Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 EVS Chapter 12 हमारे गौरव-I Textbook Exercise Questions and Answers.
चर्चा कीजिए
प्रश्न 1.
नागार्जुन की जीवनी से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
नागार्जुन की जीवनी से हमें शोध व अध्ययन में निरन्तर लगे रहने, कठिन अध्यवसाय करने, देश में फैले मत-मतान्तरों में समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने की सीख मिलती है। चर्चा कीजिए और लिखिए
प्रश्न 2.
बिना तार के कौन-कौनसे यंत्र चलते
उत्तर:
विद्युत घंटी, मोबाइल, वाकी-टाकी, रिमोट से चलने वाले उपकरण आदि बिना तार के चलते हैं।
प्रश्न 3.
पेटेंट क्या होता है?
उत्तर:
वैज्ञानिक अपने किये गये आविष्कार को पेटेंट के द्वारा सुरक्षित रखते हैं जिससे अन्य व्यक्ति इसकी नकल न कर सकें।
प्रश्न 4.
जगदीशचन्द्र बसु ने अपने आविष्कारों का पेटेंट क्यों नहीं कराया?
उत्तर:
जगदीशचन्द्र बसु की मान्यता थी कि वैज्ञानिक खोजें सार्वजनिक सम्पत्ति हैं। उस पर किसी का एकाधिकार उचित नहीं है।
सोचिए व लिखिए
प्रश्न 5.
अपने आस-पास के उन लोगों के नाम लिखिए, जो बिना भेदभाव के लोगों की सेवा करते हैं।
उत्तर:
नोट-प्रत्येक विद्यार्थी अपने आस-पास के | बिना भेदभाव के सेवा करने वाले व्यक्तियों के नाम | लिखें।
प्रश्न 6.
आप अपने विद्यालय में कौन-कौनसे सेवा कार्य करते हैं?
उत्तर:
हम अपने विद्यालय के कमरों को साफ करते हैं तथा खेल के मैदान को साफ करते हैं। साथ ही | पेड़-पौधों में पानी भी डालते हैं।
प्रश्न 7.
यदि आपको विद्यालय से बाहर सेवा करने का अवसर मिले तो आप कौन-कौनसे सेवा के कार्य करेंगे?
उत्तर:
विद्यालय से बाहर हम लोगों को पानी पिलाने, पेड़ लगाने, असहाय व नेत्रह ीनों को सड़क पार कराने, गरीब बच्चों को पढ़ाने आदि सेवा के कार्य करेंगे।
प्रश्न 8.
भगिनी निवेदिता भारत क्यों आई थी?
उत्तर:
भगिनी निवेदिता ने स्वामी विवेकानन्द को अपना गुरु मान लिया तथा वे उनसे प्रभावित होकर मानव मात्र की सेवा करने के लिए भारत आई थीं।
सोचिए और बताइए
प्रश्न 9.
क्या आपने कोई सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है?
उत्तर:
हाँ, मैंने गरीब बच्चों को पढ़ाने जैसा सेवा | कार्य करने का संकल्प लिया है।
प्रश्न 10.
आपने कौन-कौनसे नाटक देखे हैं तथा अपने जीवन में क्या संकल्प लिया?
उत्तर:
मैंने राजा हरिश्चन्द्र, तारामती, रामायण तथा महाभारत जैसे नाटक देखे हैं। इससे मैंने संकल्प लिया है कि मैं सदा सत्य ही बोलूँगा।
सोचिए व लिखिए
प्रश्न 11.
आपके गाँव या शहर में प्रवचन देने कौन-कौन आते हैं?
उत्तर:
हमारे गाँव/शहर में गुरुदेव, संत, महात्मा प्रवचन देने आते हैं।
प्रश्न 12.
बिरसा मुंडा के मन में क्रान्ति का भाव क्यों आया होगा?
उत्तर:
बिरसा मुंडा के प्रवचनों की ख्याति दूर-दूर तक फैल रही थी। अतः किसी ने उनकी अंग्रेजों से शिकायत कर दी। अंग्रेजों ने राजद्रोह का आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया। वहीं से बिरसा मुंडा के मन में क्रान्तिकारी विचार उत्पन्न हुए।
प्रश्न 13.
आप अच्छे लोगों से क्या-क्या सीखते हैं?
उत्तर:
हम अच्छे लोगों से दया, परोपकार, सहनशीलता तथा समाजसेवा, देशसेवा तथा सभी से मिल-जुल कर रहना सीखते हैं।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. नागार्जुन सागर बाँध कौनसे राज्य में है?
(अ) राजस्थान
(ब) आन्ध्रप्रदेश
(स) पंजाब
(द) उत्तरप्रदेश।
उत्तर:
(ब) आन्ध्रप्रदेश
2. भगिनी निवेदिता कहाँ की रहने वाली थी?
(अ) इंग्लैण्ड
(ब) भारत
(स) श्रीलंका
(द) अमेरिका।
उत्तर:
(अ) इंग्लैण्ड
3. निम्न में से किसने सत्याग्रह और अहिंसा को अपना शस्त्र बनाकर भारत को आजादी दिलवाई
(अ) भगतसिंह ने
(ब) नेहरू जी ने
(स) महात्मा गाँधी ने
(द) रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने।
उत्तर:
(स) महात्मा गाँधी ने
4. बिरसा मुंडा का जन्म कहाँ हुआ?
(अ) जयपुर
(ब) दिल्ली
(स) जोधपुर
(द) छोटा नागपुर।
उत्तर:
(द) छोटा नागपुर।
5. नागार्जुन का जन्म कहाँ हुआ?
(अ) छत्तीसगढ़
(ब) राजस्थान
(स) महाराष्ट्र
(द) गुजरात ।
उत्तर:
(अ) छत्तीसगढ़
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. रसायन शास्त्र के क्षेत्र में ... नामक ग्रन्थ में धातुकर्म पर कार्य का विवरण मिलता है।।
2. जगदीशचन्द्र बसु ने समाज के सहयोग से .... ... मन्दिर की स्थापना की।
3. .... ... के गुरु का नाम स्वामी विवेकानन्द था।
4. महात्मा गाँधी ने ....... की कुप्रथा के विरुद्ध संघर्ष किया।
5. बिरसा मुंडा जेल से छूटकर एक . बने।
उत्तर:
1. रसहृदय
2. बसु विज्ञान
3. भगिनी निवेदिता
4. छुआछूत
5. महान क्रान्तिकारी।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भगिनी निवेदिता का दूसरा नाम क्या था?
उत्तर:
मार्गरेट नोबल।
प्रश्न 2.
महात्मा गाँधी ने गोरे और काले का भेदभाव कहाँ मिटाया?
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका में।
प्रश्न 3.
बिरसा मुंडा की पढ़ाई कौनसे स्कूल में
उत्तर:
जर्मन मिशन स्कूल में।
प्रश्न 4.
नागार्जुन कौन थे?
उत्तर:
प्रसिद्ध रसायन शास्त्री।
प्रश्न 5.
नागार्जुन का दर्शन किस नाम से प्रसिद्ध हुआ?
उत्तर:
शून्यवाद' के नाम से।
प्रश्न 6.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने भगिनी निवेदिता को क्या कहा?
उत्तर:
लोकमाता।
प्रश्न 7.
महात्मा गाँधी के कौनसे शस्त्र थे?
उत्तर:
सत्याग्रह और अहिंसा।
प्रश्न 8.
शिक्षा ग्रहण करने के बाद बिरसा मुंडा किसके सम्पर्क में आए?
उत्तर:
श्री आनन्द पांडे के सम्पर्क में।
प्रश्न 9.
बिरसा मुंडा बचपन में सबको कैसे मनमोहित कर लेते थे?
उत्तर:
बाँसुरी की मनमोहक ध्वनि से।
प्रश्न 10.
महात्मा गाँधी बचपन में कौन-कौनसे नाटक से प्रभावित हुए?
उत्तर:
महात्मा गाँधी बचपन में सत्यवादी हरिश्चन्द्र और श्रवण कुमार नामक नाटक से प्रभावित हुए।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
जगदीशचन्द्र बसु ने कौन-कौनसे आविष्कार किए?
उत्तर:
जगदीशचन्द्र बसु ने बिना तार सम्बन्ध जोड़े। 23 मीटर दूरी पर विद्युत घंटी बजाकर तथा पिस्तौल चलाकर विद्युत तरंगों के प्रवाह का प्रदर्शन किया।
प्रश्न 2.
भगिनी निवेदिता को रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने लोकमाता क्यों कहा?
उत्तर:
भगिनी निवेदिता कलकत्ता में फैले प्लेग के दौरान सफाई कार्य में जुट गई व रोगियों की सेवा की तथा बंगाल की भयंकर बाढ़ के समय भी उन्होंने अद्भुत कार्य किया। इससे प्रभावित होकर श्री रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने उन्हें 'लोकमाता' कहा।
प्रश्न 3.
महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता क्यों कहा जाता है?
उत्तर;
महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह और अहिंसा को
अपना शस्त्र बनाकर भारत को आजादी दिलवाई तथा उन्होंने छुआछूत की कुप्रथा के विरुद्ध संघर्ष किया और हरिजनों के उद्धार के लिए काम किया।
प्रश्न 4.
नागार्जुन ने किसका शोध किया?
उत्तर:
नागार्जुन ने पारे को शोध कर उसकी भस्म बनाने की विधि ज्ञात की जो चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत उपयोगी रहा।
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
नागार्जुन के योगदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर;
नागार्जुन का योगदान नागार्जुन के योगदान का वर्णन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है