These comprehensive RBSE Class 6 Social Science Notes Civics Chapter 3 सरकार क्या है? will give a brief overview of all the concepts.
→ सरकार के कार्य
→ सरकार के स्तरस
रकार अलग-अलग स्तरों पर काम करती है-स्थानीय स्तर पर, राज्य के स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर।
→ सरकार एवं कानून
सरकार कानून बनाती है और देश में रहने वाले सभी लोगों को वे कानून मानने होते हैं। सरकार के पास कानून बनाने की और उसे लोगों को मानने के लिए बाध्य करने दोनों की ताकत होती है। यदि कोई व्यक्ति कानून का पालन नहीं करता है तो सरकार उस पर दण्ड देने या जुर्माना भरने की कार्रवाई करती है। अगर लोगों को यह लगे कि किसी कानून का ढंग से पालन नहीं हो रहा है तो वह न्यायालय में याचिका दे सकता है। तब न्यायालय आदेश देगा कि क्या कदम उठाने की जरूरत है।
→ सरकार के प्रकार: सरकार दो प्रकार की होती हैं
→ लोकतंत्र में लोग अपनी पसंद के प्रति उत्तरदायी होती है। राजतंत्रीय सरकार में राजा या रानी के पास सरकार चलाने की शक्ति होती है। राजा के पास सलाहकारों का एक छोटा समूह होता है जो सरकार के निर्णय लेता है। अंतिम शक्ति राजा या रानी के पास होती है। राजतंत्रीय सरकार अपने कार्यों या निर्णयों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी नहीं होती है।
→ लोकतांत्रिक सरकार
भारत एक लोकतंत्र है। लोकतंत्र की मुख्य बात यह है कि लोगों के पास अपने नेता को चुनने की शक्ति होती है। इसलिए लोकतंत्र लोगों का ही शासन होता है। आज के समय में लोकतांत्रिक सरकार को प्रायः प्रतिनिधि लोकतंत्र कहते हैं। प्रतिनिधि लोकतंत्र में लोग सीधे सरकार | में भाग नहीं लेते हैं, बल्कि चुनाव की प्रक्रिया के द्वारा अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं। ये प्रतिनिधि मिलकर सारी जनता के लिए निर्णय लेते हैं। लोकतांत्रिक सरकार में देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार होता है।