RBSE Class 5 Hindi Vyakaran संधि

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran संधि Questions and Answers, Notes Pdf.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran संधि

परिभाषा - दो वर्णों के मेल से होने वाले परिवर्तन को संधि कहते हैं। दो शब्द जब पास-पास होते हैं तो उच्चारण की सुविधा की दृष्टि से पहले का अंतिम और दूसरे का प्रथम वर्ण मिलकर एक नया रूप धारण कर लेता है। यही संधि कहलाती है। जैसे - विद्या + आलय - विद्यालय। विद्या + अर्थी - विद्यार्थी। दोनों शब्दों के वर्गों को अलग-अलग कर देना संधि विच्छेद कहलाती है। जैसे - परमार्थ = परम + अर्थ। हिमालय = हिम + आलय। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran संधि

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित में संधि कीजिए - 
निः + कंटक, उत्तर + अधिकारी, निः + अंकुश, सदा + एव, विद्या + आलय, अति + आचार। 
उत्तर :
निः + कंटक = निष्कंटक। उत्तर + अधिकारी = उत्तराधिकारी। निः + अंकुश = निरंकुश। सदा + एव = सदैव। विद्या + आलय = विद्यालय। अति + आचार = अत्याचार। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran संधि

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए - 

  1. महेंद्र 
  2. सर्वोदय
  3. अत्याचार 
  4. छात्रावास 
  5. महेश।

उत्तर :

  1. महेंद्र = महा + इंद्र।
  2. सर्वोदय = सर्व + उदय। 
  3. अत्याचार = अति + आचार। 
  4. छात्रावास = छात्र + आवास। 
  5. महेश = महा + ईश।
Prasanna
Last Updated on Sept. 6, 2022, 10:33 a.m.
Published Sept. 6, 2022