Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit व्याकरण उपसर्ग-ज्ञानम् Questions and Answers, Notes Pdf.
उपसर्ग मूल धातुओं तथा शब्दों के पहले लगने वाले ऐसे शब्द या शब्दांश होते हैं, जिनके लगने से धातु या शब्द के अर्थ में परिवर्तन या विशेषता आ जाती है। जैसेहार शब्द के पहले 'प्र' उपसर्ग लगाने से 'प्रहार' शब्द बनता है। इसी प्रकार विहार, संहार, उपहार या आहार शब्द बनते हैं। जैसा कि कहा भी गया है -
उपसर्गेण धात्वर्थो बलादन्यत्र नीयते।
विहारहारसंहारप्रहारपरिहारवत्॥
यथा - वि + ए = विहरति
सम् + इ = संहरति
उप + ए = उपहरति
परि + हु = परिहरति
उपसर्ग के प्रकार -
संस्कृत में कुल बाईस उपसर्ग होते हैं। उन्हें यहाँ अर्थ सहित दिया जा रहा है -
1. प्र - अधिक
2. परा - उल्टा, तिरस्कार
3. अप - बुरा, अभाव
4. सम् - उत्तम, सम्पूर्ण
5. अनु - पीछे, समान
6. अव - हीन, नीचे
7. निस् - रहित, विपरीत
8. निर् - निषेध, रहित
9. दुस् - बुरा, कठिन
10. दुर् - बुरा, कठिन
11. वि - विशेष, अभाव
12. आङ् (आ) - तक
13. नि - रहित, विशेष
14. अधि - प्रधान, ऊपर
15. अपि - हीन
16. अति - अधिक, ऊपर
17. सु - अधिक, श्रेष्ठ
18. उत् - ऊपर, श्रेष्ठ
19. अभि - पास, इच्छा
20. प्रति - सामने, अनेक
21. परि - चारों ओर, पूर्ण
22. उप - निकट, गौण
अभ्यासार्थ प्रश्नोत्तर -
वस्तुनिष्ठप्रश्ना:
प्रश्न 1.
'वि' उपसर्ग युक्त पद है -
(अ) विषयाणाम्
(ब) विज्ञानम्
(स) विश्वम्
(द) विद्यालयम्
उत्तरम् :
(ब) विज्ञानम्
प्रश्न 2.
'अनुरूप' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है -
(अ) अप
(ब) उप
(स) अनु
(द) वि
उत्तरम् :
(स) अनु
प्रश्न 3.
'प्रस्थानम्' पद में प्रयुक्त उपसर्ग है -
(अ) परा
(ब) सम्
(स) आ
(द) प्र
उत्तरम् :
(द) प्र
प्रश्न 4.
'सम्' उपसर्ग से बनने वाला पद है -
(अ) सदाचारः
(ब) सरोवर:
(स) सम्पूर्णः
(द) सत्कारः
उत्तरम् :
(स) सम्पूर्णः
प्रश्न 5.
'उप' उपसर्ग युक्त पद नहीं है -
(अ) उपकारः
(ब) उपाचार्यः
(स) उपर्युक्तः
(द) उपचारः
उत्तरम् :
(स) उपर्युक्तः