Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Hindi Vyakaran वचन Questions and Answers, Notes Pdf.
प्रश्न 1.
वचन किसे कहते हैं? उसके भेद लिखिए।
उत्तर :
शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का ज्ञान हो उसे वचन कहते हैं। हिन्दी में वचन दो प्रकार के होते हैं-
1. एकवचन और
2. बहुवचन।
प्रश्न 2.
एकवचन किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर :
शब्द के जिस रूप से केवल एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं। जैसे - लड़का, नदी, पुस्तक, विद्यालय आदि।
प्रश्न 3.
बहुवचन की उदाहरण सहित परिभाषा लिखिए।
उत्तर :
शब्द के जिस रूप से दो या इससे अधिक व्यक्ति या वस्तु का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे-लड़के, नदियाँ, पुस्तकें, विद्यालयों आदि।
प्रश्न 4.
वचन के संबंध में कुछ उल्लेखनीय बातों का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
वचन के संबंध में कुछ उल्लेखनीय बातें हैं-
(i) कुछ शब्दों का प्रयोग सदा बहुवचन में ही होता है। जैसे - प्राण, दर्शन, बाल, बादल, केश, मूंछे, हस्ताक्षर, समाचार, आँसू, होश आदि।
(ii) कुछ शब्दों का प्रयोग सदैव एकवचन में ही होता है। जैसे - वर्षा, जनता, पानी, आग आदि।
(ii) आदर व्यक्त करने के लिए एकवचन के स्थान पर बहुवचन का ही प्रयोग किया जाता है। जैसे - गाँधी अहिंसावादी थे। मेरे पिताजी डॉक्टर हैं। गुरुजी पढ़ा रहे हैं।
(iv) कुछ लोग बड़प्पन एवं अभिमान प्रकट करने के लिए अपने लिए 'मैं' के स्थान पर 'हम' का प्रयोग करते हैं। जैसे -
(क) शिक्षिका जी ने कहा, "हमें आज ही 'वचन' पाठ समाप्त करवाना है।" 'मुझे' के स्थान पर 'हमें' का प्रयोग।
(ख) मंत्रीजी ने कहा-"सूखा पड़ने के कारण हम किसानों को बीज, खाद तथा कर्ज में विशेष छुट दिलवाएंगे।" 'मैं' के स्थान पर 'हम' का प्रयोग।
प्रश्न 5.
वचन परिवर्तन के प्रमुख नियम बताइये।
उत्तर :
अकारान्त स्त्रीलिंग शब्दों के अन्त में 'अ' के स्थान पर 'एँ' करने से बहुवचन होता है। जैसे -
'इ' या 'ई' स्त्रीलिंग के अन्त में 'इ' या 'ई' के स्थान पर 'इयाँ' करने से बहुवचन होता है। जैसे -
'आ', 'उ' 'ऊ' अन्त वाले स्त्रीलिंग शब्दों के अन्त में 'आ' का 'एँ' करने से बहुवचन होता है। जैसे -
'आ' अंत वाले पुल्लिंग शब्दों के अंत में 'आ' के स्थान पर 'ए' कर देने से बहुवचन होता है। जैसे -
कुछ आकारांत शब्दों के अंत में अनुस्वार लगाने से बहुवचन होता है। जैसे -
कई शब्दों के अंत में विशेष शब्द जोड़कर भी उनका बहुवचन प्रकट किया जाता है। जैसे -
कुछ शब्दों के रूप एकवचन तथा बहुवचा में समान पाए जाते हैं। जैसे -
आदर या सम्मान के लिए एकवचन, बहुवचन के रूप में प्रयुक्त होता है। जैसे -
(i) आप कहाँ जा रहे हैं।
(ii) महात्मा गाँधी हिंसा के विरोधी थे।
प्रश्न 6.
एकवचन शब्दों के बहुवचन लिखिए।
कविता, भाषा, ऑसू, झोल, घोड़ा, जाति, बकरी, साधु, पुस्तक।
उत्तर :
प्रश्न 7.
वचन के कितने भेद हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच।
उत्तर :
(क) दो
प्रश्न 8.
जिस शब्द से एक से अधिक वस्तुओं का बोध होता है, उसे कहते हैं -
(क) एकवचन
(ख) बहुवचन
(ग) अनेक वचन
(घ) इसमें से कोई नहीं।
उत्तर :
(ख) बहुवचन
प्रश्न 9.
'मिठाई' का सही बहुवचन कौन-सा है?
(क) मिठाई
(ख) मिठाईयाँ
(ग) मिठाइयाँ
(घ) मीठाईयाँ।
उत्तर :
(ग) मिठाइयाँ
प्रश्न 10.
एकवचन के स्थान पर बहुवचन का प्रयोग कब किया जाता है?
(क) आदर प्रकट करने के लिए
(ख) बड़प्पन प्रकट करने के लिए
(ग) अभिमान प्रकट करने के लिए
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर :
(क) आदर प्रकट करने के लिए
प्रश्न 11.
आकारान्त स्त्रीलिंग शब्दों को बहुवचन रूप देने के लिए जोड़ा जाता है -
(क) ए
(ख) एँ
(ग) याँ
(घ) आ।
उत्तर :
(ख) एँ