Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran सर्वनाम Questions and Answers, Notes Pdf.
परिभाषा - संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे-मैं, तुम, हम, वे, आप आदि। सर्वनाम के प्रकार-सर्वनाम के छः प्रकार हैं
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
2. निश्चयवाचक सर्वनाम
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4. संबंधवाचक सर्वनाम
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
6. निजवाचक सर्वनाम
प्रश्न 1.
पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने प्रकार होते हैं ? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर :
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं -
1. उत्तम पुरुष; जैसे - मैं, हम, हम दोनों, हम सब।
2. मध्यम पुरुष; जैसे - तुम, तुम दोनों, तुम सब।
3. अन्य पुरुष; जैसे - वह, वे, वे सब आदि।
प्रश्न 2.
निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा व उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
निकट या दूर के व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए जिन शब्दों से संकेत किया जाता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - यह, वह, ये, वे आदि।
प्रश्न 3.
अनिश्चयवाचक सर्वनाम को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर :
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु का बोध नहीं होता उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - कोई, कुछ आदि।
प्रश्न 4.
संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ? बताइए।
उत्तर :
जिस सर्वनाम से किसी दूसरे सर्वनाम से संबंध स्थापित किया जाये, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- जो, सो आदि।
प्रश्न 5.
प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा व उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
प्रश्न करने के लिए प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम शब्दों को प्रश्नवाचक सर्वनाम कहा जाता है। जैसे-कौन, क्या आदि।
प्रश्न 6.
निजवाचक सर्वनाम को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर :
जिससे निज (अपने आप) का बोध हो वह निजवाचक सर्वनाम होता है। जैसे- वह अपने आप ही बोल उठा। घड़ी अपने आप बंद हो गयी।
प्रश्न 7.
निम्नलिखित वाक्यों में सर्वनाम शब्द छाँटिए तथा सर्वनाम का प्रकार भी बताइए।
उत्तर :
प्रश्न 8.
"तुम्हारे घर उस दिन, जिसे मैंने देखा, वह कौन था ?" इस वाक्य में प्रश्नवाचक सर्वनाम है:
(क) तुम्हारे
(ख) उस
(ग) जिसे
(घ) कौन
उत्तर :
(घ) कौन
प्रश्न 9.
'वह' सर्वनाम है :
(क) निश्चयवाचक
(ख) पुरुषवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) प्रश्नवाचक
उत्तर :
(ख) पुरुषवाचक