Rajasthan Board RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Important Questions and Answers.
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
आँकड़ों को क्रमबद्ध रूप में संगठित करने की आवश्यकता क्यों होती है?
(अ) सुन्दर दिखाई देने के लिए
(ब) तालिका बनाने के लिए
(स) अर्थपूर्ण निष्कर्ष निकालने के लिए
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) अर्थपूर्ण निष्कर्ष निकालने के लिए
प्रश्न 2.
5 संख्या को निम्न में से कौनसा मिलान चिह्न दर्शाता है?
उत्तर:
प्रश्न 3.
वृत्त के केन्द्र पर पूरा कोण होता है
(अ) 90°
(ब) 360°
(स) 180°
(द) 100°
उत्तर:
(ब) 360°
प्रश्न 4.
दिए गए पाई चार्ट को भी देखकर बताइए कि किस मद पर अधिक व्यय किया जा रहा है
(अ) भोजन पर
(ब) मकान पर
(स) शिक्षा पर
(द) अन्य पर
उत्तर:
(अ) भोजन पर
प्रश्न 5.
कोई पासा फेंकने पर संख्या 2 प्राप्त होने की क्या प्रायिकता है?
(अ) \(\frac{2}{6}\)
(ब) \(\frac{1}{6}\)
(स) \(\frac{1}{3}\)
(द) \(\frac{6}{6}\)
उत्तर:
(ब) \(\frac{1}{6}\)
प्रश्न 6.
0-10, 10-20, 20-30 __________ में वर्ग अन्तराल की चौड़ाई या माप है
(अ) 30
(ब) 20
(स) 10
(द) 0
उत्तर:
(स) 10
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
प्रश्न 1.
हमारे पास अधिकतर उपलब्ध आँकड़े जो असंगठित रूप में होते हैं, जिन्हें __________ कहा जाता है।
उत्तर:
यथा प्राप्त आँकड़े
प्रश्न 2.
एकसम्पूर्ण और उसके भागों में सम्बन्ध को दर्शाता है।
उत्तर:
वृत्त आलेख,
प्रश्न 3.
किसी प्रयोग के परिणाम __________ कहलाते हैं, यदि उनके आने के संयोग बराबर हों।
उत्तर:
समसम्भावित, समप्रायिक
प्रश्न 4.
एक घटना की प्रायिकता
उत्तर:
प्रयोग के परिणामों की कुल संख्या।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
बारम्बारता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
किसी प्रविष्टि की बारम्बारता वह संख्या है जितनी बार वह प्रविष्टि आँकड़ों में आती है।
प्रश्न 2.
आयत चित्र की दो विशेषताएँ लिखो।
उत्तर:
प्रश्न 3.
निम्नलिखित आँकड़ों से एक पाई चार्ट बनाइए(अन्य क्रियाएँ न दें)
उत्तर:
प्रश्न 4.
10-20 की निम्न वर्ग सीमा तथा उच्च वर्ग सीमा बताइए।
उत्तर:
10-20 वर्ग अन्तराल की निम्न वर्ग सीमा 10 तथा उच्च वर्ग सीमा 20 है।
प्रश्न 5.
वर्ग अन्तराल की चौड़ाई या माप किसे कहते हैं?
उत्तर:
उच्च वर्ग सीमा तथा निम्न वर्ग सीमा का अन्तर वर्ग अन्तराल की चौड़ाई (Width) या माप (Size) कहलाती है।
प्रश्न 6.
एक थैले में एक जैसी चार लाल गेंदें और दो पीली गेंदें हैं। थैले के अन्दर से बिना देखे एक गेंद निकाली जाती है। एक लाल गेंद. प्राप्त करने की क्या प्रायिकता है?
उत्तर:
घटना के कुल परिणाम 4 + 2 = 6; लाल गेंद प्राप्त करने के लिए परिणाम = 4, अतः लाल गेंद प्राप्त करने की प्रायिकता - \(\frac{4}{6}=\frac{2}{3}\)