RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

These comprehensive RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन will give a brief overview of all the concepts.

RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

→ रेगिस्तान : यह एक शुष्क प्रदेश है जिसकी विशेषताएँ अत्यधिक उच्च अथवा निम्न तापमान एवं विरल वनस्पति
तापमान के आधार पर रेगिस्तान गर्म या ठंडे हो सकते हैं। इन स्थानों में जहाँ कहीं भी थोड़ा-बहुत जल उपलब्ध होता है। लोग वहाँ कृषि करने के लिए बस जाते हैं। गर्म रेगिस्तान-सहारा
1. स्थलाकृति

  • सहारा का रेगिस्तान विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान है।
  • यह मरुस्थल बालू की विशाल परतों से ढका हुआ है। साथ ही इसमें बजरी के मैदान और नग्न चट्टानी सतह वाले उत्थित पठार भी पाए जाते हैं।

2. जलवायु-सहारा रेगिस्तान की जलवायु अत्यन्तं गर्म एवं शुष्क है। यहाँ वर्षा ऋतु अल्पकाल के लिए होती है। यहाँ दिन अत्यन्त गर्म तथा रातें अत्यन्त ठंडी होती हैं।

3. वनस्पतिजात एवं प्राणिजात-सहारा रेगिस्तान में कैक्टस, खजूर के पेड़ एवं एकेशिया पाये जाते हैं तथा यहाँ ऊँट, लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी, बिच्छू, साँप तथा छिपकलियाँ आदि पाये जाते हैं।

4. लोग-यहाँ विभिन्न समुदायों के लोग रहते हैं। प्रमुखतः चलवासी जनजाति के लोग, बेदुईन तथा तुआरेग लोग बसते हैं।

→ ठंडा रेगिस्तान-लद्दाख

  • जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व में वृहत हिमालय में स्थित लद्दाख एक ठंडा रेगिस्तान है। यहाँ से अनेक नदियाँ बहती हैं जिनमें सिंधु नदी प्रमुख है। ये नदियाँ गहरी घाटियों का निर्माण करती हैं।
  • यहाँ की ऊँचाई 3000 मीटर से लेकर 8000 मीटर से भी अधिक पाई जाती है। ऊँचाई के कारण यहाँ जलवायु अत्यधिक शीतल एवं शुष्क होती है। यहाँ वर्ष बहुत ही कम होती है।

RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

→ वनस्पतिजात एवं प्राणिजात

  • यहाँ वनस्पति विरल है। घाटी में शरपत एवं पॉप्लर के उपवन देखे जाते हैं। यहाँ सेब, खूबानी एवं अखरोट के पेड़ पाए जाते हैं।
  • यहाँ रॉबिन, रेड स्टार्ट, तिब्बती स्नोकॉक, रेवैन एवं हूप आदि सामान्य पक्षी हैं। इनमें कुछ प्रवासी पक्षी भी हैं।
  • यहाँ के पशुओं में जंगली बकरी, जंगली भेड़, याक तथा विशेष प्रकार के कुत्ते पाए जाते हैं।
  • पशुओं को दूध, मांस व खाल प्राप्ति हेतु पाला जाता है। 

→ लोग:

  • यहाँ के अधिकांश लोग या तो मुसलमान हैं या बौद्ध हैं।
  • ग्रीष्म ऋतु में लोग जौ, आलू, मटर, सेम एवं शलजम की खेती करते हैं।
  • यहाँ की राजधानी लेह सड़क एवं वायुमार्गों द्वारा भली-भाँति जुड़ी हुई हैं। यहाँ कई आकर्षक पर्यटन स्थल हैं।
Prasanna
Last Updated on June 6, 2022, 12:54 p.m.
Published June 6, 2022