्न 3.
निम्न में से सबसे अधिक जगह घेर रखी है
हल :
प्रश्न 4.
किसी आकृति की चारों ओर की बाहरी माप कहलाती है-
(अ) क्षेत्रफल
(ब) परिमाप
(स) आयतन
(द) इनमें से कोई नहीं
हल :
(ब) परिमाप
प्रश्न 5.
1 सेमी. भुजा वाली इस आकृति का परिमाप होगा-
(अ) 1 सेमी.
(ब) 3 सेमी.
(स) 4 सेमी.
(द) 5 सेमी.
हल :
(स) 4 सेमी.
प्रश्न 6.
यदि एक तस्वीर की लम्बाई 16 सेमी. तथा चौड़ाई 12 सेमी. है तो इस तस्वीर का परिमाप होगा-
(अ) 28 सेमी.
(ब) 36 सेमी.
(स) 40 सेमी.
(द) 56 सेमी.
हल :
(द) 56 सेमी.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
प्रश्न 1.
जो वस्तु समतल पर जितनी जगह घेरती है, उसे उस वस्तु का .................... कहते हैं।
हल :
क्षेत्रफल
प्रश्न 2.
किसी भी आकृति के चारों ओर का माप .................... कहलाता है।
हल :
परिमाप
प्रश्न 3.
किसी आकृति की तीनों भुजाओं का परिमाप 56 सेमी. है। यदि उसकी दो भुजाओं का योग 40 सेमी. हो तो तीसरी भुजा की माप .................... है।
हल :
16 सेमी.
प्रश्न 4.
एक आयत की लम्बाई 6 सेमी. और चौड़ाई 4 सेमी. है तो आयत द्वारा घेरी गई जगह .................... चौखानों के बराबर होगी।
हल :
24
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
एक विद्यालय के कार्यक्रम में एक फर्श पर 40 बालक बैठ पाये तथा दूसरे फर्श पर 25 बालक बैठ पाये। बताओ कि कौन-सा फर्श अधिक स्थान घेरता है?
उत्तर-
जिस फर्श पर 40 बालक बैठे हैं वही फर्श अधिक स्थान घेरेगा क्योंकि वही फर्श बड़ा है।
प्रश्न 2.
एक छोटी पुस्तक की लम्बाई 6 सेमी. तथा चौड़ाई 4 सेमी. है। तो बताओ उस पुस्तक को 1 वर्ग सेमी. चौखाने वाले कागज पर रखने पर वह कितने खाने घेरेगी?
उत्तर-
1 वर्ग सेमी. चौखाने कागज पर वह पुस्तक 6 × 4 = 24 खाने घेरेगी।
प्रश्न 3.
इस आकृति द्वारा घेरे गए खानों की संख्या लिखिए।
उत्तर-
8 पूरे खाने तथा 8 आधे खाने
प्रश्न 4.
नीचे दिये गये खेत का परिमाप बताओ।
हल-
खेत का परिमाप = 100 मी. + 110 मी. + 120 मी. + 90 मी. + 40 मी. = 460 मी.
लघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
ये कुछ अलग स्टिकर हैं, पता करो कौनसा स्टिकर कितने खाने घेर रहा है।
इस तालिका को कॉपी में बनाकर भरो।
हल :
प्रश्न 2.
(i) अपनी कॉपी में ऐसी ही एक ग्रिड बनाओ या गणित की खाने वाली कॉपी ले लो। इस ग्रिड पर तीन एक सेंटीमीटर वाले चौकोरों को जोड़ कर अलग-अलग आकृतियाँ बनाओ और उनके परिमाप पता लगाओ।
(ii) क्या ये आकृतियाँ चौखाने कागज पर बराबर जगह घेरती हैं?
(iii) अब चार चौकोरों के साथ भी यही कार्य करो।
हल-
(i)
परिमाप = परिमाप = परिमाप = परिमाप = परिमाप = 12 सेमी. 8 सेमी. 12 सेमी. 8 सेमी. 10 सेमी.
(ii) नहीं, ये आकृतियाँ चौखाने कागज पर बराबर जगह नहीं घेरती हैं।
(iii)