These comprehensive RBSE Class 8 Science Notes Chapter 8 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य will give a brief overview of all the concepts.
→ कोशिका सजीवों की संरचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाई है। इसकी खोज का श्रेय रॉबर्ट हुक को जाता है।
→ कोशिका की आकृति व साइज समान नहीं होता और विभिन्न जीवों में इनकी संख्या भी विविध होती है।
→ एक कोशिक जीव में एकल कोशिका ही वे सभी मूलभूत कार्य करती है, जो बहुकोशिक जीवों में विशिष्ट कोशिकाओं के समूह द्वारा संपादित किये जाते हैं।
→ कोशिका के तीन मुख्य भाग हैं
→ पादप कोशिका जन्तु कोशिका से भिन्न होती है, क्योंकि इसमें कोशिका झिल्ली के बाहर कोशिका भित्ति पाई जाती है।
→ रंगीन संरचनाएँ 'प्लैस्टिड' केवल पादप कोशिका में ही पाई जाती हैं। हरे प्लैस्टिड क्लोरोप्लास्ट कहलाते हैं।