Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Important Questions and Answers.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न-
प्रश्न 1.
अमेजन बेसिन के निवासियों का मुख्य आहार है-
(अ) गेहूँ
(ब) चावल
(स) कसावा
(द) बाजरा
उत्तर:
(स) कसावा
प्रश्न 2.
निम्न में जो गंगा की सहायक नदी नहीं है, वह है-
(अ) यमुना
(ब) कोसी
(स) चंबल
(द) ब्रह्मपुत्र
उत्तर:
(द) ब्रह्मपुत्र
प्रश्न 3.
एक सींग वाला गेंडा पाया जाता है-
(अ) ब्रह्मपुत्र के मैदान में
(ब) अमेजन बेसिन में
(स) स्टेपी स्थल में
(द) घाघरा के मैदान में
उत्तर:
(अ) ब्रह्मपुत्र के मैदान में
प्रश्न 4.
गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदी के जल में पायी जाती है-
(अ) पिरान्या मछली
(ब) सुसु
(स) टूकन
(द) एक सींग वाला गैंडा
उत्तर:
(ब) सुसु
प्रश्न 5.
विश्व का सबसे बड़ा नदी बेसिन है-
(अ) गंगा का बेसिन
(ब) ब्रह्मपुत्र का बेसिन
(स) चंबल का बेसिन
(द) अमेजन का बेसिन
उत्तर:
(द) अमेजन का बेसिन
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. भूमध्य रेखा के 10° उत्तर से 10° दक्षिण के मध्य भाग को ............ प्रदेश कहते हैं।
2. जिस स्थान पर कोई नदी किसी अन्य जल राशि में| मिलती है, उसे नदी का ............ कहते हैं।
3. मुख्य नदी अपनी सहायक नदियों के साथ जिस क्षेत्र के पानी को बहाकर ले जाती है, वह उसका ............... कहा जाता है।
4. अमेजन बेसिन में वर्षावन इतने सघन होते हैं कि पत्तियों और शाखाओं से ............... सी बन जाती है।
5. गुंजन पक्षी .............. में पाए जाते हैं।
उत्तर:
1. भूमध्य सागरीय
2. मुहाना
3. बेसिन
4. छत
5. वर्षावन
सत्य/असत्य कथन छाँटिये-
1. भारतीय उपमहाद्वीप में अमेजन बेसिन स्थित है।
2. सुंदरवन डेल्टा अमेजन बेसिन की एक प्रमुख विशेषता है।
3. वर्षावन के निवासी 'कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति' का प्रयोग करते हैं।
4. परजीवी पौधों के रूप में अमेजन वर्षा वन में आर्किड एवं ब्रोमोलायड़ पैदा होते हैं।
5. गंगा बेसिन में क्लॉथ और चींटी खाने वाले टैपोर पाए जाते हैं।
उत्तर:
1. असत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. सत्य
5. असत्य
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-
1. एनाकोंडा |
(अ) मांस खाने वाली मछली |
2. पिरान्या |
(ब) कृषि पद्धति |
3. कर्तन एवं दहन |
(स) गंगा की सहायक नदी |
4. कोसी |
(द) गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान |
5. चापझील |
(य) अमेजन वर्षावन |
उत्तर:
1. एनाकोंडा |
(य) अमेजन वर्षावन |
2. पिरान्या |
(अ) मांस खाने वाली मछली |
3. कर्तन एवं दहन |
(ब) कृषि पद्धति |
4. कोसी |
(स) गंगा की सहायक नदी |
5. चापझील |
(द) गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
अमेजन नदी किस प्रदेश से होकर बहती है?
उत्तर:
भूमध्यरेखीय प्रदेश से।
प्रश्न 2.
नदी का मुहाना किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस स्थान पर कोई नदी किसी अन्य जलराशि में मिलती है, उसे नदी का मुहाना कहते हैं।
प्रश्न 3.
अमेजन नदी बेसिन कहाँ-कहाँ से अपवाहित होती है?
उत्तर:
अमेजन नदी-बेसिन ब्राजील के भागों, पेरू के कुछ भागों, बोलीविया, इक्वाडोर, कोलंबिया तथा वेनेजुएला के छोटे भाग से अपवाहित होती है।
प्रश्न 4.
विश्व का सबसे बड़ा नदी बेसिन कौनसा है?
उत्तर:
अमेजन नदी बेसिन विश्व का सबसे बड़ा नदी बेसिन है।
प्रश्न 5.
बेसिन से क्या आशय है?
उत्तर:
मुख्य नदी अपनी सहायक नदियों के साथ जिस क्षेत्र के पानी को बहाकर ले जाती है, वह उसका बेसिन कहा जाता है।
प्रश्न 6.
अमेजन बेसिन की जलवायु कैसी है?
उत्तर:
अमेजन बेसिन में पूरे वर्ष गर्म एवं नम जलवायु रहती है।
प्रश्न 7.
अमेजन वर्षा वन में कौनसी वनस्पति ही पनप सकती है?
उत्तर:
अमेजन वर्षा वन में केवल वही वनस्पति पनप सकती है जिसमें छाया में बढ़ने की क्षमता हो।
प्रश्न 8.
ब्रोमिलायड क्या है?
उत्तर:
ब्रोमिलायड एक विशेष प्रकार का परजीवी पौधा है जो पत्तियों में जल को संचित रखता है। मेंढक इस जल के पॉकेट का उपयोग अंडा देने के लिए करते हैं।
प्रश्न 9.
कर्तन एवं दहन पद्धति क्या है?
उत्तर:
कर्तन एवं दहन की पद्धति में किसान पहले वृक्षों एवं झाड़ियों को काटकर भूमि साफ करते हैं, फिर उनको जलाया जाता है।
प्रश्न 10.
किस कारण वर्तमान में वर्षावन के सभी भागों में पहुँचना संभव हो गया है?
उत्तर:
1970 में ट्रांस अमेजन महामार्ग बनने से वर्षावन के सभी भागों में पहुँचना संभव हो गया है।
प्रश्न 11.
गंगा की पाँच सहायक नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
गंगा की पाँच सहायक नदियाँ हैं-घाघरा, सोन, चंबल, गंडक और कोसी।
प्रश्न 12.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की मुख्य विशेषताएँ लिखिये।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की मुख्य विशेषताएँ हैं-मैदान, पर्वत एवं हिमालय के गिरिपाद तथा सुन्दरवन डेल्टा।
प्रश्न 13.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की जलवायु कैसी है?
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की जलवायु मानसूनी है। यहाँ वर्षा ऋतु (जून से सितम्बर के बीच) में वर्षा, ग्रीष्म ऋतु (मार्च से जून) में गर्मी तथा शीत ऋतु (अक्टूबर से फरवरी) में सर्दी पड़ती है।
प्रश्न 14.
गंगा-ब्रह्मपुत्र मैदान की मुख्य फसलें क्या हैं?
उत्तर:
यहाँ की मुख्य फसलें धान, गेहूं, मक्का, ज्वार, चना, बाजरा, गन्ना तथा जूट हैं। मैदान के कुछ क्षेत्रों में केले के बागान हैं।
प्रश्न 15.
चाय के बागान कहाँ मिलते हैं?
उत्तर:
पश्चिम बंगाल एवं असम में चाय के बागान मिलते हैं।
प्रश्न 16.
मंद ढलान वाले पर्वतों एवं पहाड़ियों पर वेदिकाओं का निर्माण क्यों किया जाता है?
उत्तर:
वेदिकाओं का निर्माण खड़ी ढलानों पर समतल सतह बनाकर कृषि करने के लिए होता है, ताकि जल का प्रवाह तीव्रता से न हो।
प्रश्न 17.
गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी के जल में सुसु. (अंधी डॉल्फिन) की उपस्थिति से किस बात का पता चलता है?
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी के जल में सुसु की उपस्थिति से जल की शुद्धता का पता चलता है।
प्रश्न 18.
गंगा नदी के संरक्षण के लिए कौनसा कार्यक्रम शुरू किया गया है?
उत्तर:
गंगा नदी के संरक्षण के लिए 'नमामि गंगे' कार्यक्रम को शुरू किया गया है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
अमेजन बेसिन की जलवायु की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
अमेजन बेसिन की जलवायु की विशेषताएँ-
प्रश्न 2.
'जीवों की विविधता की दृष्टि से अमेजन बेसिन असाधारण रूप से समृद्ध है।' स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अमेजन बेसिन के वर्षावन में प्राणिजगत की प्रचुरता है। यथा-
प्रश्न 3.
अमेजन बेसिन के वर्षावन की वनस्पतिक विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
अमेजन बेसिन के वर्षावन की वनस्पतिक विशेषताएँ-
प्रश्न 4.
कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति की विशेषताएँ-
प्रश्न 5.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की प्रमुख फसलें-
प्रश्न 6.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में पाई जाने वाली वनस्पति विविधता का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की वनस्पति विविधता
प्रश्न 7.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में पाये जाने वाले वन्य पशुओं का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में विविध प्रकार के वन्यजीव पाए जाते हैं। यथा-
प्रश्न 8.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में यातायात तंत्र पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपत्र बेसिन में यातायात तंत्रगंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में यातायात के चार मार्ग सुविकसित हैं। यथा-
(क) मैदानी इलाकों में लोग सड़क मार्ग और रेलमार्ग द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं।
(ख) नदी के तटीय क्षेत्रों में जल मार्ग यातायात का प्रभावशाली माध्यम है। कोलकाता हगली नदी पर स्थित एक महत्त्वपूर्ण पत्तन है।
(ग) मैदानी क्षेत्र में कई बड़े हवाई पत्तन भी स्थित हैं।
प्रश्न 9.
"गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में पर्यटन भी एक महत्त्वपूर्ण क्रिया है।" इस कथन को समझाइए।
उत्तर:
पर्यटन गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की एक महत्त्वपूर्ण क्रिया है क्योंकि आगरा में यमुना किनारे स्थित ताजमहल, इलाहाबाद में गंगा व यमुना नदी का संगम, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में बौद्ध स्तूप, लखनऊ का इमामबाड़ा, असम का काजीरंगा एवं मानस वन्य प्राणी अभयवन तथा अरुणाचल प्रदेश की विशिष्ट जनजातीय संस्कृति जैसे कई दर्शनीय स्थल हैं।
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की स्थलाकृतियों का उल्लेख करते हुए मैदान की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की स्थलाकृतियाँगंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन की स्थलाकृतियों को मोटे रूप से तीन भागों में बाँटा जा सकता है-(1) मैदान (2) पर्वत एवं हिमालय के गिरिपाद (3) सुंदरवन डेल्टा। यथा-
मैदान की विशेषताएँ-गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन के मैदान की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
प्रश्न 2.
अमेजन बेसिन के वर्षावन के निवासियों पर एक निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
वर्षावन के निवासी वर्षावन के निवासियों का वर्णन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है-
(1) मुख्य व्यवसाय-वर्षावन के निवासी छोटे से क्षेत्र में वन के कुछ वृक्षों को काटकर अपने भोजन के लिए फसल उगाते हैं। वे 'कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति' का प्रयोग करते हैं।
यहाँ के पुरुष शिकार करते हैं तथा नदी में मछली पकड़ते हैं जबकि महिलाएँ फसलों का ध्यान रखती हैं। मछली या शिकार मिलना अनिश्चित होता है, ऐसे में महिलाएँ ही अपनी उगाई शाक-सब्जियों से परिवार का भरण-पोषण करती हैं।
(2) प्रमुख फसलें-यहाँ की मुख्य फसलें टेपियोका, अनन्नास, शकरकंद, कॉफी, मक्का एवं कोको हैं।
(3) आहार-इनका मुख्य आहार मेनियोक है, जिसे कसावा भी कहते हैं। ये चीटियों की रानी एवं अंडकोश भी खाते
(4) घर-वर्षावन में लकड़ी की प्रधानता है। यहाँ कुछ परिवार मधुमक्खी के छत्ते के आकार वाले छप्पर के घरों में रहते हैं जबकि कुछ लोग 'मलोका' कहे जाने वाले बड़े अपार्टमेंट जैसे घरों में रहते हैं जिनकी छतें तीव्र ढलान वाली होती हैं।
(5) यातायात-पुराने समय में वन के अन्दर पहुँचने के लिए नदी मार्ग ही एकमात्र उपाय था लेकिन 1970 में ट्रांस अमेजन महामार्ग बनने से इसके सभी भागों तक पहुंचना संभव हो गया है। अनेक स्थानों पर पहुँचने के लिए हवाईजहाजों तथा हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जाता है।
(6) नये क्षेत्र में बसावट-बढ़ती यातायात सुविधा के चलते वहाँ की मूल आबादी उस क्षेत्र से बाहर निकलकर नए क्षेत्र में बसकर अपने पुरने तरीके से खेती कर रही है।