RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 हमारा देश : भारत

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 हमारा देश : भारत Important Questions and Answers.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 हमारा देश : भारत


बहुचयनात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
अरब सागर भारत की किस दिशा में स्थित है? 
(अ) पूर्व
(ब) पश्चिम 
(स) उत्तर
(द) दक्षिण 
उत्तर:
(ब) पश्चिम 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 हमारा देश : भारत

प्रश्न 2. 
भारत का मानक याम्योत्तर है
(अ) 75°31 पू. देशांतर 
(ब) 80°0 पू. देशांतर
(स) 82°30 पू. देशांतर
(द) 82°30 प. देशांतर 
उत्तर:
(स) 82°30 पू. देशांतर

प्रश्न 3. 
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोय राज्य कौनस
(अ) गोवा
(ब) राजस्थान 
(स) केरल 
(द) त्रिपुरा 
उत्तर:
(अ) गोवा

प्रश्न 4. 
बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदी नहीं है
(अ) महानदी 
(ब) गोदावरी
(स) कृष्णा 
(द) नर्मदा 
उत्तर:
(द) नर्मदा

प्रश्न 5. 
सुंदरबन डेल्टा की आकृति कैसी है?
(अ) आयताकार 
(ब) गोलाकार
(स) त्रिभुजाकार 
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) त्रिभुजाकार 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. स्थल का वह भाग जो तीन तरफ जल से घिरा होता है ............... कहलाता है। 
उत्तर:
प्रायद्वीप

2. ................ भारत की राजधानी है। 
उत्तर:
दिल्ली

3. राज्यों को ................ में बांटा गया है। 
उत्तर:
जिलों

4. ................ तटीय मैदान काफी संकरे हैं। 
उत्तर:
पश्चिम

5. भारत में ................ द्वीप समूह भी हैं। 
उत्तर:
दो

सत्य/असत्य बताइये

1. चीन भारत के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। 
उत्तर:
असत्य

2. भारत पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। 
उत्तर:
सत्य

3. प्रत्येक 1° देशांतर के लिए स्थानीय समय में 4 मिनट का अन्तर होता है। 
उत्तर:
सत्य

4. भारत का उत्तरी मैदान, हिमालय के उत्तर में स्थित है। 
उत्तर:
असत्य

5. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है। 
उत्तर:
सत्य

सही मिलान कीजिये

I

II

1. महानदी

(अ) बंगाल की खाड़ी

2. लक्षद्वीप द्वीप समूह

(ब) प्रायद्वीपीय पठार

3. विंध्य एवं सतपुड़ा श्रृंखलाएँ

(स) हिमाद्रि

4. विश्व का सबसे ऊँचा शिखर

(द) अरब सागर


उत्तर:

I

II

1. महानदी

(अ) बंगाल की खाड़ी

2. लक्षद्वीप द्वीप समूह

(द) अरब सागर

3. विंध्य एवं सतपुड़ा श्रृंखलाएँ

(ब) प्रायद्वीपीय पठार

4. विश्व का सबसे ऊँचा शिखर

(स) हिमाद्रि


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
भारत के दक्षिण में कौनसा महासागर स्थित है? 
उत्तर:
हिन्द महासागर।

प्रश्न 2. 
भारत को प्रायद्वीप क्यों कहा जाता है? 
उत्तर:
भारत तीन ओर से जल से घिरा है, इसलिए यह प्रायद्वीप कहलाता है। 

प्रश्न 3. 
संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा में कितने मानक - समय है? 
उत्तर:
संयुक्त राज्य अमेरिका में 7 एवं कनाडा में 6 मानक समय हैं। 

प्रश्न 4. 
दक्षिण में समुद्र में स्थित कौनसे दो द्वीप भारत के पड़ोसी हैं? 
उत्तर:

  • श्रीलंका 
  • मालदीव। 

प्रश्न 5. 
तेलंगाना पहले किस राज्य का भाग था? 
उत्तर:
तेलंगाना पहले आंश्रप्रदेश का भाग था। 

प्रश्न 6. 
राज्यों के निर्माण का क्या आधार रहा है? 
उत्तर:
राज्यों के निर्माण का आधार मुख्यतः भाषा रहा है। 

प्रश्न 7. 
जलोद निक्षेप क्या है? 
उत्तर:
जलोढ़ निक्षेप नदियों के द्वारा लाई गई बहुत महीन मिट्टी होती है जो कि नदी बेसिन में निक्षेपित कर दी जाती है। 

प्रश्न 8. 
सहायक नदी से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
सहायक नदी एक नदी या सरिता है जो कि मुख्य नदी में किसी भी तरफ से आकर मिलती है तथा अपने जल को मुख्य नदी में विसर्जित करती है। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 हमारा देश : भारत

प्रश्न 9. 
डेल्या क्या है? 
उत्तर:
डेल्टा स्थल का वह भाग है जो नदी के मुहाने पर बनता है। 

प्रश्न 10. 
नदी का मुहाना किसे कहते हैं? 
उत्तर:
जिस स्थान पर नदियाँ समुद्र में प्रवेश करती हैं, उस जगह को नदी का मुहाना कहते हैं। 

प्रश्न 11. 
सुनामी क्या है? 
उत्तर:
सुनामी एक विशाल सागरीय तरंग है जो समुद्र तल पर भूकंप के कारण उत्पन्न होती है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
भारत विभिन्नता में एकता का देश है। स्पष्ट कीजिये। 
उत्तर:
भारत: विभिन्नता में एकता: भारत एक विशाल देश है। यहाँ ऊँचे - ऊँचे पर्वत, भारतीय महामरुस्थल, उत्तरी मैदान, असमान पठारी सतह, तटीय भाग एवं द्वीपसमूह स्थलरूपों की विभिन्नता को दर्शाते हैं। यहाँ जलवायु, बनस्पति, वन्य जीवों के साथ - साथ भाषा एवं संस्कृति में भी बहुत भिन्नता है। इस भिन्नता में भी हम एकता को पाते हैं, जो हमारी परम्पराओं में दिखाती है। अतः हम कह सकते हैं कि भारत विभिन्नता में एकता का देश है। 

प्रश्न 2. 
भारत के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार को बताइये। 
उत्तर:
दक्षिण से उत्तर की ओर भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8°4' उ. तथा 37°6' उ. अक्षांशों के बीच है। पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार 68°7' पू. तथा 9725' पू. देशांतरों के बीच है। 

प्रश्न 3. 
पश्चिम में गुजरात की अपेक्षा पूर्व के अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय लगभग दो घंटे पहले क्यों होता है? 
उत्तर:
भारत एक विशाल देश है। इसका देशांतरीय विस्तार लगभग 29 है। इसके कारण इसके दो डोर पर स्थित स्थानों के स्थानीय समय में बहुत अधिक अंतर हो सकता था। इस तरह की दूरी पर स्थित दो स्थानों के बीच समय का अंतर लगभग दो घंटे का होगा। चौंकि प्रत्येक 1 देशांतर के लिए स्थानीय समय में 4 मिनट का अंतर हाता है। 82°30 पू. देशांतर के स्थानीय समय को भारत का मानक समय माना गया है। अतः पश्चिम में गुजरात की अपेक्षा पूर्व के अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय लगभग दो घंटे पहले होता है। 

प्रश्न 4. 
हिमालय का क्या आशय है? इसे कितनी शृंखलाओं में बाँटा गया है? 
उत्तर:
हिमालय: हिमालय का आशय है, हिम + आलय - बर्फ का घर। हिमालय पर्वत को तीन मुख्य समानांतर श्रृंखलाओं में बांटा गया है:

  • वृहत हिमालय या हिमादि - यह सबसे उत्तर में स्थित है। 
  • मध्य हिमालय या हिमाचल - यह हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित है। 
  • शिवालिक - यह सबसे दक्षिण में स्थित है। 

प्रश्न 5. 
पश्चिमी घाट तथा पूर्वी घाट के बारे में बताइये। 
उत्तर:
पश्चिमी तथा पूर्वी घाट प्रायद्वीपीय पठार में स्थित हैं। इस पठार के पश्चिम में पश्चिमी पाट या सह्याद्रि तथा पूर्व में पूर्वी घाट स्थित है। पश्चिमी घाट का विस्तार एकसमान रूप में है, जबकि पूर्वी घाट बीच-बीच में टूटा हुआ तथा असमान है। 

प्रश्न 6. 
प्रवाल द्वीपों का निर्माण किस प्रकार होता है? 
उत्तर:
प्रवाल द्वीपों का निर्माण: प्रवाल छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल हैं जिसे पॉलिप कहा जाता है। जब जीवित पॉलिप मरते हैं तब उनका कंकाल बच जाता है। अन्य पॉलिप की वृद्धि इन ठोस कंकालों के ऊपर होती है, जो बढ़ते - बड़ते काफी ऊँचे होते जाते हैं तथा इस प्रकार प्रवाल द्वीपों का निर्माण करते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
भारत की स्थिति एवं विस्तार का वर्णन कीजिये।
उत्तर: 
भारत की स्थिति एवं विस्तार का वर्णन निम्न बिन्दुओं में स्पष्ट है:

  1. एशिया में स्थित भारत एक बहुत बड़े भौगोलिक विस्तार वाला देश है। 
  2. उत्तर में यह हिमालय के ऊँचे शिखरों से घिरा है। पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिंद महासागर स्थित हैं। 
  3. भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी है। 
  4. उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3,200 किमी. है तथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2,900 किमी. तक है। 
  5. भारत उत्तरी तथा पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। 
  6. कर्क रेखा (23°30' उ.) देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। 
  7. भारत का अक्षांशीय विस्तार 84. उ. तथा 37°6' उ. अक्षांशों के बीच तथा देशांतरीय विस्तार 68°7' पू. तथा 197°25. पू. देशांतरों के बीच है। 
  8. सात देशों की स्थलीय सीमाएँ भारत की सीमाओं से जुड़ी हैं।

प्रश्न 2. 
भारत के भौतिक विभागों का वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
भारत के भौतिक विभाग: भारत को मुख्यत: 6 भौतिक विभागों में आँटा गया है। जिनका वर्णन निम्न प्रकार हैं:

  1. उत्तर का महान पर्वतीय भाग: भारत के उत्तर में बर्फ से ढका हिमालय पर्वत है जो इसके संतरी का कार्य करता है। हिमालय पर्वत को तीन मुख्य समानांतर शृंखलाओं में बांटा गया है:
    • सबसे उत्तर में स्थित श्रृंखला को बृहत हिमालय या हिमाद्रि कहते हैं। इसी श्रृंखला में विश्व का सबसे ऊँचा शिखर है। 
    • मध्य हिमालय या हिमाचल, हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित है। यहाँ बहुत से पर्यटन पहाड़ी स्थान स्थित हैं। 
    • शिवालिक सबसे दक्षिण में स्थित श्रृंखला है।
  2. भारत का उत्तरी मैदान: यह हिमालय के दक्षिण में स्थित है। ये मैदान समतल तथा सपाट हैं। वे मैदान सिंधु, - गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा इनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं। इन मैदानों की भूमि कृषि के लिए बहुत उपजाऊ है। इसी कारण इन मैदानों में जनसंख्या - अधिक पाई जाती है। 
  3. भारतीय महामरुस्थल: भारत के पश्चिमी भाग में भारतीय महामरुस्थल स्थित है। यह शुष्क, गर्म तथा रेतीला स्थल है। यहाँ बनस्पति की मात्रा बहुत कम है।
  4. प्रायद्वीपीय पठार: प्रायद्वीपीय पठार उत्तरी मैदानों के दक्षिण में स्थित है। इसकी आकृति त्रिभुजाकार है। इसका धरातल काफी ऊँचा - नीचा है। इस क्षेत्र में बहुत - सी पहाड़ी श्रृंखलाएँ तथा घाटियाँ स्थित हैं। इसके उत्तर - पश्चिम में अरावली श्रृंखला स्थित है, जो विश्व की सबसे पुरानी श्रृंखला है। विंध्य एवं सतपुड़ा भी महत्त्वपूर्ण शृंखलाएँ हैं। इन शृंखलाओं से होकर नर्मदा तथा तापी नदियाँ पश्चिम की तरफ बहकर अरब सागर में गिरती हैं। इस पठार के पश्चिम में पश्चिमी घाट तथा पूर्व में पूर्वी घाट स्थित हैं। ये पठार खनिजों के भण्डार हैं। 
  5. तटीय मैदान: पश्चिमी घाट के पश्चिम में तथा पूर्वी घाट के पूर्व में तटीय मैदान स्थित हैं। पश्चिमी तटीय मैदान काफी संकरे हैं जबकि पूर्वी तटीय मैदान अपेक्षाकृत चौड़े हैं। वहाँ पूर्व की ओर बहने वाली कई नदियाँ हैं। महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। ये नदियाँ अपने मुहाने पर उपजाऊ डेल्टा का निर्माण भी करती हैं। 
  6. द्वीप समूह: भारत में दो द्वीपसमूह भी हैं:
    • लक्षद्वीप द्वीपसमूह: यह अरब सागर में स्थित हैं। ये केरल के तट से कुछ दूर स्थित प्रवाल द्वीप हैं। 
    • अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह: यह भारत से दक्षिण-पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं। वर्ष 2004 में आई सुनामी में यहां काफी नुकसान हुआ था।
Bhagya
Last Updated on June 14, 2022, 2:53 p.m.
Published June 14, 2022