Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना Important Questions and Answers.
बहुचयनात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से किस पदार्थ में धुति (चमक) नहीं पायी जाती है।
(अ) लोहा
(ब) लकड़ी
(स) ताँबा
(द) चाँदी
उत्तर:
(ब) लकड़ी
प्रश्न 2.
स्पंज है।
(अ) एक कठोर पदार्थ
(ब) एक प्रकार की धातु
(स) एक प्रकार का खुरदरा पदार्थ
(द) एक कोमल पदार्थ
उत्तर:
(द) एक कोमल पदार्थ
प्रश्न 3.
निम्न में से जल में अविलेय द्रव है।
(अ) सिरका
(ब) नींबू का रस
(स) मिट्टी का तेल
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) मिट्टी का तेल
प्रश्न 4.
पारभासी पदार्थ नहीं है।
(अ) तैलीय धब्बा लगा हुआ कागज
(ब) काँच
(स) बटर पेपर
(द) एक्सरे शीट
उत्तर:
(ब) काँच
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
प्रश्न 1.
गिलास बनाने के लिए ऐसे पदार्थ की आवश्यकता होती है, जो जल को ............... सकता हो।
उत्तर:
रोक
प्रश्न 2.
रेत जल में ............... है।
उत्तर:
अविलेय
प्रश्न 3.
............... जल में रहने वाले जन्तुओं और पादपों की उत्तरजीविता के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है।
उत्तर:
ऑक्सीजन गैस
प्रश्न 4.
पदार्थों का समूहन उनके गुणों में ............. तथा .............. के आधार पर किया जाता है।
उत्तर:
समानताओं, विभिन्नताओं।
निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:
प्रश्न 1.
सभी पदार्थ जल में विलेय होते हैं।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 2.
लकड़ी, गत्ता तथा धातुएँ पारदर्शी पदार्थों के उदाहरण
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 3.
वे पदार्थ जिनमें चमक या युति होती है, वे प्रायः धातु होते हैं।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 4.
खाना पकाने वाले पात्र बनाने के लिए कागज का उपयोग करना चाहिए।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 5.
विभिन्न प्रकार के पदार्थों के गुण भिन्न-भिन्न होते हैं।
उत्तर:
सत्य
कॉलम - 1 में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम - 2 से कीजिए:
प्रश्न 1.
कॉलम - 1 |
कॉलम - 2 |
(1) विलेय |
(A) काँच |
(2) धातु |
(B) चिकना कागज |
(3) पारदर्शी |
(C) चीनी |
(4) पारभासी |
(D) लोहा |
उत्तर:
कॉलम - 1 |
कॉलम - 2 |
(1) विलेय |
(C) चीनी |
(2) धातु |
(D) लोहा |
(3) पारदर्शी |
(A) काँच |
(4) पारभासी |
(B) चिकना कागज |
प्रश्न 2.
कालम - 1 |
कॉलम - 2 |
(1) पारदर्शी |
(A) जल में अघुलनशील |
(2) अपारदर्शी |
(B) पदार्थ के आर - पार स्पष्ट दिखता है। |
(3) अविलेय |
(C) पदार्थ के आर - पार स्पष्ट नहीं दिखता |
(4) पारभासी |
(D) पदार्थ के आर - पार नहीं दिखता |
उत्तर:
कालम - 1 |
कॉलम - 2 |
(1) पारदर्शी |
(B) पदार्थ के आर - पार स्पष्ट दिखता है। |
(2) अपारदर्शी |
(D) पदार्थ के आर - पार नहीं दिखता |
(3) अविलेय |
(A) जल में अघुलनशील |
(4) पारभासी |
(C) पदार्थ के आर - पार स्पष्ट नहीं दिखता |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
प्लास्टिक से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
बाल्टी, गिलास, कुर्सी, मेज और प्लेट।
प्रश्न 2.
धातुओं से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
वे पदार्थ, जिनमें एक प्रकार की धुति (चमक) होती है, वे प्रायः धातु होते हैं।
प्रश्न 3.
धातुओं के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
लोहा, ताँबा, ऐलुमिनियम तथा सोना, धातुओं के उदाहरण हैं।
प्रश्न 4.
कोमल पदार्थ कौनसे होते हैं?
उत्तर:
जिन पदार्थों को आसानी से संपीडित अथवा खरोंचा जा सकता है, कोमल पदार्थ कहलाते हैं, जैसे - रुई व स्पंज।
प्रश्न 5.
कठोर पदार्थ किसे कहते हैं?
उत्तर:
वे पदार्थ जिन्हें संपीडित करना कठिन होता है, कठोर पदार्थ कहलाते हैं।
प्रश्न 6.
जल में पूर्णत: विलेय दो पदार्थों के नाम बताइये।
उत्तर:
प्रश्न 7.
जल में अविलेय किन्हीं दो पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:
लघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
विलेय तथा अविलेय पदार्थों में अन्तर स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:
विलेय पदार्थ |
अविलेय पदार्थ |
1. जो पदार्थ द्रव (जल) में घोलने पर पूरी तरह घुल जाते हैं, वे विलेय पदार्थ कहलाते हैं। |
1. जो पदार्थ किसी भी प्रकार के द्रव में नहीं घुलते हैं, वे अविलेय पदार्थ कहलाते हैं। |
2. नमक, चीनी, सिरका, नींबू का रस आदि विलेय पदार्थ हैं। |
2. बालू, चाक पाउडर, लकड़ी का बुरादा आदि अविलेय पदार्थों के उदाहरण हैं। |
प्रश्न 2.
पारदर्शी, अपारदर्शी तथा पारभासी पदार्थों को उदाहरणों सहित समझाइये।
उत्तर:
प्रश्न 3.
किसी वस्तु को बनाने के लिए किसी पदार्थ का चयन किस पर निर्भर करता है?
उत्तर:
किसी वस्तु को बनाने के लिए किसी पदार्थ का चयन किया जाना उस पदार्थ के गुणों तथा उपयोग की जाने वाली वस्तु के प्रयोजन पर निर्भर करता है।
निबन्धात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
हमें पदार्थों को समूहों में रखने की आवश्यकता क्यों पड़ती है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पदार्थों को समूह में रखने की आवश्यकताप्रत्येक पदार्थ की अपनी विशिष्ट पहचान होती है। इनके भिन्न - भिन्न रूप होते हैं तथा इनके जल अथवा अन्य द्रवों में मिश्रित होने के दंग भी भिन्न - भिन्न होते हैं। ये जल में तैर सकते हैं, तो डूब भी सकते हैं। ये पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी भी हो सकते हैं। इस प्रकार पदार्थों में कई समानताओं के साथ - साथ विभिन्नताएँ भी पायी जाती हैं। अतः पदार्थों का समूहन उनके गुणों में पाई जाने वाली इन्हीं समानताओं और विभिन्नताओं के आधार पर किया जाता है। दैनिक जीवन में हम प्रायः पदार्थों का समूहन अपनी सुविधा के लिए करते हैं, जिससे आवश्यकता के समय हम आसानी से वस्तुओं का पता लगा सकें। इसके अतिरिक्त पदार्थों को समूहों में बाँटकर उनके गुणों का अध्ययन आसानी से किया जा सकता है।
प्रश्न 2.
पदार्थों के प्रमुख गुण बतलाइये।
उत्तर:
पदार्थों में अनेक गुण पाये जाते हैं, जो उनके उपयोग के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें प्रमुख निम्न प्रकार है।