Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 13 अजमेर की सैर Textbook Exercise Questions and Answers.
सोचें और बताएँ -
प्रश्न 1.
गुरमीत और रज्जाक कहाँ घूमने गए?
उत्तर :
गुरमीत और रज्जाक अजमेर और पुष्कर घूमने गए।
प्रश्न 2.
अजमेर विश्वविद्यालय का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
उत्तर :
अजमेर विश्वविद्यालय का नाम महर्षि दयानन्द के नाम पर रखा गया है।
प्रश्न 3.
पुष्कर में किसका मंदिर है?
उत्तर :
पुष्कर में ब्रह्माजी का मंदिर है।
प्रश्न 4.
तीर्थराज किसे कहा गया है?
उत्तर :
पुष्कर को तीर्थराज कहा गया है।
लिखें -
प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों के आगे सही या ग़लत का निशान लगाएँ।
उत्तर
रमजान के महिने में कम से कम एक लाख यात्री अजमेर आते हैं। (✓)
रज्जाक मदार में रहता है। (✗)
गुरमीत रेल से अजमेर गया। (✓)
अजमेर की यात्रा गुरमीत ने अकेले की। (✗)
उर्स के समय देग में बने चावल बाँटने। को 'देग लूटना' कहते हैं। (✓)
प्रश्न 2.
रमजान के महीने में अजमेर सोच-समझकर आने की बात रज्जाक ने क्यों कही?
उत्तर :
रमजान के महीने में अजमेर में बहुत भीड होती है। इसलिए रज्जाक ने गुरमीत से रमज़ान में अजमेर सोच-समझकर आने की बात कही।
प्रश्न 3.
रमजान के दिनों में रज्जाक के मोहल्ले का प्रत्येक घर सुगंध से क्यों भर उठता है?
उत्तर :
रमजान के दिनों में दरगाह बाजार, जहाँ रज्जाक का घर है, वहाँ गुलाब के फूलों की भीनी-भीनी खुशबू फैली रहती है। इसलिए उसके मोहल्ले का प्रत्येक घर सुगंध से भर उठता है।
प्रश्न 4.
यदि तुम अजमेर व पुष्कर जाओ तो वहाँ क्या-क्या देखना पसंद करोगे?
उत्तर :
हम अजमेर में दरगाह, आनासागर, पृथ्वीराज स्मारक, सोनीजी की नसियाँ, दयानन्द आश्रम इत्यादि तथा पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर, घाट, पुष्कर सरोवर, पंचकुण्ड इत्यादि देखना पसंद करेंगे।
प्रश्न 5.
पुष्कर में पहाड़ी पर किसका मंदिर है?
उत्तर :
पुष्कर में पहाड़ी पर गायत्री और सावित्री के मंदिर हैं।
प्रश्न 6.
पंचकुण्डों की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
पंचकुण्ड पांडवों द्वारा बनाए गए पाँच कुंड हैं, इनमें गोमुख से पानी आता है, जिससे एक से दूसरे कुण्ड में पानी भरता रहता है। पानी फालतू नहीं जाता है।
प्रश्न 7.
नीचे लिखे वाक्य किसने किससे कहे -
उत्तर :
प्रश्न 8.
"जहाँ देखो वहीं भीड़ ही भीड़ हो जाती है।" इस वाक्य में अधिकता बताने के लिए भीड ही भीड़ कहा गया है। इसी प्रकार अधिकता बताने के लिए ही शब्द जोड़कर वाक्य की पूर्ति करें।
(क) बाग में फूल ............... थे।
(ख) मेले में दुकानें ................ थीं।
(ग) हलवाई की दुकान पर मिठाइयाँ .............. थीं।
उत्तर :
(क) ही फूल
(ख) ही दुकानें
(ग) ही मिठाइयाँ
प्रश्न :
इस तरह के और भी वाक्य लिखो।
उत्तर :
(घ) सब तरफ पानी ही पानी था।
(ङ) स्कूल में बच्चे ही बच्चे थे।
भाषा की बात -
प्रश्न :
नीचे लिखे वाक्य को ध्यान से पढ़ो।
सड़कों और बाजारों में, जहाँ देखो भीड़ ही भीड़ हो जाती है।
रेखांकित शब्द एक से अधिक सड़कों और बाजारों के बारे में बता रहे हैं। इसी तरह एक से अधिक का अर्थ बताने वाले शब्दों से नीचे दी गई तालिका को पूरा करें।
उत्तर :
प्रश्न :
यह भी करें।
उत्तर
तुम भी कहीं घूमने गए होंगे। बातचीत करो कि
मेरा संकलन में दर्शनीय स्थलों के चित्र लगाएँ। उनके नीचे उनका परिचय भी लिखें।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न -
प्रश्न 1.
गुरमीत अजमेर घूमने किस साधन से गया?
(अ) बस से
(ब) रेलगाड़ी से
(स) कार से
(द) साइकिल से।
उत्तर :
(ब) रेलगाड़ी से
प्रश्न 2.
रमजान के महीने में अजमेर में क्या होता है?
(अ) शांति हो जाती है
(ब) लोग नहीं आते
(स) भीड़ बढ़ जाती है
(द) लोग चले जाते हैं।
उत्तर :
(स) भीड़ बढ़ जाती है
प्रश्न 3.
पुष्कर का विश्व प्रसिद्ध मंदिर कौनसा है?
(अ) ब्रह्मा मंदिर
(ब) गायत्री मंदिर
(स) सावित्री मंदिर
(द) हनुमान मंदिर।
उत्तर :
(अ) ब्रह्मा मंदिर
प्रश्न 4.
पुष्कर में मेला कब लगता है?
(अ) श्रावण में
(ब) भाद्रपद में
(स) आश्विन में
(द) कार्तिक में।
उत्तर :
(द) कार्तिक में।
रिक्त स्थान भरो -
प्रश्न 1.
यों भी एकदम .......... पहलवान हो। (मुस्टण्डा/सींकिया)
उत्तर :
सींकिया
प्रश्न 2.
यहाँ चादर चढ़ाई जाती है, जब कोई .......... मनाता है। (मनौती/चढ़ौती)
उत्तर :
मनौती
प्रश्न 3.
चौहानराज जो ......... के सम्राट रहे। (राजस्थान/भारत)
उत्तर :
भारत
प्रश्न 4.
लो अब पुष्कर का ..........'मंदिर देखते हैं। (विष्णु/ब्रह्मा)
उत्तर :
ब्रह्मा
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न -
प्रश्न 1.
अजमेर घूमने के लिए कौन आया था?
उत्तर :
अजमेर घूमने के लिए गुरमीत आया था।
प्रश्न 2.
दरगाह में स्थित बड़े-बड़े कड़ाह को क्या कहते हैं?
उत्तर :
दरगाह स्थित बड़े-बड़े कड़ाह को देग कहते हैं।
प्रश्न 3.
पुष्कर में पशु मेला कब लगता है?
उत्तर :
पुष्कर में पशु मेला कार्तिक मास में एकादशी से पूर्णिमा तक लगता है।
प्रश्न 4.
पुष्कर को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :
पुष्कर को तीर्थराज के नाम से जाना जाता है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न -
प्रश्न 1.
देग लूटना से क्या आशय है?
उत्तर :
अजमेर दरगाह में बड़े-बड़े कड़ाह रखे हैं, इन्हें देग कहा जाता है। बड़े देग में सौ मण व छोटे में साठ मण से ज्यादा चावल का जरदा पक सकता है। उर्स के समय यही प्रसाद बाँटा जाता है, जिसे देग लूटना कहते हैं।
प्रश्न 2.
अजमेर स्थित दरगाह का अपने शब्दों में वर्णन करो।
उत्तर :
सदर बाजार में सदर दरवाजा के सामने स्थित बुलन्द दरवाजा के भीतर ख्वाजा की दरगाह है। बुलन्द दरवाजा के पास में देग स्थित हैं। दरगाह स्थित बारहदरी और भीतर की मजार सब संगमरमर से बनी हुई है। गुलाब की खुशबू से महकती इस दरगाह पर लोग अपनी मन्नत पूरी होने पर चादर चढ़ाने आते हैं।
प्रश्न 3.
पुष्कर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के नाम लिखो।
उत्तर :
पुष्कर को तीर्थराज के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पुष्कर सरोवर, ब्रह्मा मन्दिर, सावित्री-गायत्री मंदिर, पंचकुण्ड इत्यादि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
पाठ का सार - प्रस्तुत पाठ में अजमेर और पुष्कर के दर्शनीय स्थलों के बारे में बताया गया है। गुरमीत रज्जाक के पास अजमेर घूमने के लिए जाता है तो रज्जाक उसे ख्वाजा साहब की दरगाह, दरगाह पर भरने वाले मेले तथा दरगाह की कई रस्मों के बारे में जानकारी देता है। इसके बाद पृथ्वीराज चौहान और उससे जुड़े कई विषयों के बारे में बताया जाता है। इसी प्रकार अजमेर के अन्य ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ पुष्कर सरोवर, ब्रह्मा मंदिर, पंचकुंड, कार्तिक। मेला इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई है।
कठिन-शब्दार्थ :