These comprehensive RBSE Class 9 Social Science Notes Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति will give a brief overview of all the concepts.
→ भारत की स्थिति-भारत उत्तरी गोलार्द्ध में 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तर अक्षांश तथा 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्व देशान्तर के बीच स्थित है। कर्क रेखा 23°30' उत्तर में देश को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है। यहाँ बंगाल की खाड़ी में अण्डमान और निकोबार द्वीप-समूह एवं अरब सागर में लक्षद्वीप समूह स्थित है।
→ भारत का आकार-भारत का क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किमी. है। यह विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। 82°3)' पूर्व देशान्तर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना है।
→ भारत तथा विश्व-प्राचीन काल से भारत का सम्पर्क विश्व के अन्य देशों से रहा है। भारत का पश्चिममध्य तथा पूर्वी एशिया एवं दक्षिणी एशिया के पड़ोसी देशों के साथ एक अद्भुत सम्पर्क रहा है तथा प्राचीन समय से ही इन देशों के साथ व्यापारिक सम्बन्ध रहे हैं।
→ भारत के पड़ोसी देश-भारत के प्रमुख पड़ोसी देश पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार तथा अफगानिस्तान हैं।