Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 विविधता की समझ Important Questions and Answers.
बहुचयनात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
'भारत की खोज' पुस्तक के लेखक हैं
(अ) महात्मा गाँधी
(ब) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(स) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(द) जवाहरलाल नेहरू
उत्तर:
(द) जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 2.
निम्न में कौनसा विविधता का तत्व नहीं है?
(अ) धर्म
(ब) खान - पान
(स) भाषा
(द) मनुष्य
उत्तर:
(द) मनुष्य
प्रश्न 3.
निम्न में कौनसी विशेषता समीर दो से संबंधित नहीं
(अ) हिन्दी भाषी
(ब) मुसलमान
(स) हिन्दू
(द) अखबार विक्रेता
उत्तर:
(स) हिन्दू
प्रश्न 4.
निम्न में जो विविधता का पहलू नहीं है, वह है
(अ) भाषा की भिन्नता
(ब) धर्म की भिन्नता
(स) जाति की भिन्नता
(द) सांस्कृतिक भिन्नता
उत्तर:
(स) जाति की भिन्नता
प्रश्न 5.
लदाख में काफी प्रचलित ग्रंथ है
(अ) रामायण
(ब) महाभारत
(स) केसर सागा
(द) गीता
उत्तर:
(स) केसर सागा
प्रश्न 6.
लद्दाख के रास्ते से जो धर्म तिब्बत पहुँचा, वह है
(अ) हिन्दू धर्म
(ब) इस्लाम धर्म
(स) ईसाई धर्म
(द) बौद्ध धर्म
उत्तर:
(द) बौद्ध धर्म
प्रश्न 7.
केरल का क्षेत्र किस कारण व्यापारियों के लिए बहुत आकर्षक बना?
(अ) पहाड़ियों के कारण
(ब) मसालों के कारण
(स) समुद्र के कारण
(द) उपजाऊ जमीन के कारण
उत्तर:
(ब) मसालों के कारण
प्रश्न 8.
विविधता का अर्थ है
(अ) भिन्नता
(ब) समानता
(स) असमानता
(द) एकता
उत्तर:
(अ) भिन्नता
प्रश्न 9.
निम्न में कौनसा असमानता का कारक है, न कि विविधता का?
(अ) धन व आय की भिन्नता
(ब) धार्मिक भिन्नता
(स) सांस्कृतिक भिन्नता
(द) भाषायी भिन्नता
उत्तर:
(अ) धन व आय की भिन्नता
प्रश्न 10.
छोटा तिव्बत कहा जाता है
(अ) कश्मीर को
(ब) केरल को
(स) लद्दाख को
(द) जम्मू को
उत्तर:
(स) लद्दाख को
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. खान - पान, पहनावा, धर्म, भाषा आदि की भिन्नताएँ ................ के पहलू हैं।
उत्तर:
विविधता
2. गरीबी और अमीरी का फर्क विविधता का रूप नहीं है, बल्कि ................ का रूप है।
उत्तर:
गैर - बराबरी
3. जाति व्यवस्था ................ का एक उदाहरण है।
उत्तर:
असमानता
4. भारत ................ का देश है।
उत्तर:
विविधताओं
5. कई क्षेत्र अपने विशिष्ट इतिहास के कारण ................ हो जाते हैं।
उत्तर:
विविधता सम्पन्न।
निम्न में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए
1. लोग अलग - अलग तरह की भौगोलिक परिस्थितियों से जिस प्रकार सामंजस्य बैठाते हैं, उससे भी विविधता उत्पन्न होती है।
उत्तर:
सत्य
2. लद्दाख एक तरफ समुद्र से घिरा हुआ है।
उत्तर:
असत्य
3. लद्दाख का इलाका हर वर्ष काफी लम्बे समय तक बर्फ से ढंका रहता है।
उत्तर:
सत्य
4. केरल के लोग एक खास किस्म की बकरी पालते हैं जिससे पश्मीना ऊन मिलती है।
उत्तर:
असत्य
5. कालीमिर्च, लोंग, इलायची आदि मसालों के कारण केरल व्यापारियों के लिए बहुत ही आकर्षक बना।
उत्तर:
सत्य
निम्नलिखित स्तंभों का सही मिलान कीजिये
1. सांस्कृतिक विविधता |
(अ) असमानता का उदाहरण |
2. जाति व्यवस्था |
(ब) लद्दाख |
3. पश्मीना ऊन |
(स) ईसा मसीह के धर्म दूत |
4. सन्त थामस |
(द) एक अफ्रीकन यात्री |
5. इन बतूता |
(य) खान - पान, पहनावा की भिन्नता |
उत्तर:
1. सांस्कृतिक विविधता |
(य) खान - पान, पहनावा की भिन्नता |
2. जाति व्यवस्था |
(अ) असमानता का उदाहरण |
3. पश्मीना ऊन |
(ब) लद्दाख |
4. सन्त बामस |
(स) ईसा मसीह के धर्मदूत |
5. इन बतूता |
(द) एक अफ्रीकन बात्री |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत में विविधता का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
भारत के लोग देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं और भिन्न - भिन्न भाषाएँ बोलते हैं।
प्रश्न 2.
भारतीयों के मध्य विविधता में एकता का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
भारत के सभी लोग भारत को एक मातृभूमि के रूप में मानते हैं और उस पर गर्व करते हैं।
प्रश्न 3.
समीर - दो क्या काम करता था?
उत्तर:
समीर - दो चौराहे की लालबत्ती पर अखबार बेचता था।
प्रश्न 4.
गैर - बराबरी का क्या अर्थ है?
उत्तर:
गैर - बराबरी का अर्थ है कि कुछ लोगों के पास न अवसर हैं और न ही जमीन या पैसे जैसे संसाधन जो दूसरों के पास हैं।
प्रश्न 5.
किस प्रकार की भिन्नताएँ विविधता के पहलू हैं?
उत्तर:
खान पान, पहनावा, धर्म, भाषा आदि की भिन्नताएँ विविधता के पहलू हैं।
प्रश्न 6.
लद्दाख कहाँ स्थित है?
उत्तर:
लद्दाख जम्मू - कश्मीर केन्द्रशासित प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित एक केन्द्रशासित प्रदेश है।
प्रश्न 7.
लद्दाख के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
उत्तर:
लद्दाख के लोगों का मुख्य व्यवसाय पश्मीना ऊन को एकत्रित कर कश्मीरी व्यापारियों को बेचने का है।
प्रश्न 8.
'पश्मीना ऊन' किस पशु से प्राप्त होती है?
उत्तर:
'पश्मीना कन' लद्दाख क्षेत्र में पाई जाने वाली विशेष किस्म की भेड़ से प्राप्त होती है।
प्रश्न 9.
लद्दाख में किन - किन पशुओं को पाला जाता है?
उत्तर:
लद्दाख में गाय, बकरी और याक आदि पशुओं को पाला जाता है।
प्रश्न 10.
लद्दाख की जलवायु वहाँ की फसलों को किस प्रकार प्रभावित करती है?
उत्तर:
लद्दाख में फसलें इसलिए पैदा नहीं होती क्योंकि वर्षा की कमी तथा वर्ष के एक बड़े समय में यहां की भूमि बर्फ से ढकी रहती है।
प्रश्न 11.
केरल राज्य भारत के किस भाग में स्थित है?
उत्तर:
केरल भारत के दक्षिणी - पश्चिमी कोने में समुद्र के तट पर स्थित है।
प्रश्न 12.
भारत में सबसे पहले अरबी और यहूदी व्यापारी किस राज्य में आए थे?
उत्तर:
केरल राज्य में।
प्रश्न 13.
भारत में ईसाई धर्म को लाने का श्रेय किसे है?
उत्तर:
भारत में ईसाई धर्म को लाने का श्रेय ईसा मसीह के धर्म दूत संत थामस को है। ये लगभग दो हजार वर्ष पूर्व भारत में आए थे।
प्रश्न 14.
चीना क्ला किसे कहते हैं?
उत्तर:
केरल में मछली पकड़ने के जालों को 'चीना - वला' कहा जाता है, वे हू - ब - हू चीनी जालों से मिलते हैं।
प्रश्न 15.
'चीना चट्टी' किसे कहते हैं?
उत्तर:
केरल में भोजन को तलने के लिए जिस बर्तन का उपयोग किया जाता है, उसे 'चीना चट्टी' कहते हैं।
प्रश्न 16.
केरल के लोगों का मुख्य भोजन क्या है?
उत्तर:
केरल के लोगों का मुख्य भोजन चावल, मछली और सब्जी है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत विविधताओं का देश है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत विविधताओं का देश है क्योंकि यहां के लोग विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। विभिन्न प्रकार का खाना खाते हैं, अलग अलग त्यौहार मनाते हैं और भिन्न - भिन्न धर्मों का पालन करते हैं तथा अलग - अलग पहनावा पहनते हैं। ये विभिन्नताएँ विविधता के पहलू हैं।
प्रश्न 2.
गरीबी अमीरी विविधता का रूप क्यों नहीं है?
उत्तर:
गरीबी अमोरी विविधता का रूप नहीं है, बल्कि गैर - बराबरी (असमानता) का रूप है। गैर बराबरी का अर्थ है कि कुछ लोगों के पास न अवसर हैं और न ही जमीन या पैसे जैसे संसाधन, जो दूसरों के पास हैं। इसलिए गरीबीअमीरी विविधता का रूप न होकर लोगों के बीच मौजूद गैर - बराबरी है।
प्रश्न 3.
जाति व्यवस्था से गैर - बराबरी किस प्रकार पैदा हुई है?
उत्तर:
जाति व्यवस्था में समाज को अलग - अलग समूहों में बाँय गया। इस बँटवारे का आधार था कि लोग किस - किस तरह का काम करते हैं। लोग जिस जाति में पैदा होते थे, उसे बदल नहीं सकते थे। कोई व्यक्ति जाति से जुड़ा अपना पेशा भी नहीं बदल सकता था। इसलिए उस ज्ञान के अलावा अन्य ज्ञान को हासिल करना जरूरी नहीं समझा जाता था। इससे गैर - बराबरी पैदा हुई।
प्रश्न 4.
लगभग दो सौ वर्ष पूर्व लोग यात्राएँ क्यों करते थे?
उत्तर:
लगभग दो सौ वर्ष पूर्व लोग निम्नलिखित कारणों से यात्राएँ करते थे:
प्रश्न 5.
लोगों के स्थान परिवर्तन करने और नये स्थानों में बसने के क्या परिणाम हुए?
उत्तर:
लोगों के स्थान परिवर्तन करने और नये स्थानों में असने से उनके:
प्रश्न 6.
किसी क्षेत्र के विविधता सम्पन्न होने में वहाँ के इतिहास के प्रभाव को समझाइए।
उत्तर:
अगर अलग - अलग क्षेत्रों का इतिहास देखें तो हमें ज्ञात होता है कि विभिन्न सांस्कृतिक प्रभावों ने वहाँ के जीवन और संस्कृति को आकार देने में योगदान किया है। इस तरह से कई क्षेत्र अपने विशिष्ट इतिहास के कारण विविधता सम्पन्न हो जाते थे।
प्रश्न 7.
भौगोलिक स्थितियों से सामञ्जस्य बिठाने में किस प्रकार विविधता उत्पन्न होती है?
उत्तर:
लोग अलग - अलग तरह की भौगोलिक स्थितियों से जिस प्रकार सामञ्जस्य बैठाते हैं, उससे भी विविधता उत्पन्न होती है। उदाहरण के लिए समुद्र के पास रहने में और पहाड़ी इलाकों में रहने में बड़ा फर्क है। न केवल वहाँ के लोगों के कपड़ों और खान-पान की आदतों में फर्क होगा, बल्कि जिस तरह का काम वे करेंगे, वे भी अलग होंगे। इस प्रकार भिन्न भिन्न भौगोलिक स्थितियों से सामञ्जस्य बिठाने में भी खान - पान, रहन - सहन व कार्य करने व जीवन शैली की विविधता उत्पन्न होती है।
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
"किसी भी क्षेत्र के सांस्कृतिक जीवन का उसके इतिहास और भूगोल से प्रायः गहरा रिश्ता होता है।" लद्दाख और केरल के उदाहरण सहित इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
किसी भी क्षेत्र के सांस्कृतिक जीवन का उसके इतिहास और भूगोल से प्रायः गहरा रिश्ता होता है। कई क्षेत्र अपने विशिष्ट इतिहास के कारण और अपनी भौगोलिक स्थितियों के साथ जिस प्रकार सामञ्जस्य बिठाते हैं, उससे वे विविधतासम्पन्न हो जाते हैं। लद्दाख और केरल के उदाहरण से इसे स्पष्ट किया गया है:
(अ) लद्दाख:
उदाहरण के लिए कश्मीर के पूर्व में स्थित लद्दाख के लोग अपनी बर्फीली और रेगिस्तानी पहाड़ी भौगोलिक स्थिति के कारण बकरी, गाय और याक पालते हैं। बकरी से पश्मीना ऊन एकत्रित कर कश्मीर के व्यापारियों को बेच देते हैं तथा गाय के दूध व दूध के बने पदार्थों व मांस का सेवन करते हैं। ऊन के बने वस्त्र पहनते हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो लद्दाख व्यापारिक दृष्टि से एक अच्छा रास्ता रहा है। यहाँ की घाटियों से गुजरकर एशिया के व्यापारी तिब्बत पहुंचते थे। लद्दाख के रास्ते ही बौद्ध धर्म तिब्बत पहुँचा और लगभग चार - सौ साल पहले यहाँ पर लोगों का इस्लाम धर्म से परिचय हुआ। तिब्बत का ग्रंथ 'केसर सागा' यहां के सभी लोगों में प्रचलित है। अब यहां बड़ी संख्या में बौद्ध और मुसलमान रहते हैं।
(ब) केरल:
भारत के दक्षिण - पश्चिमी कोने में समुद्र तट पर स्थित तथा दूसरी तरफ पहाड़ियों से घिरा केरल राज्य काली मिर्च, लोंग, इलायची आदि मसालों के कारण व्यापारियों के लिए आकर्षक बना। समुद्र तट पर होने तथा मसालों के कारण यहाँ अरबी, यहूदी व्यापारी आए। ईसा मसीह के धर्मदूत सन्त थामस ने आकर ईसाई धर्म का यहाँ प्रसार किया। अरब के व्यापारी यहां बस गए। इन सभी ऐतिहासिक प्रभावों के कारण यहाँ यहूदी, इस्लाम, ईसाई, हिंदू तथा बौद्ध धर्मों के अनुयायी निवास करते हैं। चीन के व्यापारी यहाँ आए और उसका भी वहां पर प्रभाव है जिसे 'चीना बला' और 'चीनाचट्टी' के रूप में देखा जा सकता है।
उपजाऊ जमीन तथा वर्षा के कारण यहाँ चावल की खेती की जाती है तथा मछली पकड़ी जाती हैं। इसलिए यहाँ के लोग मछली, सब्जी और चावल खाते हैं। उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट होता है कि लद्दाख और केरल दोनों की भौगोलिक स्थितियाँ अलग हैं और इसके कारण वहाँ के खान - पान, पहनावे तथा व्यापार के प्रकार में अन्तर है। लेकिन ऐतिहासिक दृष्टि से ये दोनों ही स्थल विदेशी व्यापार के लिए सुगम स्थल रहे, फलतः विभिन्न देशों से विभिन्न धर्मावलम्बी लोग यहाँ आए और बस गए। साथ ही दोनों पर चीना के साथ व्यापार का भी स्पष्ट प्रभाव रहा है। इन दोनों कारणों से ये दोनों प्रदेश विविधता सम्पन्न बने।