RBSE Class 7 Hindi Vyakaran क्रिया

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran क्रिया Textbook Exercise Questions and Answers.

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 1. 
क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
किसी कार्य को करने अथवा होने वाले शब्दों को क्रिया कहते हैं। क्रिया का मूल रूप 'धातु' कहलाता है। जैसे 'पढ़' मूल धातु है। इसमें 'ना' प्रत्यय लगने से ' पढ़ना' क्रिया का सामान्य रूप हो गया। इसी प्रकार चल+ना (चलना), जा + ना (जाना) आदि। 

प्रश्न 2. 
क्रिया के प्रमुख भेदों के नाम लिखिए। 
उत्तर : 
क्रिया के प्रमुख रूप से दो भेद होते हैं - (1) अकर्मक क्रिया और (2) सकर्मक क्रिया।

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 3. 
क्रिया के (अकर्मक व सकर्मक के अलावा) भेद बताइये। 
उत्तर : 
क्रिया के अकर्मक व सकर्मक के अलावा कुछ और भी भेद होते हैं, जैसे - (1) संयुक्त क्रिया, (2) नाम धातु क्रिया, (3) अपूर्ण क्रिया। 

प्रश्न 4. 
अकर्मक क्रिया की उदाहरण सहित परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
जिस क्रिया के व्यापार (कार्य) और फल दोनों कर्ता में ही रहें, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे - मोहन गया। यहाँ 'गया' शब्द का फल कर्ता 'मोहन' पर पड़ रहा है। अतः यह अकर्मक क्रिया का उदाहरण है। 

प्रश्न 5. 
सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर :
जिस क्रिया के व्यापार (कार्य) का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़ता है उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे-राधा बाजार गयी। यहाँ 'गयी' शब्द का फल कर्ता राधा पर न पड़कर 'बाजार' कर्म पर पड़ रहा है। इसलिए 'गयी' क्रिया सकर्मक है। 

प्रश्न 6. 
सकर्मक क्रिया के कितने भेद होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
सकर्मक क्रिया के दो भेद होते हैं - (1) एककर्मक क्रिया और (2) द्विकर्मक क्रिया। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 7. 
संयुक्त क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
जब दो अथवा दो से अधिक भिन्नार्थक क्रियाएँ मिलकर किसी पूर्ण क्रिया को बनाती हैं, तब उन्हें संयुक्त क्रियाएँ कहते हैं। जैसे - रामा गीता पढ़ने लगी। यहाँ 'पढ़ने लगी' क्रिया 'पढ़ना' और 'लगना' इस दो भिन्नार्थक क्रियाओं के मेल से बनी है। 

प्रश्न 8. 
पूर्वकालिक क्रिया की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
जब वाक्य में एक क्रिया समाप्त हो जाने के बाद दूसरी क्रिया प्रारम्भ होती है, तब पहले समाप्त होने वाली क्रिया 'पूर्वकालिक क्रिया' कहलाती है। जैसे - राम खाना खाकर सो गया। यहाँ 'खाकर' पूर्वकालिक क्रिया है। क्रिया का पूर्वकालिक रूप बनाते समय मूल धातु के साथ कर या करके जोड़ दिया जाता है। जैसे-खाकर, पढ़कर, चलकर आदि। 

प्रश्न 9. 
"रामा दूध पीती है।" यह वाक्य है - 
(क) सकर्मक क्रिया का 
(ख) अकर्मक क्रिया का 
(ग) प्रेरणार्थक क्रिया का 
(घ) संयुक्त क्रिया का। 
उत्तर : 
(क) सकर्मक क्रिया का 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 10. 
"बच्चा खेलता है।" यह वाक्य उदाहरण है - 
(क) अकर्मक क्रिया का 
(ख) सकर्मक क्रिया का 
(ग) द्विकर्मक क्रिया का 
(घ) अपूर्ण क्रिया का। 
उत्तर : 
(क) अकर्मक क्रिया का 

प्रश्न 11. 
क्रिया के मूल रूप को कहते हैं - 
(क) शब्द रूप
(ख) धातु रूप 
(ग) अकर्मक क्रिया 
(घ) सकर्मक क्रिया। 
उत्तर : 
(ख) धातु रूप

Prasanna
Last Updated on June 22, 2022, 11:33 a.m.
Published June 22, 2022