RBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाक्य-परिचय

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Hindi Vyakaran वाक्य-परिचय Textbook Exercise Questions and Answers.

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाक्य-परिचय

प्रश्न 1. 
वाक्य किसे कहते हैं? परिभाषित कीजिए। 
उत्तर-
विशेषक्रम से संयोजित सार्थक शब्दों के समूह को वाक्य कहते हैं। वास्तव में बोलने या लिखने वाले का पूरा अभिप्राय जिस शब्द-समूह से प्रकट होता है, वह वाक्य कहलाता है। जैसे-छात्र विद्यालय में जा रहा है। अब देश की प्रगति हो रही है। 

 RBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाक्य-परिचय

प्रश्न 2. 
रचना के अनुसार वाक्य के भेद बताइए। 
उत्तर-
रचना के अनुसार वाक्य के तीन भेद होते हैं
(1) साधारण वाक्य 
(2) संयुक्त वाक्य 
(3) मिश्र वाक्य। 

प्रश्न 3. 
अर्थ की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद होते हैं? 
उत्तर-
अर्थ की दृष्टि से वाक्य के आठ भेद होते हैं
(1) विधिवाचक वाक्य 
(2) निषेधवाचक वाक्य 
(3) आदेशवाचक वाक्य 
(4) इच्छावाचक वाक्य 
(5) प्रश्नवाचक वाक्य 
(6) सम्भावनावाचक वाक्य 
(7) संकेतवाचक वाक्य 
(8) विस्मयादिवाचक वाक्य 

 RBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाक्य-परिचय

प्रश्न 4. 
विधिवाचक, निषेधवाचक और आदेश या आज्ञावाचक एक-एक वाक्य लिखिए।
उत्तर-
(1) विधिवाचक वाक्य-लता घर का काम करती है। 
(2) निषेधवाचक वाक्य-रमेश ने केला और संतरा नहीं खाया। 
(3) आदेशवाचक वाक्य-मोहन! तुम रोटी खाओ। 

प्रश्न 5. 
प्रश्नवाचक वाक्य किसे कहते हैं? उदाहरणसहित लिखिए। 
उत्तर-
जिस वाक्य में किसी बात को प्रश्न के रूप में पूछा जाता है, उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे
(1) कल वह किसकी बारात थी? 
(2) बालकों ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा? 

 RBSE Class 6 Hindi Vyakaran वाक्य-परिचय

प्रश्न 6.
विधिवाचक वाक्य की परिभाषा दीजिए। 
उत्तर-
जिस वाक्य से किसी कार्य के होने या किसी बात के न होने के बारे में बताया जावे, उसे विधिवाचक वाक्य कहते हैं। इसे ही विधेयात्मक वाक्य भी कहते हैं; - जैसे-
(i) माता ने सभी का भोजन पकाया। 
(ii) व्यापारी ने सामान समेट लिया।

Bhagya
Last Updated on June 30, 2022, 2:59 p.m.
Published June 30, 2022