Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran वचन Textbook Exercise Questions and Answers.
प्रश्न 1.
वचन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर :
शब्द के जिस रूप से एक अथवा अनेक का बोध होता है, वचन कहलाता है।
प्रश्न 2.
वचन के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर :
वचन के दो भेद होते हैं-
(i) एकवचन
(ii) बहुवचन।
प्रश्न 3.
एकवचन की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर :
शब्द में जिस रूप से एक व्यक्ति, वस्तु या पदार्थ का बोध होता है, एकवचन कहलाता है। जैसे - केला, माला, हाथी, पुस्तक, लडका, गाय आदि।
प्रश्न 4.
बहुवचन की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर :
शब्द के जिस रूप से अनेक व्यक्तियों, वस्तुओं या पदार्थों का बोध होता है, वे बहुवचन कहलाते हैं। जैसेकेले, मालाएँ, हाथियों, पुस्तकें, लड़के, गाएँ आदि।
प्रश्न 5.
कौन से शब्द हमेशा बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं?
उत्तर :
आँसू, दर्शन, प्राण, बाल, लोग, हस्ताक्षर, होश आदि शब्द हमेशा बहुवचन में ही प्रयुक्त होते हैं।
प्रश्न 6.
कौन से शब्द सदैव एकवचन में रहते हैं? किन्हीं दो शब्दों को लिखिए।
उत्तर :
माता और दादा।
प्रश्न 7.
एकवचन के साथ 'गण' और 'जन' लगाकर बहुवचन के दो-दो शब्द बनाकर लिखिए।
उत्तर :
छात्रगण, अध्यापकगण, गुरुजन, प्रजाजन।
प्रश्न 8.
'आ' के स्थान पर 'ए' लगाकर दो पुल्लिंग बहुवचन शब्द बनाइए।
उत्तर :
कपड़ा - कपड़े, घोड़ा-घोड़े।
प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन लिखिए।
उत्तर :
प्रश्न 10.
बहुवचन का सही उदाहरण है -
(क) सज्जन
(ख) गुरुजन
(ग) दुर्जन
(घ) प्रजा।
उत्तर :
(ख) गुरुजन
प्रश्न 11.
एकवचन का सही उदाहरण है -
(क) युवाजन
(ख) लेखकवृन्द
(ग) मन्त्रीगण
(घ) सेना।
उत्तर :
(घ) सेना।
प्रश्न 12.
बहुवचन का सही उदाहरण है -
(क) बाला
(ख) छात्रा
(ग) आँसू
(घ) मकड़ी।
उत्तर :
(ग) आँसू
प्रश्न 13.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर :