Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Important Questions Economics Chapter 4 भारत में खाद्य सुरक्षा Important Questions and Answers.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत में खाद्य की दृष्टि से सर्वाधिक असुरक्षित लोगों में सम्मिलित हैं-
(अ) ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक
(ब) अनियत मजदूरी वाले श्रमिक
(स) अनुसूचित जनजाति के कुछ परिवार
(द) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी।
प्रश्न 2.
सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा हेतु की गई व्यवस्था में शामिल हैं-
(अ) बफर स्टॉक
(ब) सार्वजनिक वितरण प्रणाली
(स) सरकारी कार्यक्रम एवं योजनाएँ
(द) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी।
प्रश्न 3.
हरित क्रांति का मुख्य आधार था-
(अ) गोबर की खाद
(ब) वर्षा जल से सिंचाई
(स) एच.वाई.वी. वाले बीज
(द) कृषि मजदूर।
उत्तर:
(स) एच.वाई.वी. वाले बीज
प्रश्न 4.
हरित क्रांति का सर्वाधिक लाभ निम्न में से किन राज्यों को हुआ?
(अ) राजस्थान व उत्तरप्रदेश
(ब) पंजाब व हरियाणा
(स) महाराष्ट्र व तमिलनाडु
(द) बिहार व उड़ीसा।
उत्तर:
(ब) पंजाब व हरियाणा
प्रश्न 5.
एकीकृत बाल विकास सेवाएँ कब प्रारम्भ की गईं-
(अ) वर्ष 1965 में
(ब) वर्ष 1975 में
(स) वर्ष 1985 में
(द) वर्ष 1995 में।
उत्तर:
(ब) वर्ष 1975 में
प्रश्न 6.
अंत्योदय अन्न योजना का लक्षित समूह है-
(अ) सभी ग्रामीण लोग
(ब) दीन वरिष्ठ नागरिक
(स) निर्धनों में सबसे निर्धन
(द) निर्धन और गैर-निर्धन।
उत्तर:
(स) निर्धनों में सबसे निर्धन
प्रश्न 7.
भारत में श्वेत क्रान्ति का सम्बन्ध था-
(अ) अण्डे उत्पादन से
(ब) अनाज उत्पादन से
(स) दुग्ध उत्पादन से
(द) फल उत्पादन से
उत्तर:
(स) दुग्ध उत्पादन से
प्रश्न 8.
निम्न में से किस राज्य में खाद्य की दृष्टि से असुरक्षित लोगों की संख्या सबसे कम है?
(अ) ओडिशा
(ब) पंजाब
(स) बिहार
(द) पश्चिमी बंगाल
उत्तर:
(ब) पंजाब
प्रश्न 9.
वर्ष 2016-17 में देश में खाद्यान्नों का उत्पादन कितना रहा?
(अ) लगभग 225 करोड़ टन
(ब) लगभग 252 करोड़ टन
(स) लगभग 276 करोड़ टन
(द) लगभग 224 करोड़ टन
उत्तर:
(स) लगभग 276 करोड़ टन
प्रश्न 10.
बफर स्टॉक रखा जाता है-
(अ) बैंकों द्वारा
(ब) भारतीय खाद्य निगम द्वारा
(स) रिजर्व बैंक द्वारा
(द) नाबार्ड द्वारा
उत्तर:
(ब) भारतीय खाद्य निगम द्वारा
प्रश्न 11.
समाज में गरीब वर्गों में बाजार कीमत से कम कीमत पर अनाज वितरित किया जाता है। यह कीमत कहलाती है-
(अ) न्यूनतम समर्थित कीमत
(ब) सहकारी कीमत
(स) निर्गम कीमत
(द) आगत कीमत
उत्तर:
(स) निर्गम कीमत
प्रश्न 12.
भारतीय खाद्य निगम द्वारा किसानों को उनकी फसल के लिए पहले से निर्धारित कीमतें दी जाती हैं। ये कहलाती है-
(अ) न्यूनतम समर्थित कीमत
(ब) आगत कीमत
(स) सहकारी कीमत
(द) निर्गम कीमत
उत्तर:
(अ) न्यूनतम समर्थित कीमत
प्रश्न 13.
लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली कब लागू की गई?
(अ) 1992 में
(ब) 1997 में
(स) 2004 में
(द) 2014 में
उत्तर:
(ब) 1997 में
प्रश्न 14.
अंत्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत लक्षित समूह को कितना अनाज दिया जाता है?
(अ) 20 किलो
(ब) 25 किलो
(स) 30 किलो
(द) 35 किलो
उत्तर:
(द) 35 किलो
प्रश्न 15.
भारत में खाद्य सुरक्षा अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया?
(अ) 2003 में
(ब) 2009 में
(स) 2013 में
(द) 2018 में
उत्तर:
(स) 2013 में
रिक्त स्थानों की पूर्ति वाले प्रश्न-
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. अन्नपूर्णा योजना के अन्तर्गत दीन वरिष्ठ नागरिकों को ............... खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाता है। (35 किलो/10 किलो)
2. सार्वजनिक वितरण प्रणाली देश में वर्ष ............ में लागू की गई। (1992/1999)
3. लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लक्षित समूह को............ खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाता है। (35 किलो/25 किलो)
4. 2015-16 में देश में अनाज का उत्पादन लगभग ............ करोड़ टन का रहा। (276/252)
5. बफर स्टॉक ........... के माध्यम से सरकार द्वारा अधिप्राप्त अनाज, गेहूँ और चावल का भण्डार है। (भारतीय खाद्य निगम/भारतीय वित्त निगम)
6. एकीकृत बाल विकास सेवाएँ वर्ष .......... में शुरू की गईं। (1985/1975)
उत्तर:
1. 10 किलो,
2. 1992,
3. 35 किलो,
4. 252,
5. भारतीय खाद्य निगम,
6. 1975
सत्य/असत्य वाले प्रश्न-
निम्न वाक्यों में सत्य/असत्य कथन छाँटिए-
1. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 5 किलो खाद्यान्न प्रति व्यक्ति प्रति माह दिया जाता है। ( )
2. अन्नपूर्णा योजना के तहत खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जाता है। ( )
3. अमूल एक सार्वजनिक कम्पनी है। ( )
4. अंत्योदय अन्न योजना से जुड़े परिवारों की संख्या 5 करोड़ है। ( )
5. वर्ष 2016-17 में राज्य में 252 करोड़ टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ। ( )
6. बफर स्टॉक भारतीय खाद्य निगम द्वारा रखा जाता है। ( )
उत्तर:
1. सत्य
2. सत्य
3. असत्य
4. असत्य
5. असत्य
6. सत्य।
मिलान करने वाले प्रश्न-
निम्न को सुमेलित कीजिए-
(अ) |
(ब) |
1. अन्नपूर्णा योजना प्रारम्भ |
2016 में |
2. अंत्योदय अन्न योजना प्रारम्भ |
276 करोड़ टन |
3. 2016-17 में खाद्यान्न उत्पादन |
252 करोड़ टन |
4. 2015-16 में खाद्यान्न उत्पादन |
2000 में |
5. लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रारम्भ |
2013 में |
6. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम |
1997 में |
उत्तर:
(अ) |
(ब) |
1. अन्नपूर्णा योजना प्रारम्भ |
2016 में |
2. अंत्योदय अन्न योजना प्रारम्भ |
2000 में |
3. 2016-17 में खाद्यान्न उत्पादन |
276 करोड़ टन |
4. 2015-16 में खाद्यान्न उत्पादन |
252 करोड़ टन |
5. लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रारम्भ |
1997 में |
6. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम |
2013 में |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
खाद्य सुरक्षा का क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
खाद्य सुरक्षा का तात्पर्य सभी लोगों के लिए सदैव भोजन की उपलब्धता, पहुँच तथा उसे प्राप्त करने के लोगों के सामर्थ्य से है।
प्रश्न 2.
भारत में खाद्य दृष्टि से सर्वाधिक असुरक्षित दो वर्गों के नाम बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 3.
भारत में खाद्य सुरक्षा कैसे निश्चित की जाती है?
उत्तर:
भारत में खाद्य सुरक्षा पर्याप्त मात्रा में बफर स्टॉक बनाकर एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा की जाती है।
प्रश्न 4.
भारत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा हेतु चलाए जाने वाले कोई दो कार्यक्रमों के नाम बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 5.
राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम कब प्रारम्भ किया गया?
उत्तर:
राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम 14 नवम्बर, 2004 को प्रारम्भ किया गया।
प्रश्न 6.
सहायिकी अथवा सब्सिडी से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
सहायिकी अथवा सब्सिडी वह भुगतान है, जो सरकार द्वारा किसी उत्पादक को बाजार कीमत की अनुपूर्ति के लिए किया जाता है।
प्रश्न 7.
अंत्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत निर्धनतम लोगों को कितना अनाज उपलब्ध करवाया जाता है?
उत्तर:
अंत्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत निर्धनतम लोगों को 35 किलोग्राम अनाज उपलब्ध करवाया जाता है।
प्रश्न 8.
लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली कब प्रारम्भ की गई?
उत्तर:
लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली जून, 1997 में प्रारम्भ की गई।
प्रश्न 9.
वर्ष 2000 में खाद्य सुरक्षा हेतु कौन सी दो योजनाएँ प्रारम्भ की गईं?
उत्तर:
प्रश्न 10.
निर्गम कीमत क्या होती है?
उत्तर:
यह वह कीमत है जिस पर सरकार राशन की दुकानों के माध्यम से निर्धनों को अनाज का वितरण करती है।
प्रश्न 11.
भारत में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम कब लागू किया गया?
उत्तर:
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 में लागू किया गया।
प्रश्न 12.
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कितना खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाता है?
उत्तर:
इस अधिनियम के तहत 5 किलो खाद्यान्न प्रति व्यक्ति प्रति माह उपलब्ध करवाया जाता है।
प्रश्न 13.
भारत में बफर स्टॉक किसके द्वारा रखा जाता है?
उत्तर:
भारत में बफर स्टॉक भारतीय खाद्य निगम द्वारा रखा जाता है।
प्रश्न 14.
न्यूनतम समर्थित कीमत से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
न्यूनतम समर्थित कीमत वह कीमत है जिस पर सरकार भारतीय खाद्य निगम द्वारा किसानों से अनाज खरीदती है।
प्रश्न 15.
राशनकार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
अथवा
राशन कार्ड के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
राशन कार्ड के निम्न तीन प्रकार होते हैं-
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
खाद्य सुरक्षा के प्रमुख आयामों को समझाइये।
उत्तर:
खाद्य सुरक्षा के प्रमुख आयाम निम्न हैं-
प्रश्न 2.
किसी देश में खाद्य सुरक्षा कब सुनिश्चित होती है?
उत्तर:
किसी देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होने की निम्न तीन शर्ते हैं-
प्रश्न 3.
भारत में सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा हेतु किए गए प्रयासों का भुखमरी की स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ा है?
उत्तर:
भारत सरकार ने खाद्य सुरक्षा हेतु अनेक प्रयास किए हैं, जिनके अन्तर्गत बफर स्टॉक, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा खाद्य सुरक्षा हेतु चलाए जाने वाले कार्यक्रम सम्मिलित हैं। सरकार द्वारा अपनाए गए इन उपायों से देश में भुखमरी की स्थिति में सुधार हुआ है जिसे निम्न तालिका से स्पष्ट किया जा सकता है-
तालिका : भारत में भुखमरी से ग्रस्त परिवारों का प्रतिशत
वर्ष |
ग्रामीण क्षेत्र |
शहरी क्षेत्र |
1983 |
18.5 |
6.4 |
1993-94 |
5.1 |
1.6 |
1999-2000 |
3.3 |
0.9 |
उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्र में भुखमरी से ग्रस्त परिवारों का प्रतिशत 1983 में 18.5 प्रतिशत था वह कम होकर 1999-2000 में 3.3 प्रतिशत हो गया तथा शहरी क्षेत्र में यह अनुपात इसी अवधि में 6.4 प्रतिशत से कम होकर 0.9 प्रतिशत ही रह गया।
प्रश्न 4.
"हरित क्रान्ति से क्षेत्रीय असमानता में वृद्धि हुई है।" इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
हरित क्रान्ति से क्षेत्रीय असमानता में वृद्धि हुई है। हरित क्रान्ति का लाभ मुख्य रूप से सम्पन्न राज्यों को ही मिला है; क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति सही थी, जबकि निर्धन राज्यों को इस क्रान्ति का विशेष लाभ नहीं मिल पाया। उदाहरण के लिए, पंजाब और हरियाणा में सर्वाधिक वृद्धि दर दर्ज की गई। तमिलनाडु और आन्ध्र प्रदेश में चावल के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। दूसरी ओर बिहार, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों में उत्पादन का स्तर पिछड़ता रहा। अतः हरित क्रान्ति ने क्षेत्रीय असमानता में वृद्धि की।
प्रश्न 5.
सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है?
उत्तर:
सार्वजनिक वितरण प्रणाली-भारतीय खाद्य निगम द्वारा अधिप्राप्त अनाज को सरकार विनियमित राशन की दुकानों के माध्यम से समाज के गरीब वर्गों में वितरित करती है। इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली कहते हैं। राशन की दुकानों पर चीनी, खाद्यान्न और मिट्टी के तेल का वितरण बाजार कीमत से कम कीमत पर गरीब वर्गों को किया जाता है।
प्रश्न 6.
गरीबों को खाद्य सुरक्षा देने के लिए सरकार द्वारा कौनसी योजनाएँ चलायी जा रही हैं?
उत्तर:
गरीबों को खाद्य सुरक्षा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। कुछ प्रमुख योजनाएँ निम्नलिखित हैं-