RBSE Class 5 Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि Questions and Answers, Notes Pdf.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए -
1. मैं प्रात:काल के समय पढ़ता हूँ। 
2. तुम वापस लौट जाओ। 
3. आकाश में तारे चमक रहे हैं। 
4. आकाश में झण्डा लहरा रहा है। 
उत्तर :  
1. मैं प्रात:काल पढ़ता हूँ। 
2. तुम वापस जाओ। 
3. आकाश में तारे टिमटिमा रहे हैं। 
4. आकाश में झण्डा फहरा रहा है। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए -
1. बेटी पराये घर का धन होता है।
2. मेरे मित्र की पत्नी विद्वान है। 
3. मैंने अनेकों कहानियाँ पढ़ीं। 
4. अब आप पढ़ो। 
उत्तर :  
1. बेटी पराये घर का धन होती है। 
2. मेरे मित्र की पत्नी विदुषी है। 
3. मैंने अनेक कहानियाँ पढ़ीं।
4. अब आप पढ़िए। 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए - 
1. मैंने बहते हुए पत्ते को देखा।
2. वास्तव में तुम चतुर हो। 
3. जनता ने सैनिकों को उपहार भेजे।
4. गुरुजी के ऊपर श्रद्धा रखें। 
उत्तर :  
1. मैंने पत्ते को बहते हुए देखा। 
2. तुम वास्तव में चतुर हो। 
3. जनता ने सैनिकों के लिए उपहार भेजे। 
4. गुरुजी के प्रति श्रद्धा रखें। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए - 
1. हमारे वाला मकान खाली है। 
2. पिताजी ने मुझको कहा। 
3. हम रात में भोजन खाते हैं। 
4. गत सोमवार वह जयपुर जाएगा। 
उत्तर :  
1. हमारा मकान खाली है। 
2. पिताजी ने मुझसे कहा। 
3. हम रात में भोजन करते हैं। 
4. गत सोमवार वह जयपुर गया।

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

प्रश्न 5. 
निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए - 
1. तुम्हारी बातें सुनते-सुनते मेरे कान भर गये। 
2. आजकल भ्रष्टाचार के बाजार गर्म है। 
3. यदि वह रुपये माँगता तब मैं अवश्य देता। 
4. क्योंकि वह छोटा है अतः वह धीरे चलता है। 
उत्तर :  
1. तुम्हारी बातें सुनते-सुनते मेरे कान पक गये। 
2. आजकल भ्रष्टाचार का बाजार गर्म है। 
3. यदि वह रुपये माँगता तो मैं अवश्य देता। 
4. क्योंकि वह छोटा है इसलिए वह धीरे चलता है।

Prasanna
Last Updated on Sept. 6, 2022, 11:43 a.m.
Published Sept. 6, 2022