Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran उपसर्ग Textbook Exercise Questions and Answers.
प्रश्न 1.
उपसर्ग किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर :
जो शब्दांश शब्दों से पहले जुड़कर उनके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता उत्पन्न कर देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं। जैसे - 'अनबन'। इसमें 'अन' उपसर्ग को 'बन' शब्द से पहले रख देने से एक नया शब्द 'अनबन' बनता है जिसका विशेष अर्थ मन मुटाव है।
प्रश्न 2.
हिन्दी में कौनसे उपसर्ग, प्रयुक्त होते हैं?
उत्तर :
हिन्दी में संस्कृत के, हिन्दी के, उर्दू-फारसी के और अंग्रेजी भाषा के उपसर्ग प्रयुक्त होते हैं।
प्रश्न 3.
संस्कृत के कोई पाँच उपसर्ग छाँटकर उनसे तीनतीन शब्द बनाइए।
उत्तर :
प्रश्न 4.
निम्न शब्दों में से किस शब्द में 'उप' उपसर्ग लगा है -
(क) प्रयत्न
(ख) उपयोग
(ग) आगमन
(घ) निडर।
उत्तर :
(ख) उपयोग
प्रश्न 5.
'दुर्जन' शब्द में कौनसा उपसर्ग जुड़ा हुआ है -
(क) दु
(ख) दुर्
(ग) उस
(घ) दू।
उत्तर :
(ख) दुर्
प्रश्न 6.
'अ' उपसर्ग से बना शब्द है -
(क) अचेत
(ख) अनुज
(ग) अवतार
(घ) अत्यन्त।
उत्तर :
(क) अचेत
प्रश्न 7.
'मान' शब्द में कौन सा उपसर्ग जोड़ने पर उसका अर्थ 'घमण्ड' हो जायेगा -
(क) स्व
(ख) अभि
(ग) अप
(घ) अख।
उत्तर :
(ख) अभि
प्रश्न 8.
'वि' उपसर्ग लगाकर बना शब्द है -
(क) विरोध
(ख) अनजाना
(ग) अनसुना
(घ) उपासना
उत्तर :
(क) विरोध
प्रश्न 9.
'अव' उपसर्ग लगाकर बना शब्द है -
(क) अवगुण
(ख) अनपढ़
(ग) अपमान
(घ) सम्मान।
उत्तर :
(क) अवगुण
प्रश्न 10.
'अ' उपसर्ग लगाकर बना शब्द है -
(क) अवसान
(ख) अपव्यय
(ग) अनाथ
(घ) अनाज
उत्तर :
(ग) अनाथ
प्रश्न 11.
'सजीव' शब्द में उपसर्ग है -
(क) व
(ख) स
(ग) सज
(घ) सजी।
उत्तर :
(ख) स
प्रश्न 12.
निम्नलिखित उपसर्गों का प्रयोग कर दो-दो शब्द बनाइएकु, सु, हर, उप, सत्, कम, बद, पुनः, सह ।
उत्तर :
प्रश्न 13.
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग छाँटकर लिखिए -
उत्तर