Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 पर्यावरण Important Questions and Answers.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न-
प्रश्न 1.
निम्न में कौनसा प्राकृतिक पर्यावरण का एक घटक है-
(अ) घर
(ब) सड़कें
(स) पहाड़
(द) वायुयान
उत्तर:
(स) पहाड़
प्रश्न 2.
निम्न में कौनसा मानवीय पर्यावरण का घटक है-
(अ) समुद्र
(ब) स्थल
(स) धर्म
(द) पहाड़
उत्तर:
(स) धर्म
प्रश्न 3.
वायु का वह आवरण जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए है, कहलाता है-
(अ) जल मण्डल
(ब) वायुमण्डल
(स) स्थलमण्डल
(द) जैवमण्डल
उत्तर:
(ब) वायुमण्डल
प्रश्न 4.
विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है-
(अ) 25 दिसम्बर को
(ब) 5 जून को
(स) 14 अक्टूबर को
(द) 31 जनवरी को
उत्तर:
(ब) 5 जून को
प्रश्न 5.
निम्न में से कौनसा पर्यावरण. का. प्रमुख परिमण्डल नहीं है-
(अ) स्थल मण्डल
(ब) वायु मण्डल
(स) जल मण्डल
(द) मानव मण्डल
उत्तर:
(द) मानव मण्डल
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. पर्यावरण हमारे जीवन का मूल ........... है।
2. किसी भी जीवित प्राणी के चारों ओर पाए जाने वाले लोग, स्थान, वस्तुएँ एव प्रकृति को .................. कहते हैं।
3. ............... वन, कृषि, मानवीय आवास, घास स्थल तथा खनिज सम्पदा प्रदान करता है।
4. ............... पद्धति वस्तुओं की अदला-बदली का व्यापार है जिसमें धन का प्रयोग नहीं होता है।
5. मानव प्राकृतिक पर्यावरण में ........ करता है।
उत्तर:
1. आधार
2. पर्यावरण
3. स्थलमण्डल
4. वस्तु विनिमय
5. परिवर्तन।
सत्य/असत्य कथन छाँटिये-
1. पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल अपने चारों ओर के वायुमण्डल को थामे रखता है।
2. जलमण्डल सूर्य की झुलसाने वाली हानिकारक किरणों से हमारी रक्षा करता है।
3. स्थलमण्डल में परिवर्तन होने से मौसम एवं जलवायु में परिवर्तन होता है।
4. मानव को पर्यावरण के साथ समरसता से रहने एवं उसका उपयोग सीखना चाहिए।
5. हम अपनी बढ़ती जरूरतों की पूर्ति के लिए प्राकृतिक वातावरण में परिवर्तन करते हैं और कभी-कभी उसे नष्ट भी कर देते हैं।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. असत्य
4. सत्य
5. सत्य
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-
(अ) निर्जीव पदार्थों का संसार |
(i) जलमण्डल |
(ब) सजीव प्राणियों का संसार |
(ii) स्थलमण्डल |
(स) महासागर |
(iii) वायुमण्डल |
(द) पहाड़ |
(iv) अजीवीय परिस्थितियाँ |
(य) गैस व धूल कण |
(v) जीवीय परिस्थितियाँ |
उत्तर:
(अ) निर्जीव पदार्थों का संसार |
(iv) अजीवीय परिस्थितियाँ |
(ब) सजीव प्राणियों का संसार |
(v) जीवीय परिस्थितियाँ |
(स) महासागर |
(i) जलमण्डल |
(द) पहाड़ |
(ii) स्थलमण्डल |
(य) गैस व धूल कण |
(iii) वायुमण्डल |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार क्यों है?
उत्तर:
पर्यावरण हमारे जीवन का मूलाधार है क्योंकि यह हमें साँस लेने के लिए हवा, पीने के लिए पानी, खाने के लिए भोजन तथा रहने के लिए भूमि प्रदान करता है।
प्रश्न 2.
जलमण्डल किसे कहते हैं?
उत्तर:
जल के क्षेत्र को जलमण्डल कहते हैं। यह नदी, झील, तालाब, समुद्र, महासागर आदि जलीय क्षेत्रों से मिलकर बनता है।
प्रश्न 3.
पर्यावरण शब्द की उत्पत्ति कहाँ से हुई है?
उत्तर:
पर्यावरण (एनवायरनमेंट) शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द एनवायरोनेर से हुई है, जिसका अर्थ है-पड़ोस।
प्रश्न 4.
स्थलमण्डल हमें क्या प्रदान करता है?
उत्तर:
स्थलमण्डल हमें वन, कृषि एवं आवास हेतु भूमि, पशुओं के, चरने के लिए घास स्थल तथा खनिज संपदा प्रदान करता है।
प्रश्न 5.
वायुमण्डल का कोई एक लाभ बताइए।
उत्तर:
वायुमण्डल सूर्य की झुलसाने वाली गर्मी तथा हानिकारक किरणों से हमारी रक्षा करता है।
प्रश्न 6.
वायुमण्डल में क्या उपस्थित रहते हैं?
उत्तर:
वायुमण्डल में कई प्रकार की गैसें, धूलकण तथा जलवाष्पकण उपस्थित रहते हैं।
प्रश्न 7.
विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:
प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
पर्यावरण से क्या आशय है?
उत्तर:
स्थलमण्डल, जलमण्डल, वायुमण्डल तथा जैवमण्डल का वह आवरण जो हमें चारों तरफ घेरे हुए है, पर्यावरण कहलाता है। दूसरे शब्दों में, हमारे चारों तरफ पाए जाने वाले लोग, जीव-जन्तु, स्थान, वस्तुएँ एवं प्रकृति को पर्यावरण कहते हैं। यह प्राकृतिक एवं मानव-निर्मित परिघटनाओं का मिश्रण है।
प्रश्न 2.
प्राकृतिक पर्यावरण और मानवीय पर्यावरण में क्या अन्तर है?
उत्तर:
प्राकृतिक पर्यावरण में पृथ्वी पर पाई जाने वाली जीवीय और अजीवीय दोनों परिस्थितियाँ सम्मिलित हैं, जबकि मानवीय पर्यावरण में मानव की परस्पर क्रियाएँ, उनकी गतिविधियाँ एवं उनके द्वारा बनाई गई रचनाएँ सम्मिलित हैं।
प्रश्न 3.
वायुमण्डल क्या है?
उत्तर:
पृथ्वी के चारों ओर फैली वायु की पतली परत को वायुमण्डल कहते हैं। कई प्रकार की गैसें, धूलकण एवं जलवाष्प इसमें उपस्थित रहते हैं। वायुमण्डल सूर्य की झुलसाने वाली गर्मी तथा हानिकारक कणों से हमारी रक्षा करता है। इसमें परिवर्तन होने से मौसम एवं जलवायु में परिवर्तन होता है।
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
पर्यावरण किसे कहते हैं? इसके प्रकारों को समझाइए।
उत्तर:
पर्यावरण से आशय-किसी भी जीवित प्राणी के चारों ओर पाये जाने वाले लोग, स्थान, वस्तुएँ एवं प्रकृति को पर्यावरण कहते हैं। यह प्राकृतिक एवं मानव-निर्मित परिघटनाओं का मिश्रण है। पर्यावरण के प्रकार-पर्यावरण के दो प्रकार बताए जा सकते हैं-(1) प्राकृतिक पर्यावरण और (2) मानवीय पर्यावरण। यथा-
(1) प्राकृतिक पर्यावरण-भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जन्तु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं। इसमें पृथ्वी पर पाई जाने वाली जीवीय तथा अजीवीय दोनों परिस्थितियाँ सम्मिलित हैं। प्राकृतिक पर्यावरण को निम्नलिखित चार प्रमुख परिमण्डलों में विभाजित किया जाता है-
(2) मानवीय पर्यावरण-मानवीय पर्यावरण वह है जिसमें मानव व मानव की परस्पर क्रियाएँ, उनकी गतिविधियाँ एवं उनके द्वारा बनाई गई रचनाएँ आती हैं; जैसे-व्यक्ति, परिवार, समुदाय, धर्म, शिक्षा, आर्थिक क्रियाकलाप, राजनैतिक क्रियाकलाप आदि।