Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका Important Questions and Answers.
बहुचयनात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
कलपटु गाँव का मुख्य काम है
(अ) खेती करना
(ब) टोकरी बनाना
(स) घड़े बनाना
(द) बैलगाड़ी बनाना
उत्तर:
(अ) खेती करना
प्रश्न 2.
कलपटु गाँव स्थित है
(अ) कर्नाटक में
(ब) तमिलनाडु में
(स) गुजरात में
(द) महाराष्ट्र में
उत्तर:
(ब) तमिलनाडु में
प्रश्न 3.
रामलिंगम अपने मजदूरों को एक दिन की मजदूरी देता
(अ) 100 रुपये
(ब) 120 रुपये
(स) 40 रुपये
(द) 80 रुपये
उत्तर:
(स) 40 रुपये
प्रश्न 4.
किस मौसम में मछुआरे महली नहीं पकड़ते हैं
(अ) गर्मी के मौसम में
(ब) मानसून के समय
(स) सर्दी के मौसम में
(द) बसंत में
उत्तर:
(ब) मानसून के समय
प्रश्न 5.
निम्न में कौनसा खेती का काम नहीं है
(अ) बुवाई
(ब) निराई
(स) कढाई
(द) तेंदू के पत्ते इकट्ठा करना
उत्तर:
(द) तेंदू के पत्ते इकट्ठा करना
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. भारत के ................ प्रतिशत किसान रामलिंगम जैसे बड़े किसानों की श्रेणी में आते हैं।
उत्तर:
20
2. ................ किसानों की उपज का बहुत बड़ा भाग बाजार में बेचा जाता है।
उत्तर:
बड़े
3. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खेती के साथ - साथ जंगल की ................ और ................ आदि पर निर्भर रहते हैं।
उत्तर:
उपज, पशुओं
4. भारत में प्रत्येक पांच ग्रामीण परिवारों में से लगभग .................. परिवार खेतिहर मजदूरों के हैं।
उत्तर:
दो
5. कई क्षेत्रों में किसानों ने कर्ज के बोझ से दबकर ................ तक कर ली है।
उत्तर:
आत्महत्या
निम्न में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए
1. अगर बीज अच्छी किस्म के नहीं होते हैं तो फसल भी अच्छी नहीं होती है।
उत्तर:
सत्य
2. बड़े किसान बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने के लिए व्यापारी से कर्ज लेते हैं।
उत्तर:
असत्य
3. बड़े किसान अपनी उपज का काफी बड़ा भाग सीथे बाजार में बेचते हैं।
उत्तर:
सत्य
4. भूमिहीन मजदूर बीज, खाद के लिए व्यापारी से कर्ज लेते हैं।
उत्तर:
असत्य
5. छोटे किसान बीज, खाद आदि के लिए व्यापारी से कर्ज लेते हैं।
उत्तर:
सत्य
निम्न स्तंभों का सही मिलान कीजिये
1. रामलिंगम |
(अ) भूमिहीन खेतिहर श्रमिक |
2. तुलसी |
(ब) सीढ़ीनुमा खेती |
3. शेखर |
(स) बड़ा किसान |
4. अरुणा |
(द) छोटा किसान |
5. चखेसंग समुदाय |
(य) मछुआरिन |
उत्तर:
1. रामलिंगम |
(स) बड़ा किसान |
2. तुलसी |
(अ) भूमिहीन खेतिहर श्रमिक |
3. शेखर |
(द) छोय किसान |
4. अरुणा |
(य) मछुआस्नि |
5. चखेसंग समुदाय |
(ब) सीढ़ीनुमा खेती |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
कलपटु गाँव किस राज्य में स्थित है?
उत्तर:
तमिलनाडु में।
प्रश्न 2.
कलपटु गाँव की मुख्य फसलें क्या हैं?
उत्तर:
कलपटु गाँव की मुख्य फसलें हैं - धान, कपास, गन्ना, केला, आम, नारियल।
प्रश्न 3.
तुलसी रामलिंगम के खेतों पर कौन - कौन से काम करती है?
उत्तर:
तुलसी रामलिंगम के खेतों पर बुवाई, निराई और कटाई का काम करती है।
प्रश्न 4.
तुलसी को प्रतिदिन कितनी मजदूरी मिलती है?
उत्तर:
तुलसी को प्रतिदिन 40 रुपये मजदूरी मिलती है।
प्रश्न 5.
तुलसी ने अपनी गाय क्यों बेच दी?
उत्तर:
तुलसी ने अपनी बेटी के इलाज के लिए रामलिंगम से जो कर्ज लिया था, उसे चुकाने के लिए उसे अपनी गाय बेचनी पड़ी।
प्रश्न 6.
छोटे किसान किन कामों के लिए साहूकार से कर्ज लेते हैं?
उत्तर:
सामान्यतः छोटे किसान बीज, खाद, कीटनाशक, बीमारी में इलाज, बच्चों की शादी व फसल खराब होने पर साहूकार से कर्ज लेते हैं।
प्रश्न 7.
भारत में छोटे किसानों का प्रतिशत कितना है?
उत्तर:
लगभग 80 प्रतिशत।
प्रश्न 8.
पदपेट के गाँव के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
उत्तर:
मछली पकड़ना।
प्रश्न 9.
अरुणा व्यापारी को सस्ते मूल्य पर मछली क्यों बेचती है?
उत्तर:
अरुणा ने व्यापारी से कर्ज लिया था। इसलिए मजबूरी में उसे उसी व्यापारी को सस्ते में मछलियाँ बेचनी पड़ती हैं।
प्रश्न 10.
कैटामरैन क्या है?
उत्तर:
मछुआरों की मछली पकड़ने की छोटी नाव को कैटारमैन कहते हैं।
प्रश्न 11.
भूमिहीन कृषि मजदूर से क्या आशय है?
उत्तर:
जिन लोगों के पास गाँव में कोई कृषि - भूमि नहीं होती और वे अपने जीवन - यापन के लिए दूसरों के खेतों में मजदूरी करते हैं, उन्हें भूमिहीन कृषि मजदूर कहा जाता है।
प्रश्न 12.
निजामी गांव के लोग कैसी खेती करते हैं?
उत्तर:
निजामी गाँव के लोग 'सोड़ीनुमा खेती करते हैं।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
ग्रामीणों की अनार्जित गतिविधियों पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:
गाँवों के लोग, जंगल से जलावन की लकड़ी एकत्रित करने, काफी दूर से पीने का पानी लाने तथा पशुओं को चराने में काफी समय व्यतीत करते हैं। ये गतिविधियाँ उनके धन को बचाती हैं तथा उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं।
प्रश्न 2.
कलपटु के लोगों के जीवनयापन के मुख्य स्रोतों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
कलपटु के अधिकांश परिवार अपना जीवनयापन कृषि - कार्यों से करते हैं। यह एक समुद्रतटीय क्षेत्र है, इसलिए यहाँ के लोग मछली पकड़ने के कार्य में भी व्यस्त रहते हैं। कुछ लोग गाय पालते हैं और दुग्ध - समिति को दूध बेचते हैं।
प्रश्न 3.
भारतीय कृषि के पिछड़ेपन के क्या कारण हैं?
उत्तर:
भारतीय कृषि के पिछड़ेपन के कारण:
प्रश्न 4.
बड़े किसान किसे कहा जाता है? उनके कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 5.
सीडीनुमा खेती से क्या आशय है?
उत्तर:
सीढ़ीनुमा खेती का मतलब है कि पहाड़ी की इलाक जमीन को छोटे - छोटे सपाट टुकड़ों में बाँटा जाता है और उस जमीन को सीवियों के रूप में बदल दिया जाता है। प्रत्येक सपाट टुकड़े के किनारों को ऊपर उठा देते हैं जिससे पानी परा रह जाए। यह चावल की खेती के लिए सबसे अच्छा है।
प्रश्न 6.
निजामी गाँव के बखेसंग समुदाय के लोग विस प्रकार खेती करते हैं?
उत्तर:
नागालैंड के निजामी गाँव के चखेसंग समुदाय के लोग सीढ़ीनुमा खेती करते हैं। यहाँ के लोगों के पास अपने - अपने खेत हैं, लेकिन वे इकटे होकर एक - दूसरे के खेत में भी काम करते हैं। वे छः से आठ लोगों का एक समूह बनाते है और इकटे मिलकर पहाड़ के एक हिस्से पर घास - पतवार साफ करते हैं। जब दिन का काम खत्म हो जात है सारा समूह इकट्ठे बैठकर खाना खाते हैं। ऐसा कई दिनों तक चलता रहता है जब तक कि काम खत्म नहीं हो जात।
प्रश्न 7.
मछुआरे लोग मानसून के मौसम में अपना जीवायापन कैसे करते?
उत्तर:
मछुआरे लोग हर साल मॉनसून के दौरान करीब चार महीने तक समुद्र में नहीं जा पाते क्योंकि यह मछलियों के प्रजनन का समय होता है। इन महीनों में वे व्यापापरी से उधार लेकर अपना गुजारा चलाते हैं। इस कारण बाद में उन्हें मजबूरी में उसी व्यापारी को मछली बेचनी पड़ती है और वे खुद खुली नीलामी नहीं कर पाते। इसलिए उन्के लिए मानसून के खाली महीने काटना बहुत मुश्किल हता हैं।
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
कलपट्टु गाँव के लोग कौन - कौन से गैर - कृषि कायों में संलग्न रहते हैं?
उत्तर:
कलपटु गाँव के लोग निम्नलिखित गैर - कृषि कार्यों में संलग्न रहते हैं:
प्रश्न 2.
छोटे किसान कर्ज क्यों लेते हैं और उसके क्या परिणाम सामने आये?
उत्तर:
छोटे किसानों के कर्ज लेने के कारण: शोखर जैसे छोटे किसान कई बार जरूरी चीजें खरीदने के लिए पैसा कर्ज लेते हैं। यथा:
कर्ज लेने के दुष्परिणाम:
1. अगर बीज अच्छी किस्म के नहीं होते व फसल को कीड़ा लग जाता है तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है।
2. बारिश पूरी नहीं होने पर भी फसल खराब हो सकती ऐसी स्थिति में किसान अपना उधार नहीं चुका पाते तथा कई बार उन्हें परिवार के जीवनयापन हेतु और कर्ज लेना पड़ जाता है। इससे उनका कर्जतना मर गय है कि वह उसे चुका नहीं पाता। इस स्थिति में कहते हैं कि किसान कर्ज तले दब गया। पिछले कुछ सालों में यह किसानों की विपरा का मुख्य कारण बन गया है। कई क्षेत्रों में किसानों ने कर के बोझ से दबकर आत्महत्या तक कर ली है।