RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ Important Questions and Answers.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ


बहचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में कितना समय लेती है? 
(अ) 1 घंटा 
(ब) 24 घंटे
(स) 29 दिन 
(द) 365 दिन 
उत्तर:
(ब) 24 घंटे

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ

प्रश्न 2. 
फरवरी माह 29 दिन का होता है
(अ) प्रत्येक दूसरे वर्ष 
(ब) प्रत्येक तीसरे वर्ष 
(स) प्रत्येक चौथे वर्ष
(द) प्रत्येक छठे वर्ष 
उत्तर:
(स) प्रत्येक चौथे वर्ष

प्रश्न 3. 
पृथ्वी पूरे कक्ष में कितनी दिशा में शकी हुई है?
(अ) एक दिशा में 
(ब) दो दिशाओं में
(स) तीन दिशाओं में 
(द) चारों दिशाओं में 
उत्तर:
(अ) एक दिशा में

प्रश्न 4. 
23 सितंबर को दक्षिणी गोलार्ध में कौनसी ऋतु होती है?
(अ) ग्रीष्म 
(ब) शीत
(स) शरद् 
(द) वसंत 
उत्तर:
(द) वसंत 

प्रश्न 5. 
पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होने की स्थिति को क्या कहते हैं? 
(अ) विषुव 
(ब) उत्तर अयनांत
(स) दक्षिण अयनांत 
(द) लीप वर्ष 
उत्तर:
(अ) विषुव 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. पृथ्वी ................ से प्रकाश प्राप्त करती है। 
उत्तर:
सूर्य

2. परिक्रमण पृथ्वी की ................ गति है। 
उत्तर:
वार्षिक

3. 22 दिसम्बर को सूर्य की सीधी किरणें ................ पड़ती हैं। 
उत्तर:
मकर रेखा 

4. पृथ्वी की ................ प्रकार की गतियां हैं। 
उत्तर:
दो

5. 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में सबसे ................ दिन होता है। 
उत्तर:
लंबा

सत्य/असत्य बताइये

1. पृथ्वी का अक्ष एक वास्तवकि रेखा है। 
उत्तर:
असत्य

2. एक समय में पृथ्वी के आधे भाग पर ही रोशनी प्राप्त होती है। 
उत्तर:
सत्य

3. हम लोग एक वर्ष 365 दिन का मानते हैं। 
उत्तर:
असत्य

4. 366 दिन वाले वर्ष को लीप वर्ष कहते हैं। 
उत्तर:
सत्य

5. पृथ्वी की पूर्णन गति के कारण ऋतुओं में परिवर्तन होता हैं। 
उत्तर:
असत्य


सही मिलान कीजिये

1. उत्तर अयनांत

(अ) 23 सितंबर

2. दक्षिण अयनांत

(ब) 21 मार्च

3. उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु

(स) 22 दिसंबर

4. दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु

(द) 21 जून

उत्तर:

1. उत्तर अयनांत

(द) 21 जून

2. दक्षिण अयनांत

(स) 22 दिसंबर

3. उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु

(अ) 23 सितंबर

4. दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु

(ब) 21 मार्च


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पृथ्वी की कितनी गतियाँ हैं? नाम भी दीजिये। 
उत्तर:
पृथ्वी की दो गतियाँ हैं:

  • पूर्णन एवं 
  • परिक्रमण। 

प्रश्न 2. 
कक्षीय समतल किसे कहते हैं? 
उत्तर:
यह समतल जो कक्ष के द्वारा बनाया जाता है, उसे कक्षीय समतल कहते हैं। 

प्रश्न 3. 
प्रदीप्ति वृत्त किसे कहते हैं? 
उत्तर:
गलोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है, उसे प्रदीप्ति वृत्त कहते हैं। 

प्रश्न 4. 
पूर्णन के समय काल को क्या कहते हैं? 
उत्तर:
पूर्णन के समय काल को पृथ्वी दिन कहते हैं। 

प्रश्न 5. 
पृथ्वी के आकार एवं गति के बारे में आर्यभट्ट ने क्या अताया था? 
उत्तर:
प्राचीन भारतीय खगोलशास्त्री आर्यभट्ट ने बताया था कि पृथ्वी गोल है और अपने अक्ष पर घूर्णन करती है। 

प्रश्न 6. 
सामान्यतः एक वर्ष को कितनी ऋतुओं में बाँटा जाता है? 
उत्तर:
सामान्यतः एक वर्ष को गर्मी, सर्दी, वसंत एवं शरद् ऋतुओं में बांटा जाता है। 

प्रश्न 7. 
ऋतुओं में परिवर्तन किस कारण होता है? 
उत्तर:
ऋतुओं में परिवर्तन सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की स्थिति में परिवर्तन के कारण होता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पृथ्वी के अक्ष के झुकाव तथा कक्षीय समतल को चित्र बनाकर दाइये। 
उत्तर:
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ 1
पृथ्वी के अक्ष का झुकाव तथा कक्षीय समतल 

प्रश्न 2. 
यदि पृथ्वी अपने अक्ष पर घूर्णन नहीं करे तो क्या होगा? समझाइये। 
उत्तर:
यदि पृथ्वी अपने अक्ष पर घूर्णन नहीं करे तो सूर्य के तरफ वाले पृथ्वी के भाग में हमेशा दिन होगा जिसके कारण उस भाग में गर्मी लगातार पड़ेगी। दूसरे भाग में हमेशा अंधेरा रहेगा एवं पूरे समय ठंड पड़ेगी। इस तरह की अवस्था में जीवन संभव नहीं हो पाएगा।

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ

प्रश्न 3. 
विषुव पर उत्तरी तथा दक्षिणी गोलार्ध में कौनसी ऋतुएँ होती है? 
उत्तर:
विषुव की स्थिति वर्ष में दो बार 21 मार्च तथा 23 सितंबर को होती है। 23 सितंबर को उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु होती है, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में वसंत ऋतु होती है। 21 मार्च को स्थिति इसके विपरीत होती है जब उत्तरी गोलार्थ में वसंत ऋतु तथा दक्षिणी गोलार्ध में शरद् ऋतु होती है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पृथ्वी पर दिन - रात कैसे बनते हैं? चित्र बनाकर समझाइये। 
उत्तर:
पृथ्वी पर दिन - रात, पृथ्वी की दैनिक अथवा घूर्णन गति के कारण बनते हैं। इसे अग्र रेखाचित्र द्वारा समझा जा सकता है:
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ 2
पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घण्टे में एक चक्कर पूरा करती है। पृथ्वी का आकार गोल है अतः एक समय में इसके आधे भाग पर ही सूर्य का प्रकाश पड़ता है। अतः सूर्य की तरफ वाले भाग में दिन होता है तथा दूसरा भाग जो सूर्य के विपरीत होता है वहाँ पर रात होती है। ग्लोब पर यह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है, उसे प्रदीसि वृत्त कहते हैं। चूंकि पृथ्वी का अक्ष अपनी कक्षीय सतह से 6614 का कोण बनाता है। अतएव दिनरात की लम्बाई में परिवर्तन होता रहता है। 

प्रश्न 2. 
पृथ्वी का परिक्रमण पथ एवं ऋतुओं का एक नामांकित चित्र बनाइये। 
उत्तर:
RBSE Class 6 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ 3

प्रश्न 3. 
ऋतुओं का बदलना पृथ्वी की किस गति से सम्बन्धित है और ये किस प्रकार बदलती है? 
उत्तर:
प्राओं का बदलाना पृथ्वी की वार्षिक अथवा परिक्रमण गति के कारण होता है। पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 1/2° झुकी हुई है तथा इसी स्थिति में वह सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा में परिक्रमा करती हैं। इससे उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में ऋतुओं का एक चक्र बनता है। 21 जून को उत्तरी गोलार्थ सूर्य की तरफ झुका होता है। सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों में ऊष्मा अधिक प्रास होती है। ध्रुवों के पास वाले क्षेत्रों में कम ऊष्मा प्राप्त होती है, क्योंकि वहाँ सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं। इस दौरान उत्तरी गोलार्ध के बहुत बड़े भाग में सूर्य की रोशनी प्राप्त होती है, इसलिए विषुवत् वृत्त के उत्तरी भाग में गर्मी का मौसम होता है।

21 जून को इन क्षेत्रों में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है। 22 दिसंबर को दक्षिण ध्रुव के सूर्य की ओर झुके होने के कारण मकर रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं। इस दौरान दक्षिणी गोलार्थ के बहुत बड़े भाग में प्रकाश प्राप्त होता है। इसलिए, दक्षिणी गोलार्थ में लंबे दिन तथा छोटी रातों वाली ग्रीष्म ऋतु हाती है। इसके ठीक विपरीत स्थिति उत्तरी गोलार्थ में होती है। इसी प्रकार विषुव की स्थिति में जब कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर नहीं शुका होता है, 21 मार्च को उत्तरी गोलार्ध में वसंत ऋतु तथा दक्षिणी गोलार्ध में शरद् ऋतु होती है। 23 सितंबर को इसके विपरीत उत्तरी गोलार्ध में शरद् अस्तु होती है तथा दक्षिणी गोलार्ध में वसंत ऋतु होती है।

Bhagya
Last Updated on June 14, 2022, 9:49 a.m.
Published June 13, 2022