Rajasthan Board RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 4 आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाएँ Important Questions and Answers.
बहुविकल्पात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
किसी रेखा पर कितने बिन्दु होते हैं
(अ) एक
(ब) दो।
(स) तीन
(द) अनन्त
उत्तर:
(द) अनन्त
प्रश्न 2.
दो रेखाएँ सीधी या आगे बढ़ाने पर किसी बिन्दु पर काटें तो वे रेखाएँ हैं
(अ) समान्तर
(ब) प्रतिच्छेदी
(स) संगामी
(द) सरल रेखाएँ
उत्तर:
(ब) प्रतिच्छेदी
प्रश्न 3.
किसी बहुभुज की दो भुजाएँ जहाँ मिलती हैं, वह बिन्दु बहुभुज का कहलाता है
(अ) विकर्ण
(ब) शीर्ष
(स) भुजा
(द) क्षेत्र
उत्तर:
(ब) शीर्ष
प्रश्न 4.
दिये गये त्रिभुज के अभ्यन्तर में स्थित बिन्दु है
(अ) P
(ब) R
(स) Q
(द) S
उत्तर:
(अ) P
प्रश्न 5.
वृत्त की परिधि से वृत्त के केन्द्र तक खींचा गया रेखाखण्ड कहलाता है
(अ) व्यास
(ब) परिधि
(स) त्रिज्या
(द) जीवा
उत्तर:
(स) त्रिज्या
प्रश्न 6.
वृत्त के केन्द्र से गुजरने वाली जीवा कहलाती है
(अ) त्रिज्या
(ब) त्रिज्यखण्ड
(स) व्यास
(द) वृत्तखण्ड
उत्तर:
(स) व्यास
प्रश्न 7.
वृत्त का एक पूरा घेरा कहलाता है
(अ) परिधि
(ब) व्यास
(स) जीवा
(द) चाप
उत्तर:
(अ) परिधि
प्रश्न 8.
दिये गये चित्र में छायादार भाग है
(अ) जीवा
(ब) अर्द्धवृत्त
(स) परिधि
(द) अर्द्धव्यास
उत्तर:
(ब) अर्द्धवृत्त
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
प्रश्न 1.
दो बिन्दुओं को जोड़ने वाला सबसे छोटा रास्ता एक __________ दर्शाता है।
उत्तर:
रेखाखण्ड
प्रश्न 2.
यदि कोई वक्र स्वयं को न काटे तो वह __________ कहलाता है।
उत्तर:
सरल वक्र
प्रश्न 3.
बहुभुज को बनाने वाले __________ उसकी भुजाएँ कहलाती हैं।
उत्तर:
रेखाखण्ड
प्रश्न 4.
त्रिभुज एक तीन भुजाओं वाला __________ होता है।
उत्तर:
बहुभुज़।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
क्या दो रेखाएँ एक से अधिक बिन्दुओं पर प्रतिच्छेद कर सकती हैं?
उत्तर:
नहीं। किसी तल में दो रेखाएँ केवल एक निश्चित बिन्दु पर ही प्रतिच्छेद कर सकती हैं।
प्रश्न 2.
क्या दो से अधिक रेखाएँ एक ही बिन्दु पर प्रतिच्छेद कर सकती हैं?
उत्तर:
हाँ। क्योंकि एक बिन्दु से गुजरने वाली अनगिनत रेखाएँ बनाई जा सकती हैं।
प्रश्न 3.
बहुभुज किसे कहते हैं?
उत्तर:
रेखाखण्डों से बनी बन्द आकृति को बहुभुज कहते हैं।
प्रश्न 4.
एक वृत्त में अधिक से अधिक कितनी जीवाएँ खींची जा सकती हैं?
उत्तर:
अनगिनत।
प्रश्न 5.
वृत्तखण्ड किसे कहते हैं?
उत्तर:
वृत्त की एक जीवा तथा संगत चाप से घिरा वृत्तीय क्षेत्र का भाग एक वृत्तखण्ड कहलाता है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
दो बन्द तथा दो खुले वक्र बनाइए।
उत्तर:
प्रश्न 2.
दिये गये चतुर्भुज में आसन्न भुजाओं तथा सम्मुख भुजाओं का एक-एक युग्म लिखिए।
उत्तर:
आसन्न भुजाएँ- \(\overline{\mathrm{AB}}\) और \(\overline{\mathrm{BC}}\)
सम्मुख भुजाएँ- \(\overline{\mathrm{AB}}\) और \(\overline{\mathrm{DC}}\)