Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran कारक Textbook Exercise Questions and Answers.
प्रश्न 1.
कारक किसे कहते हैं? बताइये।
उत्तर :
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका वाक्य के दूसरे शब्दों के साथ सम्बन्ध ज्ञात होता है, उसे कारक कहते हैं। अर्थात् कर्ता और क्रिया के बीच सम्बन्ध बतलाने वाले चिह्नों को कारक कहते हैं।
प्रश्न 2.
कारक के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर :
हिन्दी में कारक के भेद आठ माने जाते हैं। उनके नाम हैं-कर्ता, कर्म, करण, सम्प्रदान, अपादान, सम्बन्ध, अधिकरण और सम्बोधन कारक।
प्रश्न 3.
कर्ताकारक की परिभाषा एवं इसका चिह्न बताइये।
उत्तर :
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का ज्ञान होता है, उसे कर्ताकारक कहते हैं। इनका चिह्न है-ने।
प्रश्न 4.
कर्मकारक की परिभाषा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
जिस संज्ञा पर क्रिया का फल पड़ता है, उसे कर्मकारक कहते हैं। इसका चिह्न है-को।
प्रश्न 5.
करणकारक की परिभाषा व चिह्न लिखिए।
उत्तर :
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के साधन का ज्ञान होता है या कर्ता जिसकी सहायता से क्रिया करता है, उसे करणकारक कहते हैं। इसका चिह्न है-से, के द्वारा, के साथ।
प्रश्न 6.
सम्प्रदानकारक किसे कहते हैं? लिखिए।
उत्तर :
जिसके लिए कोई काम किया जाए या कुछ दिया जाए, उसका बोध कराने वाले संज्ञा के रूप को सम्प्रदान कारक कहते हैं। इसका चिह्न है-को, के लिए।
प्रश्न 7.
अधिकरणकारक की परिभाषा दीजिए।
उत्तर :
संज्ञा के जिस रूप से क्रिया का आधार मालूम हो, उसे अधिकरणकारक कहते हैं। इसका चिह्न है-में, पे, पर।
प्रश्न 8.
अपादान कारक किसे कहते हैं?
उत्तर :
संज्ञा के जिस रूप से किसी एक वस्तु का अलग होना ज्ञात हो, उसे अपादानकारक कहते हैं। इसका चिह्न 'से' है, जो कि अलगाव अर्थ में प्रयुक्त होता है।
प्रश्न 9.
सभी कारकों के नाम और चिह्न लिखिए।
उत्तर :
प्रश्न 10.
'भिखारी को रोटी दो।' इस वाक्य में 'को'। कौनसा कारक है?
(क) कर्म
(ख) सम्प्रदान
(ग) करण
(घ) अपादान।
उत्तर :
(ख) सम्प्रदान
प्रश्न 11.
'पेड़ से फल गिरा।' इस वाक्य में प्रयुक्त कारक है -
(क) सम्प्रदान
(ख) अधिकरण
(ग) अपादान
(घ) करण।
उत्तर :
(ग) अपादान
प्रश्न 12.
'कुदाली से खोदता है' इस वाक्य में प्रयुक्त कारक है -
(क) करण
(ख) कर्म
(ग) अपादान
(घ) सम्बन्ध।
उत्तर :
(क) करण
प्रश्न 13.
'में' विभक्ति-चिह्न किस कारक का है?
(क) सम्प्रदान
(ख) अधिकरण
(ग) सम्बन्ध
(घ) कर्म।
उत्तर :
(ख) अधिकरण