Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Hindi Vyakaran क्रिया Textbook Exercise Questions and Answers.
प्रश्न 1.
क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर-
जिस शब्द से किसी काम का होना या करना ज्ञात होवे, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे-राम जाता है। सीता सोती है। इन वाक्यों में जाता है' और 'सोती है' शब्दों में क्रमशः 'जाने' और 'सोने' का काम ज्ञात होता है। अतः ये क्रिया शब्द हैं।
प्रश्न 2.
कर्म के आधार पर क्रिया के भेदों को लिखिए।
उत्तर-
कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद हैं
(1) सकर्मक क्रिया और
(2) अकर्मक क्रिया।
प्रश्न 3.
सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर-
जिस क्रिया का व्यापार और फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर आश्रित रहता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे-राम दूध पीता है। इस वाक्य में पीने का व्यापार 'राम' करता है और उसका फल दूध पर पड़ता है इसलिए 'पीता' क्रिया सकर्मक है।
प्रश्न 4.
अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर-
जिस क्रिया में व्यापार का फल सीधा कर्ता पर पड़ता है, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे-राम सोता है। मोहन हँसता है। ...
प्रश्न 5.
क्रिया के (सकर्मक व अकर्मक के अलावा) भेद बताइए।
उत्तर-
क्रिया के सकर्मक व अकर्मक के अलावा कुछ और भेद होते हैं; जैसे-
(1) द्विकर्मक क्रिया
(2) संयुक्त क्रिया
(3) प्रेरणार्थक क्रिया
(4) नाम धातु क्रिया
(5) पूर्वकालिक क्रिया
(6) सजातीय क्रिया
(7) अपूर्ण क्रिया।
प्रश्न 6.
जिस क्रिया का व्यापार तथा फल कर्त्ता तक ही सीमित रहे, वह कहलाती है
(क) अकर्मक क्रिया
(ख) सकर्मक क्रिया
(ग) संयुक्त क्रिया
(घ)-प्रेरणार्थक क्रिया
उत्तर-
(क) अकर्मक क्रिया
प्रश्न 7.
"मोहिनी ने निबन्ध लिखा।" यह वाक्य है
(क) सकर्मक क्रिया का
(ख) अकर्मक क्रिया का ।
(ग) द्विकर्मक क्रिया का
(घ) अपूर्ण क्रिया का
उत्तर-
(क) सकर्मक क्रिया का
प्रश्न 8.
निम्न वाक्यों में सकर्मक तथा अकर्मक क्रियाएँ छाँटिए
(i) माँ ने श्यामा की बात सुन ली।
(ii) वन में मृग दौड़ने लगा।
(iii) कार्निस से अण्डे गिर गये।
(iv) केशव सो रहा था।
(v) नागराजन रोता रहा।
(vi) वह बाँस की टोकरी बेचता है।
उत्तर-
(i) सकर्मक क्रिया
(ii) अकर्मक क्रिया
(iii) अकर्मक क्रिया
(iv) अकर्मक क्रिया
(v) अकर्मक क्रिया
(vi) सकर्मक क्रिया।