Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Hindi Vyakaran क्रिया Questions and Answers, Notes Pdf.
प्रश्न 1.
क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर :
जिस शब्द से किसी काम का होना या करना ज्ञात होवे, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे - राम जाता है। छात्र पढ़ेगा। इन वाक्यों में 'जाता है' और 'पढ़ेगा' शब्दों से क्रमशः 'जाने' और 'पढ़ने के काम होना ज्ञात होता है, अतः ये क्रिया शब्द हैं।
प्रश्न 2.
धातु किसे कहते हैं? सोदाहरण लिखिए।
उत्तर :
क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं, जैसे - हँस (हँसना), चल (चलेगा), पढ़ (पढ़ता है), लिख (लिखा) आदि।
प्रश्न 3.
क्रिया के मुख्य भेद कितने होते हैं? नाम लिखिए।
अथवा
कर्म के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते हैं? नाम बताइये।
उत्तर :
कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं -
1. सकर्मक क्रिया और
2. अकर्मक क्रिया।
प्रश्न 4.
सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर :
जिस क्रिया का व्यापार और फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर आश्रित रहता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे - रमेश दूध पीता है। इस वाक्य में पीने का व्यापार रमेश करता है और उसका फल दूध पर पड़ता है, इसलिए "पीता' क्रिया सकर्मक है।
प्रश्न 5.
अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर :
जिस क्रिया से काम का होना ज्ञात होता है, पर कर्म नहीं होता है, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे - (i) काजल कुर्सी पर बैठी है। (ii) हिरन दौड़ रहे हैं। उपर्युक्त वाक्यों की क्रियाएँ अकर्मक हैं, क्योंकि इनमें कर्म नहीं हैं।
प्रश्न 6.
अकर्मक/सकर्मक क्रियाओं की पहचान कैसे की जाती है?
उत्तर :
अकर्मक/सकर्मक क्रियाओं की पहचान करने के लिए वाक्य में आई क्रिया में 'क्या' अथवा 'किसको' लगाकर प्रश्न करने पर यदि उत्तर प्राप्त होता है, तो वह क्रिया सकर्मक होती है, अन्यथा अकर्मक। जैसे -
(क) वह आम खा रहा है।
प्रश्न - क्या खा रहा है?
उत्तर :
आम।
उत्तर प्राप्त होने के कारण उपर्युक्त वाक्य की क्रिया सकर्मक है।
(ख) बच्चा सो रहा है।
प्रश्न - क्या सो रहा है?
उत्तर :
नहीं
उत्तर प्राप्त न होने के कारण उपर्युक्त वाक्य की क्रिया अकर्मक
विशेष - कई बार उत्तर मिलने पर भी क्रिया अकर्मक ही होती है। जैसे - आँधी चल रही है।
प्रश्न - क्या चल रही है?
उत्तर :
आँधी। उपर्युक्त वाक्य को ध्यान से देखने पर स्पष्ट पता चलता है कि प्रश्न करने पर उत्तर में 'कर्म' नहीं बल्कि 'कर्ता' ही प्राप्त हुआ है। अत: उत्तर प्राप्त होने के बावजूद कर्म न होने के कारण यह क्रिया अकर्मक है।
प्रश्न 7.
सहायक क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर :
वाक्य में मुख्य क्रिया की सहायता करने वाली क्रिया को 'सहायक क्रिया' कहते हैं। जैसे - दादीजी थोड़ा ऊँचा सुनती हैं। मुख्य क्रिया-सुनती और सहायक क्रिया-हैं।
प्रश्न 8.
क्रिया के (सकर्मक व अकर्मक के अलावा) भेद बताइए।
उत्तर :
क्रिया के सकर्मक व अकर्मक के अलावा कुछ और भी भेद होते हैं; जैसे -
प्रश्न 9.
"पानी पीता है" यह किस प्रकार की क्रिया है?
(क) अकर्मक क्रिया
(ख) सजातीय क्रिया
(ग) प्रेरणार्थक क्रिया
(घ) संयुक्त क्रिया।
उत्तर :
(ख) सजातीय क्रिया
प्रश्न 10.
“शैली ने कहानी लिखी।" यह वाक्य है -
(क) सकर्मक क्रिया का
(ख) अकर्मक क्रिया का
(ग) अपूर्ण क्रिया का
(घ) संयुक्त क्रिया का।
उत्तर :
(क) सकर्मक क्रिया का
प्रश्न 11.
"लता सोती है।" यह वाक्य उदाहरण है -
(क) सकर्मक क्रिया का
(ख) अकर्मक क्रिया का
(ग) द्विकर्मक क्रिया का
(घ) अपूर्ण क्रिया का।
उत्तर :
(ख) अकर्मक क्रिया का
प्रश्न 12.
'वह है।' यह किस प्रकार की क्रिया है -
(क) एक कर्मक क्रिया
(ख) संयुक्त क्रिया।
(ग) अपूर्ण क्रिया
(घ) प्रेरणार्थक क्रिया।
उत्तर :
(ग) अपूर्ण क्रिया
प्रश्न 13.
कर या करके प्रत्ययों का प्रयोग होता है -
(क) अकर्मक क्रिया में
(ख) प्रेरणार्थक क्रिया में
(ग) संयुक्त क्रिया में
(घ) पूर्वकालिक क्रिया में।
उत्तर :
(घ) पूर्वकालिक क्रिया में।
प्रश्न 14.
'वह गिर पड़ा' यह वाक्य है -
(क) संयुक्त क्रिया का
(ख) प्रेरणार्थक क्रिया का
(ग) द्विकर्मक क्रिया का
(घ) सजातीय क्रिया का।
उत्तर :
(क) संयुक्त क्रिया का
प्रश्न 15.
'मोहन दौड़ रहा है।' यह वाक्य है -
(क) सकर्मक
(ख) अकर्मक
(ग) पूर्ण सकर्मक'
(घ) अपूर्ण सकर्मक।
उत्तर :
(ख) अकर्मक
प्रश्न 16.
'हमने जलेबी खाई।' यह वाक्य है -
(क) सकर्मक
(ख) अकर्मक
(ग) मिश्र क्रिया
(घ) समस्त क्रिया
उत्तर :
(क) सकर्मक
प्रश्न 17.
'मैंने पत्र पढ़ लिया।' यह वाक्य है -
(क) संयुक्त क्रिया का
(ख) पूर्वकालिक क्रिया का
(ग) एकार्थक क्रिया का
(घ) नामधातु क्रिया का
उत्तर :
(क) संयुक्त क्रिया का
प्रश्न 18.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के भेद लिखिए।