Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 हमारे आस-पास के बाज़ार Important Questions and Answers.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न-
प्रश्न 1.
बड़ी मात्रा में खरीद और बिक्री की जाती है-
(अ) साप्ताहिक बाजार में
(ब) स्थानीय दुकान में
(स) थोक बाजार में
(द) मॉल में
उत्तर:
(स) थोक बाजार में
प्रश्न 2.
साप्ताहिक बाजारों में वस्तुएँ उपलब्ध होती हैं-
(अ) सस्ते दामों पर
(ब) महँगे दामों पर
(स) सरकार द्वारा निर्धारित दामों पर
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) सस्ते दामों पर
प्रश्न 3.
हम दवाइयाँ खरीदते हैं-
(अ) साप्ताहिक बाजार से
(ब) किराने की दुकान से
(स) स्टेशनरी की दुकान से
(द) दवाई की दुकान से
उत्तर:
(द) दवाई की दुकान से
प्रश्न 4.
एक बहुमंजिला बड़ी इमारत खरीदारी करने के स्थान को कहते हैं-
(अ) साप्ताहिक बाजार
(ब) स्थानीय बाजार
(स) शॉपिंग माल
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(स) शॉपिंग माल
प्रश्न 5.
उपभोक्ता अपनी आवश्यकता का सामान निम्न में से कहाँ से खरीदता है?
(अ) खेत से
(ब) फैक्ट्री से
(स) थोक बाजार से
(द) फुटकर दुकान से
उत्तर:
(द) फुटकर दुकान से
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. साप्ताहिक बाजारों में बहुत सी चीजें ................. दामों पर मिल जाती है।
2. ऐसे बाजार जहाँ एक साथ कई तरह की दुकानें होती हैं, को ................ कहा जाता है।
3. ऐसी बहुमंजिला वातानुकूलित इमारत जहाँ अलग-अलग मंजिलों पर अलग-अलग तरह की वस्तुएँ मिलती हैं, को ............... कहा जाता है।
4. वे लोग, जो वस्तु के उत्पादक और वस्तु के उपभोक्ता के बीच में होते हैं .................. कहलाते हैं।
5. व्यापारियों की लंबी श्रृंखला का वह अंतिम व्यापारी जो अन्ततः वस्तुएँ उपभोक्ता को बेचता है ................. व्यापारी कहलाता है।
उत्तर:
1. सस्ते
2. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
3. मॉल
4. व्यापारी
5. खुदरा।
सत्य/असत्य कथन छाँटिये-
1. थोक व्यापारी वह होता है जो आपको पड़ौस की दुकानों, साप्ताहिक बाजार या फिर शॉपिंग कॉम्पलैक्स में सामान बेचता मिलता है।
2. साप्ताहिक बाजारों में जरूरत का सभी सामान एक ही जगह पर मिल जाता है।
3. मौहल्ले की दुकानों पर हम सप्ताह के किसी एक दिन ही खरीदारी के लिए जा सकते हैं।
4. हर शहर में थोक बाजार का एक क्षेत्र होता है, जहाँ वस्तुएँ पहले पहुँचती हैं और यहीं से अन्य व्यापारियों तक पहुँचती हैं।
5. कंपनियाँ अपने ब्रांडेड उत्पादों को बड़े शहरी बाजारों और अपने विशेष शोरूमों में बेचने के लिए रखती हैं।
उत्तर:
1. असत्य
2. सत्य
3. असत्य
4. सत्य
5. सत्य
निम्नलिखित का सही मिलान कीजिए-
1. सस्ते दामों पर चीजें मिलना |
(अ) मॉल |
2. दूध की डेयरी |
(ब) शॉपिंग कॉम्पलेक्स |
3. बड़ी मात्रा में खरीदना और बेचना |
(स) थोक व्यापार |
4. एक साथ कई तरह के दुकानों का बाजार |
(द) मौहल्ले की दुकान |
5. बहुमंजिला वातानुकूलित दुकानें |
(य) साप्ताहिक बाजार |
उत्तर:
1. सस्ते दामों पर चीजें मिलना |
(य) साप्ताहिक बाजार |
2. दूध की डेयरी |
(द) मौहल्ले की दुकान |
3. बड़ी मात्रा में खरीदना और बेचना |
(स) थोक व्यापार |
4. एक साथ कई तरह के दुकानों का बाजार |
(ब) शॉपिंग कॉम्पलेक्स |
5. बहुमंजिला वातानुकूलित दुकानें |
(अ) मॉल |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
लोग बाजार क्यों जाते हैं?
उत्तर:
लोग रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वस्तुएँ खरीदने के लिए बाजार जाते हैं।
प्रश्न 2.
बाजारों के किन्हीं दो प्रकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 3.
साप्ताहिक बाजार के कोई दो लाभ बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 4.
मौहल्ले में कौन-कौन सी दुकानें मिलती हैं? (किन्हीं चार के नाम लिखिए।)
उत्तर:
प्रश्न 5.
पड़ौस की दुकानें किन अर्थों में उपयोगी होती हैं? (कोई दो)
उत्तर:
प्रश्न 6.
ब्रांडेड सामान केवल कुछ ही लोग खरीद पाते हैं?
उत्तर:
ब्रांडेड सामान महँगे होते हैं। इनकी कीमत का बोझ केवल कुछ ही लोग उठा पाते हैं।
प्रश्न 7.
व्यापारी कौन होता है?
उत्तर:
वे लोग, जो वस्तु के उत्पादक और वस्तु के उपभोक्ता के बीच में होते हैं, व्यापारी कहलाते हैं।
प्रश्न 8.
किन्हीं दो प्रकार के व्यापारियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 9.
थोक व्यापारी से क्या आशय है?
उत्तर:
थोक व्यापारी वह है जो बड़ी मात्रा में माल खरीदता है तथा उसे छोटे व्यापारी को बेचता है।
प्रश्न 10.
फुटकर व्यापारी से क्या आशय है?
उत्तर:
फुटकर व्यापारी वह है जो अन्ततः अपनी वस्तुएँ उपभोक्ता को बेचता है।
प्रश्न 11.
हम किन बाजारों के खरीदार या दुकानदार होंगे, कैसे तय करते हैं?
उत्तर:
मुख्यतः हमारी आर्थिक स्थिति ही यह तय करती है कि हम किन बाजारों में खरीदार या दुकानदार होंगे।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
साप्ताहिक बाजार किसे कहते हैं? इसकी विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
वह बाजार जो सप्ताह के किसी एक निश्चित दिन लगता है, साप्ताहिक बाजार कहलाता है। इस साप्ताहिक बाजार में पक्की दुकानें नहीं होती हैं। व्यापारी दिन में दुकान लगाते हैं और शाम होने पर उन्हें समेट लेते हैं। अगले दिन वे अपनी दुकानें किसी और जगह पर लगाते हैं।
प्रश्न 2.
पक्की दुकानों से मिलने वाला सामान साप्ताहिक बाजारों की तुलना में महँगा क्यों होता है?
उत्तर:
पक्की दुकानों पर सामान महँगा होता है क्योंकि-
प्रश्न 3.
पड़ोस की दुकानों का महत्त्व बताइए।
उत्तर:
पड़ोस की दुकानों का महत्त्व-
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
साप्ताहिक बाजारों से आप क्या समझते हैं? इन बाजारों में लोग खरीदारी के लिए क्यों जाते हैं? विवेचना कीजिए।
उत्तर:
साप्ताहिक बाजार से आशय-वह बाजार जो किसी स्थान पर सप्ताह के किसी एक निश्चित दिन लगता है, साप्ताहिक बाजार कहलाता है।
साप्ताहिक बाजारों से खरीदारी के कारण-
साप्ताहिक बाजारों में खरीदारी के लिए लोग निम्नलिखित कारणों से जाते हैं-
(1) रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की उपलब्धतासाप्ताहिक बाजारों में जरूरत का सामान एक जगह पर ही मिल जाता है। सब्जियाँ, कपड़े, किराना का सामान, बर्तन, फल आदि सभी चीजें यहाँ उपलब्ध होती हैं। अलगअलग तरह के सामान के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं होती है।
(2) विकल्पों की उपलब्धता-लोग अक्सर उन बाजारों में जाना पसंद करते हैं, जहाँ सामान के विविध विकल्प उपलब्ध हों। साप्ताहिक बाजार में भी चूंकि सामान के विविध विकल्प उपलब्ध होते हैं, इसलिए लोग यहाँ खरीदारी के लिए जाते हैं।
(3)चीजें सस्ते दामों पर मिलती हैं-साप्ताहिक बाजारों में चीजें सस्ते दामों पर मिल जाती हैं क्योंकि इन दुकानदारों को पक्की दुकानों पर होने वाले किराये, बिजली बिल तथा सरकारी टैक्स आदि नहीं देने होते हैं। चीजों को ये दुकानदार अपने घरों में ही जमा करके रखते हैं तथा इन्हें कर्मचारी नहीं रखने पड़ते क्योंकि घर के लोग अक्सर इनकी सहायता करते हैं जिससे अलग से कर्मचारी नहीं रखने पड़ते।
(4) मोल-तोल से भाव कम करवाने के अवसर साप्ताहिक बाजार में एक ही तरह के सामानों की कई दुकानें होती हैं, जिनसे उनमें आपस में प्रतियोगिता होती है। यदि एक दुकानदार किसी वस्तु की अधिक कीमत माँगता है, तो लोगों के पास विकल्प होता है कि वे अगली दुकानों पर वही सामान देख लें, जहाँ हो सकता है कि वही वस्तु कम कीमत में मिल जाए। ऐसी स्थितियों में खरीदारों के पास यह अवसर भी होता है कि वे मोल-तोल करके भाव कम करवा सकें।