Rajasthan Board RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 13 सममिति Important Questions and Answers.
बहुविकल्पात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
किसी वृत्त में सममित रेखाएँ होती हैं
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) अनेक
उत्तर:
(द) अनेक
प्रश्न 2.
सममिति का प्रयोग किया जाता है
(अ) चित्रकारी में
(ब) मकान निर्माण में
(स) सड़क व पुल में
(द) उपर्युक्त सभी में
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी में
प्रश्न 3.
अंग्रेजी की वर्णमाला में सममिति आवृत्ति का वर्ण है
(अ) G
(ब) F
(स) O
(द) J
उत्तर:
(स) O
प्रश्न 4.
समबाहु त्रिभुज में सममित अक्ष होते हैं-
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर:
(स) तीन
प्रश्न 5.
निम्न में से असममित आकृति है-
(अ) आयत
(ब) वर्ग
(स) वृत्त
(द) समलम्ब चतुर्भुज
उत्तर:
(द) समलम्ब चतुर्भुज
प्रश्न 6.
दिये गये चित्र में सममित रेखाएँ हैं.
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार.
उत्तर:
(ब) दो
प्रश्न 7.
निम्न में से असममित आकृति है
उत्तर:
(द)
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
प्रश्न 1.
एक आयत में ................ सममितं रेखाएँ होती हैं।
उत्तर:
दो
प्रश्न 2.
एक ....................... त्रिभुज में कोई सममित रेखा नहीं होती है।
उत्तर:
विषमबाहु
प्रश्न 3.
एक समबाहु त्रिभुज में ..................... सममित रेखाएँ होती हैं।
उत्तर:
तीन
प्रश्न 4.
एक ..................... में अनेक सममित रेखाएँ होती हैं।
उत्तर:
वृत्त।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
सममित रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी आकृति में एक खींची गई रेखा, यदि उसे दो बराबर या समान भागों में बाँटती हो, तो. यह सममित रेखा कहलाती है।
प्रश्न 2.
एक समद्विबाहु त्रिभुज में कितनी सममित रेखा होती हैं?
उत्तर:
केवल एक।
प्रश्न 3.
दिये गये अधूरे चित्र को सममित रेखा के सहारे पूरा कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 4.
दी गई आकृतियों में से सममित आकृतियाँ छांटिये
उत्तर:
A, C, D
प्रश्न 5.
अंग्नेजी वर्णमाला के निम्नांकित अक्षरों में प्रत्येक की। सममित रेखाओं की संख्या ज्ञात कीजिए
उत्तर:
(i) 1, (ii) 2, (iii) 1