Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran पुनरुक्त शब्द Textbook Exercise Questions and Answers.
RBSE Class 7 Hindi Vyakaran पुनरुक्त शब्द
प्रश्न 1.
पुनरुक्त शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर :
जब एक ही शब्द वाक्य में लगातार दो बार प्रयुक्त होकर विशेष अर्थ दर्शाता है तो उसे पुनरुक्त शब्द कहते हैं। जैसे बार-बार, जाते-जाते, खेलते-खेलते आदि।
प्रश्न 2.
सही प्रयुक्त पुनरुक्त शब्दों वाले वाक्य को चिह्नित कीजिए
(क) पिताजी बोलते-बोलते रुक गये
(ख) पिताजी कहते-कहते रुक गये।
(ग) पिताजी बात करते-करते रुक गये
(घ) पिताजी बोल-बोल कर रुक गये।
उत्तर :
(ख) पिताजी कहते-कहते रुक गये।

प्रश्न 3.
(क) ईश्वर कण-कण में बसता है।
(ख) ईश्वर पग-पग में बसता है।
(ग) ईश्वर घर-घर में बसता है।
(घ) ईश्वर क्षण-क्षण में बसता है।
उत्तर :
(क) ईश्वर कण-कण में बसता है।
निम्न पुनरुक्त शब्दों से वाक्य बनाइये -
- अपने - अपने - सभी छात्र अपने - अपने घर चले गये।
- एक - एक - एक - एक करके सभी आतंकी मारे गये।
- खेलते - खेलते - बच्चा खेलते - खेलते सो गया।
- नन्ही - नन्ही - नन्ही - नन्ही वर्षा की बूंदें गिरने लगीं।
- कभी - कभी - कभी - कभी पुरानी चीजें भी सुखकारी लगने लगती हैं।
- होते - होते - शाम होते - होते अँधेरा गहराने लगा।
- पहुँचते - पहुँचते - घर पहुँचते - पहुँचते छः बज गये।
- करते - करते - काम करते - करते सारा दिन बीत गया।
- घर - घर - डॉक्टर ने घर - घर जाकर रोगियों को देखा।
- क्या - क्या - तुम बाजार से क्या - क्या लाए हो।
- किस - किस - ये पैन किस - किस को चाहिए।
- बैठे - बैठे - तुमने बैठे - बैठे सारा काम निबटा लिया।
- पीछे - पीछे - राम मेरे पीछे - पीछे चल रहा था।
- देखते - देखते - वे हमारे देखते - देखते ही वहाँ से चले गये।
- टुकुर - टुकुर - मोहन मेरे खाने की ओर टुकुर-टुकुर देख रहा था।
- खंड - खंड - बाज ने साँप के खंड - खंड कर दिए।
- कण - कण - ईश्वर का कण - कण में वास है।
- प्यारी - प्यारी - छोटी चिड़िया बहुत प्यारी - प्यारी बातें कर रही थी।
- रोम - रोम - साँप को देखते ही मेरा रोम - रोम काँप उठा।