Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 11 प्रकाश: छायाएँ एवं परावर्तन Important Questions and Answers.
बहुचयनात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
अपारदर्शी वस्तुओं के रंगों को बदलने से क्या उनकी छायाओं के रंग में कोई परिवर्तन होता है?
(अ) हाँ
(ब) नहीं
(स) परिवर्तन होता है पर कुछ समय के लिए ही
(द) कुछ कहा नहीं जा सकता।
उत्तर:
(ब) नहीं
प्रश्न 2.
सरल रेखा में गमन करता है।
(अ) सूर्य
(ब) मानव
(स) वायु
(द) प्रकाश
उत्तर:
(द) प्रकाश
प्रश्न 3.
वस्त्र है।
(अ) पारभासी
(ब) पारदर्शी
(स) अपारदर्शी
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) पारभासी
प्रश्न 4.
पूर्णतः पारदर्शी वस्तु है।
(अ) गत्ता
(ब) दर्पण
(स) कांच
(द) पेन
उत्तर:
(स) कांच
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
प्रश्न 1.
................... वस्तुओं को देखने में हमारी सहायता करता पेन
उत्तर:
प्रकाश
प्रश्न 2.
आकाश में स्थित ................. एक ऐसा पिंड है, जो पृथ्वी को प्रकाशित करता है।
उत्तर:
सूर्य
प्रश्न 3.
प्रकाश सरल रेखा के अनुदिश गमन करता हुआ दर्पण से ............... हो जाता है।
उत्तर:
परावर्तित
निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:
प्रश्न 1.
प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 2.
पारभासी वस्तुएँ प्रकाश को अपने में से होकर नहीं जाने देती हैं।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 3.
जो वस्तुएँ स्वयं प्रकाश का उत्सर्जन करती हैं उन्हें दीप्त पिण्ड कहते हैं।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 4.
दर्पण - परावर्तन से अस्पष्ट प्रतिबिम्ब प्राप्त होते हैं।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 5.
जब प्रकाश के पथ में कोई पारदर्शी वस्तु आ जाती है तो छाया बनती है।
उत्तर:
असत्य
कॉलम - 1 में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम - 2 से कीजिए:
प्रश्न 1.
कॉलम - 1 |
कॉलम - 2 |
(1) वस्तु का प्रतिबिंब |
(A) परावर्तन |
(2) दर्पण से प्रकाश की दिशा बदलना |
(B) दीप्त |
(3) स्वयं प्रकाश उत्सर्जन करने वाला |
(C) छाया |
(4) प्रकाश का आर - पार न जाना |
(D) अपारदर्शी |
उत्तर:
कॉलम - 1 |
कॉलम - 2 |
(1) वस्तु का प्रतिबिंब |
(C) छाया |
(2) दर्पण से प्रकाश की दिशा बदलना |
(A) परावर्तन |
(3) स्वयं प्रकाश उत्सर्जन करने वाला |
(B) दीप्त |
(4) प्रकाश का आर - पार न जाना |
(D) अपारदर्शी |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
दीप्त पिंड किसे कहते हैं?
उत्तर:
सूर्य की तरह स्वयं का प्रकाश उत्पन्न करने वाली वस्तुएँ, दीप्त पिंड कहलाती हैं।
प्रश्न 2.
किसी वस्तु अथवा पदार्थ का अपारदर्शी, पारभासी अथवा पारदशी होना किस पर निर्भर करता है?
उत्तर:
इस बात पर कि वह वस्तु अपने अन्दर से होकर प्रकाश को बिल्कुल नहीं, आंशिक रूप से अथवा पूर्णत: गुजरने देती है।
प्रश्न 3.
किसी अपारदर्शी वस्तु को धूप में जमीन से कुछ ऊँचाई पर पकड़ने पर आप धरती पर क्या देखते हैं?
उत्तर:
हम धरती पर वस्तुओं की छाया के कारण बने गहरे काले धब्बे देखते हैं।
प्रश्न 4.
क्या सूची छिद्र कैमरे के द्वारा देखे गये चित्र, दूसरी ओर की वस्तुओं के रंगों को दर्शाते हैं?
उत्तर:
हाँ, कैमरे द्वारा देखे गए चित्र, दूसरी ओर की वस्तुओं के रंगों को दर्शाते हैं।
प्रश्न 5.
सूची छिद्र कैमरे के द्वारा देखे गये प्रतिबिम्ब सीधे हैं अथवा उल्टे?
उत्तर:
उल्टे।
प्रश्न 6.
हमें सूर्य को सीधे क्यों नहीं देखना चाहिए?
उत्तर:
सूर्य को सीधे देखने पर यह हमारी आँखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
प्रश्न 7.
हम अपने चारों ओर अनेक प्रकार की वस्तुएँ देखते हैं। हम इन वस्तुओं को कैसे देखते हैं?'
उत्तर:
दिन के समय जब सूर्य से आने वाला प्रकाश इन वस्तुओं पर पड़ता है, तब हम इन्हें देख पाते हैं।
प्रश्न 8.
क्या आपको उस समय भी कोई छाया दिखाई देती है, जब कमरे में प्रकाश स्रोत के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं होता है?
उत्तर:
नहीं, क्योंकि छाया देखने के लिए प्रकाश स्रोत एवं प्रकाश के पथ के बीच में अपारदर्शी वस्तु भी होनी चाहिए।
प्रश्न 9.
जब वस्तुओं के रंग भिन्न - भिन्न होते हैं तो क्या उनकी छायाओं के रंग भी भिन्न - भिन्न दिखाई पड़ते हैं?
उत्तर:
नहीं, छाया हमेशा एक ही रंग (काले रंग) में दिखाई देती है।
प्रश्न 10.
दर्पण द्वारा प्रकाश के परावर्तन का क्या कारण
उत्तर:
दर्पण अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश की दिशा को बदल देता है जिससे प्रकाश का परावर्तन होता है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
पारदर्शी, अपारदर्शी एवं पारभासी वस्तुओं के विषय में लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 2.
छायाएँ क्या होती हैं? स्पष्ट करें।
उत्तर:
छायाएं वास्तव में किसी अपारदर्शी वस्तु की आकृति के बारे में बताती हैं। ये धरती पर बनी किसी वस्तु की आकृति या गहरे काले धब्बों के रूप में हो सकती हैं। छायाएँ मुख्यतः प्रकाश में ही बनती हैं।
प्रश्न 3.
छाया देखने के लिए क्या हमें प्रकाश स्रोत तथा अपारदर्शी वस्तु के अतिरिक्त कोई अन्य वस्तु भी चाहिए?
उत्तर:
हाँ, छाया देखने के लिए हमें परदा भी चाहिए क्योंकि छाया केवल परदे पर ही दिखाई दे सकती है। जमीन, कमरे की दीवार, इमारतें अथवा इसी प्रकार की अन्य सतहें हमको दैनिक जीवन में दिखाई देने वाली अनेक छायाओं के लिए परदे की तरह कार्य करती हैं।
प्रश्न 4.
दर्पण द्वारा होने वाले परावर्तन को समझाइये।
उत्तर:
प्रकाश के किसी दर्पण से टकराकर वापस लौटने की घटना, दर्पण द्वारा प्रकाश का परावर्तन कहलाता है। हम दर्पण में अपना चेहरा देखते हैं। हमें दर्पण में जो दिखाई देता है, वह हमारे चेहरे का परावर्तन होता है। हमें दर्पण के सामने रखी हुई वस्तुओं का परावर्तन भी दर्पण में दिखाई देता है। सामान्यतः प्रकाश सरल रेखा में गति करता हुआ दर्पण से परावर्तित हो जाता है।
प्रश्न 5.
हम किसी वस्तु को कब व कैसे देख पाते हैं?
उत्तर:
जब प्रकाश एक दीप्त वस्तु (जैसे - सूर्य, टॉर्च अथवा विद्युत का प्रकाश) से वस्तुओं पर पड़ता है और इनसे टकराकर हमारी आँखों की ओर आता है तो तब वह वस्तु हमें दिखाई देती है।
निबन्धात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
प्रयोग द्वारा समझाइये कि 'प्रकाश एक सरल रेखा में गमन करता है।'
उत्तर:
प्रयोग: इस प्रयोग के लिए हम पाइप का एक छोटा टुकड़ा अथवा रबड़ की लम्बी नली लेते हैं। इसके बाद कमरे में एक मेज पर एक मोमबत्ती जलाते हैं। अब कमरे में दूसरी तरफ खड़े होकर मोमबत्ती
अनुसार देखते हैं। ऐसे सीधे देखने पर हमें मोमबत्ती आसानी से दिख जाती है। अब चित्र b के अनुसार पाइप को मोड़कर मोमबत्ती को देखते हैं तो हमें मोमबत्ती दिखाई नहीं देती है। हम पाइप को अपने दाई या बाईं ओर घुमाकर मोमबत्ती को देखने का प्रयास करते हैं। अब हमें मोमबत्ती दिखाई दे जाती इससे यह स्पष्ट होता है कि 'प्रकाश एक सरल रेखा में ही गमन करता है।'
प्रश्न 2.
आप सूची छिद्र कैमरा किस प्रकार बनायेंगे? सचित्र समझाइए।
उत्तर:
सूची छिद्र कैमरा: इस कैमरे के निर्माण के लिए हम दो अलग-अलग आकार के बॉक्स लेते हैं। इनमें से एक बॉक्स दूसरे बॉक्स के भीतर आसानी से खिसक जाना चाहिए। अब दोनों बॉक्सों के एक तरफ के छोटे फलक को काट देते हैं। इसके बाद बड़े बॉक्स के दूसरी तरफ वाले छोटे फलक के बीचोंबीच एक छोटा छिद्र बनाते हैं (चित्र ३ में दिखाये अनुसार) । इसी प्रकार छोटे वाले बॉक्स के भी दूसरी तरफ वाले छोटे फलक पर एक वर्गाकार आकृति काटते हैं (चित्र b के अनुसार)। इस कटे भाग को ट्रेसिंग पेपर चिपकाकर ढक देते हैं। इसके बाद छोटे बॉक्स को बड़े बॉक्स में इस प्रकार खिसकाते हैं कि छोटे बॉक्स का पारभासी ट्रेसिंग पेपर वाला परदा बड़े बॉक्स के अन्दर हो (चित्र c के अनुसार)। इस प्रकार सूची छिद्र कैमरा तैयार हो जाता है।
प्रश्न 3.
क्या प्रकृति में भी सूची छिद्र कैमरा होता है? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
प्रकृति में भी सूची छिद्र कैमरा पाया जाता है। कभी - कभी हम ऐसे वृक्ष के नीचे से गुजरते हैं, जिसमें ढेरों पत्तियाँ होती हैं, तब हमें उस पेड़ के नीचे सूर्य के प्रकाश के धब्बे दिखाई देते हैं। वास्तव में ये वृत्ताकार प्रतिबिम्ब सूर्य के सूची छिद्र प्रतिबिम्ब होते हैं। पत्तियों के बीच के खाली स्थान सूची छिद्र की भाँति व्यवहार करते हैं। इन खाली स्थानों में सभी प्रकार की अनियमित आकृतियाँ हो सकती हैं, परन्तु हम सूर्य के वृत्ताकार प्रतिबिम्ब ही देख सकते हैं।