Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography Chapter 6 द्वितीयक क्रियाएँ Textbook Exercise Questions and Answers.
क्रियाकलाप सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:
(पृष्ठ सं. 44)
Class 12 Geography Chapter 6 Question Answer In Hindi प्रश्न 1.
बड़े पैमाने पर लगाए जाने वाले उद्योग विभिन्न स्थितियों का चुनाव क्यों करते हैं?
उत्तर:
बड़े पैमाने पर लगाए जाने वाले उद्योगों में उत्पादन बड़ी मशीनों द्वारा बड़े पैमाने पर होता है। इन उद्योगों में प्रयुक्त कच्चा माल एवं इनसे निर्मित तैयार माल दोनों ही भारी होते हैं। अतः इस प्रकार के उद्योगों को कच्चे माल के स्रोत के निकट ही स्थापित किया जाता है। साथ ही इन उद्योगों के लिए बाजार की समीपता भी देखी जाती है ताकि भारी सामान की परिवहन लागत कम से कम आए। शक्ति के साधनों की उपलब्धता भी इन उद्योगों की अवस्थिति को निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करती है। इन सब कारणों से बड़े पैमाने पर लगाए जाने वाले उद्योग विभिन्न स्थितियों का चुनाव करते हैं।
कक्षा 12 भूगोल अध्याय 6 प्रश्न उत्तर प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
(i) निम्न में से कौन - सा कथन असत्य है?
(क) हुगली के सहारे जूट के कारखाने सस्ती जल यातायात की सुविधा के कारण स्थापित हुए।
(ख) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छन्द उद्योग हैं।
(ग) खनिज तेल एवं जलविद्युत शक्ति के विकास ने उद्योगों की अवस्थिति कारक के रूप में कोयला शक्ति के महत्त्व को कम किया है।
(घ) पत्तन नगरों ने भारत में उद्योगों को आकर्षित किया है।
उत्तर:
(क) हुगली के सहारे जूट के कारखाने सस्ती जल यातायात की सुविधा के कारण स्थापित हुए।
(ii) निम्न में से कौन - सी एक अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है?
(क) पूँजीवाद
(ख) मिश्रित
(ग) समाजवाद
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर:
(ख) मिश्रित
(iii) निम्न में से कौन - सा एक प्रकार का उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करता है।
(क) कुटीर उद्योग
(ख) छोटे पैमाने के उद्योग
(ग) आधारभूत उद्योग
(घ) स्वच्छन्द उद्योग।
उत्तर:
(ग) आधारभूत उद्योग
(iv) निम्न में से कौन - सा एक जोड़ा सही मेल खाता है।
(क) स्वचालित वाहन उद्योग - लॉस एंजिल्स
(ख) पोत निर्माण उद्योग - लूसाका
(ग) वायुयान निर्माण उद्योग - फ्लोरेन्स
(घ) लौह - इस्पात उद्योग - पिट्सबर्ग।
उत्तर:
(घ) लौह - इस्पात उद्योग - पिट्सबर्ग।
Geography Class 12 Chapter 6 Question Answer In Hindi प्रश्न 2.
निम्नलिखित पर लगभग 30 शब्दों में टिप्पणी लिखिए
(i) उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग।
उत्तर:
उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों में गहन शोध एवं तकनीक के प्रयोग द्वारा उन्नत वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्माण किया जाता है। इन उद्योगों में लगी सम्पूर्ण श्रमिक शक्ति का अधिकांश भाग व्यावसायिक (सफेद कॉलर) श्रमिकों का होता है। उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग में यन्त्र मानव, कम्प्यूटर आधारित डिजायन तथा निर्माण, धातु पिघलाने एवं शोधन के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं नए रासायनिक व औषधीय उत्पादों का प्रमुख स्थान है।
(ii) विनिर्माण।
उत्तर:
विनिर्माण का आशय किसी भी वस्तु के उत्पादन से है इसमें हस्तशिल्प कार्य से लेकर लोहे व इस्पात, प्लास्टिक के खिलौने बनाना, कम्प्यूटर के अति सूक्ष्म घटकों को जोड़ना एवं अन्तरिक्ष यान निर्माण आदि सभी प्रकार के उत्पादनों का निर्माण शामिल होता है।
(iii) स्वच्छन्द उद्योग।
उत्तर:
स्वच्छन्द उद्योग व्यापक विविधता वाले स्थानों पर अवस्थित होते हैं। यह किसी प्रकार के कच्चे माल पर निर्भर नहीं होते। स्वच्छन्द उद्योग संघटक पुरजों पर निर्भर रहते हैं जिन्हें कहीं से भी प्राप्त किया जा सकता है। इन उद्योगों की स्थापना में सड़क परिवहन अभिगम्यता (पहुँच) का एक महत्त्वपूर्ण योगदान होता है।
Class 12th Geography Chapter 6 Question Answer In Hindi प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों का 150 शब्दों में उत्तर दीजिए
(i) प्राथमिक एवं द्वितीयक गतिविधियों में क्या अन्तर है?
उत्तर:
प्राथमिक गतिविधियाँ |
द्वितीयक गतिविधियाँ |
1. प्राथमिक गतिविधियों मप्रकृति से प्राप्त प्राकृतिक संसाधनों संसाधनों का सीधा उपयोग होता है। |
1. द्वितीयक गतिविधियों में प्रकृति से प्राप्त प्राकृतिक संसाधनों संसाधनों का सीधा उपयोग होता है। का सीधा उपयोग नहीं होता वरन् इन संसाधनों के स्वरूप को परिवर्तित कर उनको मानव के लिए अधिक उपयोगी बनाया जाता है। दूसरे शब्दों में, यह कहा जा सकता है कि द्वितीयक गतिविधियों में वे सभी कार्य सम्मिलित होते हैं जो प्राथमिक क्रियाओं द्वारा उपलब्ध वस्तुओं को मानव के लिए प्रत्यक्ष रूप से अधिक उपयोगी माल में रूपान्तरित करते हैं। |
2. इस प्रकार की गतिविधियों के अन्तर्गत आखेट, भोजन |
2. द्वितीयक गतिविधियों में विनिर्माण प्रसंस्करण और निर्माण संग्रह, पशुचारण, मछली पकड़ना, वनों से लकड़ी (अवसंरचना) उद्योग सम्मिलित होते हैं। काटना, कृषि एवं खनन आदि कार्य सम्मिलित किए। : जाते हैं। |
3. प्राथमिक गतिविधियों में कार्य करने वाले लोगों का श्रमिकों) तथा नीले कॉलर श्रमिकों (उच्च दक्ष एवं विशिष्ट) व व्यावसायिक श्रमिकों की होती है। |
3. द्वितीयक गतिविधियों में लाल कॉलर श्रमिकों के अलावा कार्यक्षेत्र अपने घर से बाहर होने के कारण इन्हें लाल एक बड़ी संख्या सफेद कॉलर श्रमिकों (व्यावसायिक कॉलर श्रमिक कहते हैं। |
(ii) विश्व के विकसित देशों में उद्योगों के संदर्भ में आधुनिक औद्योगिक क्रियाओं की मुख्य प्रवृत्तियों की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
विकसित देशों की औद्योगिक क्रियाओं की मुख्य प्रवृत्तियाँ: विश्व के विकसित देशों में उद्योगों के संदर्भ में आधुनिक औद्योगिक क्रियाओं की मुख्य प्रवृत्तियों में निम्नलिखित उल्लेखनीय हैं।
(iii) अधिकतर देशों में उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग प्रमुख महानगरों के परिधि क्षेत्रों में ही क्यों विकसित हो रहे हैं? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
विश्व के अधिकांश देशों में उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों के प्रमुख महानगरों के परिधि क्षेत्र में विकसित होने के निम्नलिखित कारण हैं।
(iv) अफ्रीका में अपरिमित प्राकृतिक संसाधन हैं फिर भी औद्योगिक दृष्टि से यह बहुत पिछड़ा महाद्वीप है। समीक्षा कीजिए।
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से विश्व का एक समृद्ध महाद्वीप है। इस महाद्वीप में सदाहरित वनों का विशाल क्षेत्रफल मिलता है जिसमें सर्वाधिक जैव विविधता मिलती है। इसके अलावा खनिज संसाधनों तथा शक्ति के संसाधनों के पर्याप्त भण्डार मिलते हैं। जलविद्युत उत्पादन की दृष्टि से यह महाद्वीप असीम सम्भावनाएँ रखता है। लेकिन संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता के होते हुए भी अफ्रीका महाद्वीप औद्योगिक दृष्टि से विश्व का एक अति पिछड़ा महाद्वीप है। इसके कारण निम्नवत हैं।
परियोजना / क्रियाकलाप सम्बन्धी प्रश्न:
(i) अपने विद्यालय परिसर का सर्वेक्षण कीजिए एवं सभी व्यक्तियों द्वारा उपयोग में लाए गए कारखाना निर्मित सामान की जानकारी प्राप्त कीजिए।
उत्तर:
विद्यालय परिसर का सर्वेक्षण करने पर विभिन्न प्रकार के वस्त्रों, फर्नीचर, चॉक, ग्रीन बोर्ड, रजिस्टर, मानचित्र, लौह निर्मित उत्पाद, कारखाना निर्मित स्वरूप को दर्शाते हैं।
(ii) जैव अपघटनीय व अजैव अपघटनीय शब्दों के क्या अर्थ हैं? इनमें से कौन से प्रकार का पदार्थ उपयोग के लिए अच्छा है व क्यों?
उत्तर:
जैव अपघटनीय पदार्थ: ऐसे पदार्थ जो जीवों के द्वारा अपघटित कर दिए जाते हैं, उन्हें जैव अपघटनीय पदार्थ कहते हैं।
(iii) जैव अपघटनीय व अजैव अपघटनीय शब्दों के क्या अर्थ हैं? इनमें से कौन से प्रकार का पदार्थ उपयोग के लिए अच्छा है व क्यों?
उत्तर:
(iv) अपने चारों ओर दृष्टि दौड़ाइए व सार्वभौम ट्रेडमार्क उनके भाव चिह्न एवं उत्पाद की सूची तैयार कीजिए।
उत्तर: