Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 8 भारत : जलवायु, वसस्पति तथा वन्य प्राणी Important Questions and Answers.
बहुचयनात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत में दिसंबर से फरवरी तक कौनसा मौसम होता है?
(अ) सर्दी
(ब) गर्मी
(द) शरद ऋतु
उत्तर:
(अ) सर्दी
प्रश्न 2.
भारत स्थित है
(अ) शीतोष्ण कटिबंन्ध में
(ब) शीत कटिबन्ध में
(स) उष्ण कटिबन्ध में
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) उष्ण कटिबन्ध में
प्रश्न 3.
निम्न में से मध्यम जलवायु वाला स्थान कौनसा है?
(अ) बीकानेर
(ब) मौसिनराम
(स) दास
(द) कोलकाता
उत्तर:
(द) कोलकाता
प्रश्न 4.
हमारा राष्ट्रीय पक्षी कौनसा है?
(अ) तोता
(ब) मोर
(स) गोडावण
(द) बगुला
उत्तर:
(ब) मोर
प्रश्न 5.
वन्यजीव समाह कौनसे महीने में मनाया जाता है?
(अ) जनवरी
(ब) अप्रेल
(स) अक्टूबर
(द) दिसम्बर
उत्तर:
(स) अक्टूबर
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. गर्मी में हम ................ पदार्थों को पसंद करते हैं।
उत्तर:
ठंडे
2. भारत में कृषि ................ पर निर्भर है।
उत्तर:
वर्षा
3. वन ................ के प्राकृतिक निवास हैं।
उत्तर:
वन्यजीवों
4. ................ हमारा राष्ट्रीय पशु है।
उत्तर:
बाघ
सत्य/असत्य बताइये
1. गर्मी में गर्म चीजें खाना पसंद करते हैं।
उत्तर:
असत्य
2. ठंडे मौसम में सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं।
उत्तर:
असत्य
3. मानसून के लौटने के समय पवन स्थल भागों से लौटकर बंगाल की खाड़ी की ओर बहती है।
उत्तर:
सत्य
4. जम्मू तथा कश्मीर के दास एवं कारगिल में बोली ठण्ड पड़ती है।
उत्तर:
सत्य
5. पेड़ - पौधे कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं तथा ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं।
उत्तर:
असत्य
सही मिलान कीजिये
I |
II |
1. जैसलमेर |
(अ) बफीली ठंड |
2. कारगिल |
(ब) सर्वाधिक वर्षा |
3. मौसिनराम |
(स) मध्यम जलवायु |
4. मुंबई |
(द) बहुत गर्म स्था |
उत्तर:
I |
II |
1. जैसलमेर |
(द) बहुत गर्म स्था |
2. कारगिल |
(अ) बफीली ठंड |
3. मौसिनराम |
(ब) सर्वाधिक वर्षा |
4. मुंबई |
(स) मध्यम जलवायु |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
मौसम में क्या शामिल हैं?
उत्तर:
मौसम में तापमान, वर्षा, सूर्य का विकिरण इत्यादि शामिल हैं।
प्रश्न 2.
'लू' किसे कहते हैं?
उत्तर:
ग्रीष्म ऋतु में दिन के समय गर्म एवं शुष्क पवन बहती है, जिसे 'लू' कहते हैं।
प्रश्न 3.
जलवायु किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी स्थान पर अनेक वर्षों में मापी गई मौसम की औसत दशा को जलवायु कहते हैं।
प्रश्न 4.
मुंबई तथा कोलकाता की जलवायु मध्यम क्यों है?
उत्तर:
समुद्र तट पर स्थित होने के कारण मुंबई तथा कोलकाता की जलवायु मध्यम है। येन अधिक गर्म हैं और न अधिक ठंडे।
प्रश्न 5.
विश्व में कौनसा स्थान सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है?
उत्तर:
भारत में मेघालय में स्थित मौसिनराम विश्व में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है।
प्रश्न 6.
हमारा राष्ट्रीय पशु कौनसा है?
उत्तर:
हमारा राष्ट्रीय पशु बाघ है।
प्रश्न 7.
असम के जंगलों में पाये जाने वाले कोई दो वन्य जीव बतलाइये।
उत्तर:
प्रश्न 8.
जंगल गधा कहाँ पाया जाता है?
उत्तर:
जंगली गधा कच्छ के रस में पाया जाता है।
प्रश्न 9.
भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौनसा है?
उत्तर:
मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
प्रश्न 10.
भारत में साँपों की दो प्रजातियों के नाम बताइये।
उत्तर:
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
मौसम में क्या आशय है? उदाहरण देकर समझाइये।
उत्तर:
मौसम: मौसम वायुमंडल में दिन-प्रतिदिन होने वाला परिवर्तन है। इसमें तापमान, वर्षा तथा सूर्य का विकिरण इत्यादि शामिल हैं। उदाहरण के लिए मौसम कभी गर्म या कभी ठंडा होता है, कभी आसमान में बादल छा जाते हैं, तो कभी वर्षा होती है। गर्म मौसम में हमें ऊनी वस्त्रों की आवश्यकता नहीं पड़ती है। हम खाने - पीने में ठंडे पदार्थों को पसंद करते हैं। इसके विपरीत ठंडे मौसम में हमें ऊनी वस्त्रों के बिना ठंड लगती है। ठंडी और तेरा हवाएं चलती हैं। इन दिनों हम गर्म चीजें खाना पसंद करते हैं।
प्रश्न 2.
मानसून शब्द से क्या आशय है? भारत पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
मानसून शब्द अरबी भाषा के मौसिम से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है मौसम। भारत की जलवायु को मोटे तौर पर मानसूनी जलवायु कहा जाता है। भारत की स्थिति उष्ण कटिबंध में होने के कारण अधिकतर वर्षा मानसूनी पवनों से होती है। भारत में कृषि वर्षा पर निर्भर है। अतः मानसून का भारत पर बहुत प्रभाव पड़ता है। अच्छे मानसून की स्थिति में पर्याप्त वर्षा होती है तथा प्रचुर मात्रा में फसलों का उत्पादन होता है।
प्रश्न 3.
भारत की जलवायु में क्षेत्रीय विभिन्नता क्यों पाई जाती है?
उत्तर:
किसी स्थान की जलवायु उसकी स्थिति, ऊँचाई, समुद्र से दूरी तथा उच्चावच पर निर्भर करती है। चूंकि भारत एक विशाल देश है इसलिए हमें भारत की जलवायु में क्षेत्रीय विभिन्नता का अनुभव होता है। राजस्थान के मरुस्थल में स्थित जैसलमेर तथा बीकानेर बहुत गर्म स्थान हैं, जबकि जम्मू तथा कश्मीर के दास एवं कारगिल में बर्फीली ठंड पड़ती है। मुंबई तथा कोलकाता जैसे तटीय क्षेत्र की जलवायु मध्यम है। विश्व में सबसे अधिक वर्षा मेघालय में स्थित मौसिनराम में होती है, जबकि किसी-किसी वर्ष राजस्थान के जैसलमेर में वर्षा होती ही नहीं है। इस प्रकार भारत की जलवायु में क्षेत्रीय विविधता पाई जाती हैं।
प्रश्न 4.
प्राकृतिक वनस्पति किसे कहते हैं? संक्षिप्त वर्णन कीजिये।
उत्तर:
घास, झाड़ियाँ तथा पौधे जो विना मनुष्य की सहायता के उपजते हैं उन्हें प्राकृतिक वनस्पति कहा जाता है। कुछ पौधे छोटे होते हैं जिन्हें शाड़ी कहा जाता है, जैसे कैक्टस तथा फूलों वाले पौधे इत्यादि। इसके अतिरिक्त बहुत से लंबे वृक्ष होते हैं उनमें से कुछ में बहुत शाखाएँ तथा पत्तियाँ होती हैं। जैसे - नीम, आम आदि। कुछ वृक्ष ऐसे होते हैं जिनमें पत्तियों की मात्रा बहुत कम होती है, जैसे नारियल। जलवायु की विभिन्नता के कारण भारत में अलग - अलग तरह की बनस्पतियाँ पाई जाती हैं।
प्रश्न 5.
वनों अथवा पेड़ - पौधों से हमें क्या लाभ है? बतलाइये।
उत्तर:
वनों/पेड़ - पौधों से हमें निम्न लाभ हैं:
प्रश्न 6.
वृक्षों के संरक्षण के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
वृक्षों के संरक्षण के उपाय:
प्रश्न 7.
बन्यजीवों की प्रजातियाँ क्यों घट रही हैं? उन्हें बचाने के लिए क्या प्रयास किये गये हैं?
उत्तर:
वन्यजीवों की प्रजातियाँ घटने के कारण: वनों को कटाई तथा जानवरों के शिकार के कारण भारत में पाए जाने वाले वन्यजीवों की प्रजातियाँ तेजी से घट रही हैं। बहुत सी प्रजातियाँ तो समाप्त भी हो चुकी हैं।
वन्यजीवों को बचाने हेतु किये गये प्रयास: वन्यजीवों को बचाने के लिए बहुत से नेशनल पार्क, पशुविहार तथा जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र स्थापित किए गए हैं। सरकार ने हाधियों तथा बानों को बचाने के लिए बाघ परियोजना एवं हस्ति परियोजना जैसे परियोजनाओं को शुरू किया है।
प्रश्न 8.
वन्य जीवों के संरक्षण में आप किस प्रकार योगदान दे सकते हैं? बताइये।
उत्तर:
वन्यजीवों के संरक्षण हेतु हम निम्न प्रकार योगदान दे सकते हैं:
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत में कितने मौसम अथवा ऋतुएँ होती हैं? संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सामान्यत: भारत में निम्न प्रमुख मौसम अथवा ऋतुएँ होती है:
इनका वर्णन निम्न प्रकार है:
प्रश्न 2.
भारत में पाये जाने वाले वन्य प्राणियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिये।
उत्तर:
भारत में वन्य प्राणी: वन विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का निवास होता है। वनों में जंतुओं की हजारों प्रजातियाँ तथा बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार के सरीसृपों, उभयचरों, पक्षियों, स्तनधारियों, कीटों तथा कृमियों का निवास होता है। भारत में पाये जाने वाले वन्य प्राणियों का संक्षिप्त वर्णन निम्न बिन्दुओं में स्पष्ट है: