These comprehensive RBSE Class 7 Social Science Notes Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है will give a brief overview of all the concepts.
RBSE Class 7 Social Science Notes Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है
→ विधायक कौन होता है?
- भारत के हर राज्य में एक विधानसभा है। हर राज्य कई निर्वाचन क्षेत्रों में बँटा हुआ है। हर निर्वाचन क्षेत्र से जनता द्वारा एक प्रतिनिधि चुना जाता है जो विधानासभा का सदस्य अर्थात् विधायक कहलाता है।
- चुनाव में लोग अलग-अलग पार्टियों के नाम से खड़े होते हैं। इसलिए ये विधायक अलग-अलग राजनीतिक दलों के होते हैं।
→ सरंकार कैसे बनती है
- जिस राजनीतिक दल के विधायक आधे से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत जाते हैं, राज्य में उस दल को बहुमत में माना जाता है। बहुमत प्राप्त करने वाले राजनैतिक दल को सत्ता पक्ष और अन्य सबको विरोधी पक्ष कहा जाता है।
- चुनाव के बाद सत्ताधारी दल के विधायक अपने नेता का चुनाव करते हैं जो मुख्यमंत्री बनता है। इसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्रियों का चयन करता है।
- चुनाव के बाद राज्य का राज्यपाल मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है।
- मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों का यह दायित्व है कि वे शासन के विभिन्न विभागों या मंत्रालयों को चलायें।
→ विधानसभा: विधानसभा ऐसा स्थान होता है, जहाँ सभी विधायक, चाहे वे सत्ताधारी दल के हों अथवा विरोधी दल के, विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं। इस तरह कुछ विधायकों की दोहरी जिम्मेदारी होती है-एक विधायक के रूप में और दूसरी मंत्री के रूप में।

→ विधानसभा में एक बहस
- विधानसभा की बहसों में विधायक अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं, संबंधित विषय पर प्रश्न पूछ सकते हैं या सुझाव दे सकते हैं कि सरकार को इस सम्बन्ध में क्या करना चाहिए।
- इसके बाद मंत्री प्रश्नों के उत्तर देते हैं और सदन को आश्वस्त करते हैं कि जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
- मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों को निर्णय लेने होते हैं और सरकार चलानी होती है। यद्यपि जो भी निर्णय लिये जाते हैं, उन्हें विधानसभा के सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया जाना होता है।
- सरकार शब्द से तात्पर्य शासन के विभिन्न विभागों और मंत्रियों से होता है, जो उनके प्रभारी हैं। इन सबका सामूहिक प्रमुख 'मुख्यमंत्री' होता है। यही सरकार का कार्यकारी हिस्सा-कार्यपालिका-कहलाता है। दूसरी तरफ सारे विधायक, जो विधानसभा में एकत्र होते हैं, विधायिका कहलाते हैं।
→ शासन की कार्यप्रणाली
- लोकतंत्र में अनेक माध्यमों द्वारा लोग अपने विचार व्यक्त करते हैं और कार्रवाई करते हैं।
- वे लोग जो सत्ता में हैं, जैसे-मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री उन्हें समस्याओं पर कार्रवाई करनी होती है। वे यह कार्य विभिन्न विभागों द्वारा करवाते हैं। उन्हें विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों का भी उत्तर देना होता है और प्रश्न करने वालों को आश्वस्त करना होता है कि उचित कदम उठाये जा रहे हैं। वे प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडिया के माध्यम से अपने कार्यों की सूचना जनता को भी देते हैं।
- कानून बनाने का कार्य प्रत्येक राज्य की विधानसभा द्वारा किया जाता है और इनको क्रियान्वयन शासकीय विभागों द्वारा किया जाता है।
- लोकतंत्र में विधायकों के रूप में जनता अपने प्रतिनिधि चुनती है और इस तरह शासन मुख्यतः जनता का ही होता है।