RBSE Class 8 Hindi Vyakaran सर्वनाम

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Hindi Vyakaran सर्वनाम Questions and Answers, Notes Pdf.

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 1. 
सर्वनाम की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, तुम, वह, वे आदि।

प्रश्न 2. 
सर्वनाम के भेदों के नाम लिखिए। 
उत्तर : 
सर्वनाम के निम्नलिखित छः भेद होते हैं - 

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम 
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम 
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम 
  4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम। 

प्रश्न 3. 
पुरुषवाचक सर्वनाम की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर : 
जिस सर्वनाम का प्रयोग कहने वाले, सुनने वाले या जिसके सम्बन्ध में कुछ कहा जाये, उसके लिए होता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - में, हम, तू, तुम, वह, वे। 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 4. 
पुरुषवाचक सर्वनाम के आधार पर पुरुष कितने होते हैं? 
उत्तर : 
पुरुष तीन प्रकार के होते हैं -

  1. उत्तम पुरुष-मैं, हम। 
  2. मध्यम पुरुष-तू, तुम। 
  3. अन्य पुरुष-वह, वे आदि। 

प्रश्न 5. 
निश्चयवाचक सर्वनाम की सोदाहरण परिभाषा दीजिए। 
उत्तर : 
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु का बोध होता है, वे 'निश्चयवाचक सर्वनाम' कहलाते हैं। जैसे - यह, वह आदि। 

प्रश्न 6. 
अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु का बोध नहीं होता है, वे 'अनिश्चयवाचक सर्वनाम' कहलाते हैं। जैसे - कोई, कुछ आदि। 

प्रश्न 7. 
सम्बन्धवाचक सर्वनाम की परिभाषा सोदाहरण लिखिए। 
उत्तर : 
जिन सर्वनाम शब्दों के द्वारा वाक्यों का परस्पर सम्बन्ध प्रकट होता है, उन्हें 'सम्बन्धवाचक सर्वनाम' कहते हैं। जैसे - जो, सो, जिनका, उनका आदि।

प्रश्न 8. 
प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर : 
जिन सर्वनाम शब्दों से प्रश्न का बोध होता है, उन्हें 'प्रश्नवाचक सर्वनाम' कहते हैं। जैसे - कौन, क्या आदि।

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 9. 
निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
वाक्य में जिस सर्वनाम का प्रयोग कर्ता के लिए होता है, उसे 'निजवाचक सर्वनाम' कहते हैं। जैसे - आप, अपना आदि।

प्रश्न 10. 
'तु, तुम' सर्वनाम शब्द है - 
(क) प्रश्नवाचक 
(ख) सम्बन्धवाचक 
(ग) निजवाचक 
(घ) पुरुषवाचक।
उत्तर : 
(घ) पुरुषवाचक।

प्रश्न 11. 
निम्नलिखित में से निजवाचक सर्वनाम शब्द है - 
(क) हम
(ख) तुम 
(ग) आप
(घ) वह। 
उत्तर : 
(ग) आप

प्रश्न 12. 
"जो मेहनत करता है, वह अवश्य सफलता पाता है।" यह वाक्य उदाहरण है -
(क) सम्बन्धवाचक का 
(ख) निश्चयवाचक का 
(ग) अनिश्चयवाचक का 
(घ) निजवाचक का। 
उत्तर :
(क) सम्बन्धवाचक का 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 13. 
'अपना, आप' सर्वनाम शब्द है -
(क) सम्बन्धवाचक 
(ख) निश्चयवाचक 
(ग) निजवाचक 
(घ) प्रश्नवाचक। 
उत्तर :
(ग) निजवाचक

प्रश्न 14. 
यह, वह सर्वनाम शब्द हैं -
(क) निश्चयवाचक 
(ख) संबंधवाचक 
(ग) अनिश्चयवाचक 
(घ) निजवाचक। 
उत्तर :
(क) निश्चयवाचक 

प्रश्न 15. 
जो, सो सर्वनाम शब्द हैं -
(क) निजवाचक 
(ख) सम्बन्धवाचक 
(ग) पुरुषवाचक 
(घ) प्रश्नवाचक। 
उत्तर :
(ख) सम्बन्धवाचक 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 16. 
पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद हैं? 
(क) दो
(ख) तीन 
(ग) चार
(घ) पाँच। 
उत्तर :
(ख) तीन 

प्रश्न 17. 
अन्यवाचक सर्वनाम के दो उदाहरण किस विकल्प में हैं? 
(क) मैं, मेरी 
(ख) तुम, आप 
(ग) यह, वह 
(घ) हम, हमारे। 
उत्तर :
(ग) यह, वह

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 18. 
मैं अपने आप सब कर लूँगा। वाक्य में कौन-सा सर्वनाम है? 
(क) निश्चयवाचक 
(ख) संबंधवाचक 
(ग) निजवाचक 
(घ) प्रश्नवाचक।
उत्तर : 
(ग) निजवाचक

प्रश्न 19. 
वहाँ कौन गया है? वाक्य में कौन-सा सर्वनाम है? 
(क) संबंधवाचक 
(ख) प्रश्नवाचक 
(ग) अनिश्चयवाचक।
(घ) पुरुषवाचक।
उत्तर :
(ख) प्रश्नवाचक 

RBSE Class 8 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 20.
मैं रमेश का मित्र हूँ। वाक्य में 'मैं' क्या है? 
(क) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम 
(ख) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम 
(ग) संबंधवाचक सर्वनाम 
(घ) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम।
उत्तर :
(क) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम

Prasanna
Last Updated on June 14, 2022, 12:50 p.m.
Published June 14, 2022