Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Hindi Vyakaran प्रत्यय Textbook Exercise Questions and Answers.
प्रश्न 1.
प्रत्यय की परिभाषा दीजिए। प्रशन: प्रत्यय को परिभाषा
उत्तर-
वे शब्दांश, जो किसी शब्द के अन्त में जुड़कर उसके अर्थ में कुछ परिवर्तन कर देते हैं या उसके अर्थ को बदल देते हैं।
प्रश्न 2.
प्रत्यय कितने प्रकार के होते हैं? लिखिए।
उत्तर-
प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं-
(i) कृत् प्रत्यय,
(ii) तद्धित प्रत्यय।
(i) कृत् प्रत्यय-जो प्रत्यय क्रिया या धातु के अन्त में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें कृत् प्रत्यय या कृदन्त कहते हैं।
जैसे-तैरना + आक (प्रत्यय) = तैराक।
(ii) तद्धित प्रत्यय-जो प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा कृदन्त शब्दों में जोड़े जाते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं।
जैसे-आत्मज + आ (प्रत्यय) = आत्मजा।
प्रश्न 3.
नीचे लिखे प्रत्ययों को जोड़कर दो-दो नये शब्द बनाइयेई, ईला, आई, आ, आवट, आव, ता, इक, इल, इत।
उत्तर-
ई-चाँदनी, गुलाबी। ईला-चमकीला, रसीला। आईसिलाई, पढ़ाई। आ-नुकीला, छात्रा। आवट-बुनावट, कसावट। आव-दबाव, चुनाव। ता-सुन्दरता, चतुरता । इकसामरिक, सामाजिक । इल-चोटिल, फेनिल । इत-परीक्षित, पीड़ित।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित में मूलशब्द और प्रत्यय बताइए
पथरीला, ढुलाई, दिखावट, यांत्रिक, ईर्ष्यालु, शास्त्रीय, आवश्यकता, सम्मानित, बीमारी, बदलाव, भारतीय, रंगाई, जहरीला, प्राकृतिक, सुरक्षित।
उत्तर-
प्रश्न 5.
'ई' प्रत्यय से बना शब्द नहीं है
(क) क्रोधी
(ख) पंजाबी
(ग) घबराहट
(घ) लोभी
उत्तर-
(ख) पंजाबी
प्रश्न 6.
'आ' प्रत्यय से बना शब्द नहीं है
(क) झूला
(ख) मेला
(ग) भूला
(घ) आलू
उत्तर-
(घ) आलू
प्रश्न 7.
'आई' प्रत्यय से बना शब्द नहीं है
(क) पढ़ाई
(ख) चढ़ाई
(ग) चकरी
(घ) कटाई
उत्तर-
(ग) चकरी
प्रश्न 8.
'पहला' शब्द में प्रत्यय है
(क) आ
(ख) ला
(ग) प
(घ)
उत्तर-
(क) आ
प्रश्न 9.
'दिल्ली वाला' शब्द में प्रत्यय है
(क) आला
(ख) वाला
(ग) आ
(घ) ला
उत्तर-
(ख) वाला
प्रश्न 10.
'जयपुरिया' शब्द में प्रत्यय है
(क) आ
(ख) या
(ग) आया
(घ) इया
उत्तर-
(घ) इया
प्रश्न 11.
'आई' प्रत्यय लगाकर चार शब्द बनाइए।
उत्तर-
'आई' प्रत्यय से बने चार शब्द-पढ़ाई, चढ़ाई, कटाई, बुराई।
प्रश्न 12.
'इमा' प्रत्यय लगाकर चार शब्द बनाइए।
उत्तर-
'इमा' प्रत्यय से बने चार शब्द-महिमा, सलिमा, लतिमा, हरीतिमा।