Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran प्रत्यय Textbook Exercise Questions and Answers.
प्रश्न 1.
प्रत्यय किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर :
जो शब्दांश शब्दों के अन्त में जुड़कर उनके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता उत्पन्न करते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। जैसे - ता प्रत्यय को जोड़ने से सुन्दर + ता = सुन्दरता। मूर्ख + ता = मूर्खता। मानव + ता = मानवता आदि शब्द बनते हैं तथा उनके अर्थ में भी विशेषता आ जाती है।
प्रश्न 2.
प्रत्यय कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर :
प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं - (1) कृत तथा (2) तद्धित प्रत्यय।
प्रश्न 3.
'कृत' प्रत्यय की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर :
जो प्रत्यय क्रिया या धातु शब्दों के अन्त में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें 'कृत' प्रत्यय कहते हैं। 'कृत' प्रत्यय से जोड़कर जो शब्द बनते हैं, उन्हें कृदंत कहते हैं। जैसे 'छीलना' से 'ना' हटाने पर 'छील' अंश बचता है। इसमें 'का' प्रत्यय लगाने से छिल का = 'छिलका' शब्द बनता है। लूट + एरा = लुटेरा, खेल + आड़ी = खिलाड़ी आदि।
प्रश्न 4.
तद्धित प्रत्यय किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।।
उत्तर :
संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण के अन्त में लगाए जाने। वाले प्रत्यय 'तद्धित प्रत्यय' कहलाते हैं। इनके योग से बने शब्द 'तद्धितान्त' कहलाते हैं। जैसे - भूख से भूखा, लोहा से लुहार, सोना से सुनार आदि।
प्रश्न 5.
ता, आई, आ, इया, वान, इक, रा, ऐला, पन, एरा प्रत्यय से दो-दो शब्द बनाइए।
उत्तर :
सुन्दरता, प्रभुता। बुराई, भलाई। बुलावा, फेरा। कुटिया, खटिया। रूपवान, गुणवान। सामाजिक, धार्मिक। दूसरा, तीसरा। विषैला, कसैला। लड़कपन, बचपन। ममेरा, फुफेरा।
प्रश्न 6.
निम्न शब्दों में प्रत्यय जोड़कर रचना कीजिए -
प्यास, गर्म, भोला, बुद्धि, राष्ट्र, बूढ़ा, मीठा।
उत्तर :
प्रश्न 7.
आहट, न, ना, आवट, नी, त्व, ईन, वान, मान, वाला प्रत्यय से एक-एक शब्द बनाइए।
उत्तर :
प्रश्न 8.
दिए गये शब्दों के लिए प्रयुक्त प्रत्ययों के सही विकल्प को चुनकर लिखिए।
1. मासिक -
(क) ईक
(ख) मा
(ग) क
(घ) इक।
उत्तर :
(घ) इक।
2. सुन्दरता-
(क) ता
(ख) आ
(ग) सु
(घ) रता।
उत्तर :
(क) ता
3. श्रीमान्-
(क) आन
(ख) मान्
(ग) श्री
(घ) न।
उत्तर :
(ख) मान्
4. बनावट-
(क) अवट -
(ख) वट
(ग) आवट
(घ) सज।
उत्तर :
(ग) आवट
5. पंजाबी-
(क) आबी
(ख) आब
(ग) बी
(घ) ई
उत्तर :
(घ) ई
प्रश्न 9.
'बिकाऊ' शब्द में प्रत्यय है -
(क) आऊ
(ख) अऊ
(ग) बिऊ
(घ) लुटी
उत्तर :
(क) आऊ
प्रश्न 10.
'घबराहट' शब्द में प्रत्यय है -
(क) राहट
(ख) आहट
(ग) ट
(घ) राह
उत्तर :
(ख) आहट