Rajasthan Board RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 12 फ़ैशन डिज़ाइन और व्यापार Important Questions and Answers.
बहुचयनात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
महिलाओं ने जींस पहननी आरंभ नहीं की थी-
(अ) 1950 के दशक तक
(ब) 1960 के दशक तक
(स) 1970 के दशक तक
(द) 1990 के दशक तक
उत्तर:
(अ) 1950 के दशक तक
प्रश्न 2.
अन्तर्राष्ट्रीय फैशन में फ्रांस का प्रभुत्व शुरू हुआ-
(अ) 17वीं सदी के प्रारंभ में
(ब) 18वीं सदी के प्रारंभ में
(स) 19वीं सदी के प्रारंभ में
(द) 20वीं सदी के प्रारंभ में
उत्तर:
(ब) 18वीं सदी के प्रारंभ में
प्रश्न 3.
इसाक सिंगर ने सिलाई मशीन को पैरों से चलाने के लिए पाँव-चक्की (ट्रेडल) विकसित की-
(अ) 1849 में
(ब) 1749 में
(स) 1859 में
(द) 1959 में
उत्तर:
(स) 1859 में
प्रश्न 4.
महिलाओं ने स्कर्ट और ब्लाउज पहनने शुरू किए-
(अ) 1860 के दशक से
(ब) 1870 के दशक से
(स) 1850 के दशक से
(द) 1880 के दशक से
उत्तर:
(द) 1880 के दशक से
प्रश्न 5.
फैशन चक्र का अन्तिम पड़ाव है-
(अ) शैली का अप्रचलन
(ब) लोकप्रियता में कमी होना
(स) लोकप्रियता की पराकाष्ठा
(द) शैली की प्रस्तुति
उत्तर:
(अ) शैली का अप्रचलन
प्रश्न 6.
मालिक और परिवार द्वारा चलाए जाने वाले स्टोर होते हैं-
(अ) विभागीय स्टोर
(ब) स्टोर श्रृंखला
(स) छोटा एकल-इकाई स्टोर
(द) उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर:
(स) छोटा एकल-इकाई स्टोर
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. फैशन उद्योग लोगों की और ................. आवश्यकताओं दोनों को पूरा करता है।
2. .................... में 'पहनने के लिए तैयार' वस्त्रों का उत्पादन शुरू हुआ।
3. फैशन एक शैली या शैलियाँ हैं जो किसी ..................... में सर्वाधिक प्रचलन में रहती हैं।
4. फ्रांस में परिधान निर्माण की कला को ...................... कहा जाता था।
5. सिलाई मशीन के आविष्कार ने फैशन का ...................... कर दिया और इसे प्रत्येक के लिए सुलभ बना दिया।
उत्तर:
(1) रचनात्मक, भौतिक
(2) 1920
(3) एक कालावधि
(4) कूटुअर
(5) लोकतंत्रीकरण।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
फैशन उद्योग के कोई दो गुण बताइए।
उत्तर:
फैशन उद्योग लोगों की रचनात्मक लालसा और भौतिक आवश्यकताओं, दोनों को पूरा करता है।
प्रश्न 2.
किसके परिणामस्वरूप फैशन व्यापार एक नयी विशेषज्ञता के रूप में अस्तित्व में आया?
उत्तर:
फैशन के आर्थिक अवसरों के परिणामस्वरूप फैशन व्यापार एक नयी विशेषज्ञता के रूप में अस्तित्व में आया।
प्रश्न 3.
फैशन डिजाइन और व्यापार किन-किन बातों को सम्मिलित करता है?
उत्तर:
फैशन डिजाइन और व्यापार 'नियोजन, क्रय और विक्रय' को सम्मिलित करता है।
प्रश्न 4.
फैशन व्यवसाय में आज लोग किन-किन क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं? (कोई चार क्षेत्र)
उत्तर:
फैशन व्यवसाय में आज लोग डिजाइन, निर्माण, विक्रय और परामर्श के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
प्रश्न 5.
फैशन के क्षेत्र में ऐसा कौनसा परिधान है जो पिछले लगभग 150 वर्षों से एक जैसा रहा है?
उत्तर:
डेनिम्स जीन्स पेंट।
प्रश्न 6.
फैशन चक्र के कोई चार स्तर बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 7.
फैशन व्यापार का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
फैशन व्यापार का अर्थ है-बिक्री के प्रोत्साहन के लिए सही समय पर, सही स्थान पर और सही मूल्य पर आवश्यक योजना बनाना।
प्रश्न 8.
फैशन व्यापार के चार घटकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
फैशन व्यापार के चार घटक ये हैं-
प्रश्न 9.
फैशन उद्योग में व्यापार कितने स्तरों पर होता है? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
फैशन उद्योग में व्यापार तीन स्तरों पर होता है। ये हैं-
प्रश्न 10.
निर्यात उद्यम में कितने प्रकार के व्यापारी होते हैं?
उत्तर:
निर्यात उद्यम में दो प्रकार के व्यापारी होते हैं। ये हैं-
प्रश्न 11.
लक्षित बाजार को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
लक्षित बाजार को उपभोक्ता की उस श्रेणी के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसे व्यापारी अपने उत्पाद बेचने के लिए लक्षित करता है।
प्रश्न 12.
फैशन डिजाइन तथा व्यापार क्षेत्र में सफलता के लिए डिजाइनरों और व्यापारियों के लिए किन योग्यताओं का होना आवश्यक है?
उत्तर:
फैशन डिजाइन तथा व्यापार क्षेत्र में सफलता के लिए डिजाइनरों और व्यापारियों के लिए-
प्रश्न 13.
वर्तमान में फैशन डिजाइन के क्षेत्र में उपलब्ध कोई दो लोकप्रिय जीविकाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
फैशन व्यवसाय का महत्व बताइए।
उत्तर:
फैशन व्यवसाय में कच्चा माल, परिधान और सहायक सामग्री के उत्पादन तथा दुकानें जो जनता को फैशन का माल बेचती हैं, से संबंधित सभी प्रक्रम सम्मिलित हैं।
फैशन व्यवसाय में हम वस्त्र निर्माण के बारे में सीखते हैं। फैशन व्यापार हमें इस बात का उत्तर देने में सक्षम बनाता है कि क्या, क्यों और कब एक शैली फैशन बन जाती है और फिर विशेष खुदरा विक्रय और उसकी समय सीमा के लिए उसकी उपयुक्तता निर्धारण में मदद करता है।
प्रश्न 2.
फैशन शैली क्या है?
उत्तर:
फैशन शैली परिधान अथवा सहायक सामग्री की विशेष दिखावट अथवा विशिष्टता होती है। फैशन में शैली आती है और चली जाती है, परन्तु विशिष्ट शैलियाँ सदैव बनी रहती हैं।
प्रश्न 3.
अस्थायी फैशन से क्या आशय है?
उत्तर:
अस्थायी फैशन-अस्थायी फैशन कम समय के लिए होते हैं और एक ही बार आकर चले जाते हैं। ये डिजाइन इतने प्रभावी नहीं होते कि ग्राहकों को लम्बे समय तक आकर्षित कर सकें। उदाहरण के लिए, हॉट पैंटें, बैगी पैंटे और बेमेल बटन।
प्रश्न 4.
क्लासिक (चिरसम्मत) शैली से क्या आशय है?
उत्तर:
क्लासिक शैली-क्लासिक या चिरसम्मत शैली कभी पूर्णतया प्रचलित नहीं होती, परन्तु एक लम्बे समय तक लगभग स्वीकृत रहती है। इसमें डिजाइन की सादगी की विशिष्टता होती है, जो इसे आसानी से हटने या पुराना नहीं होने देती। उदाहरण के लिए, ब्लेजर जैकेट, पोलो शर्ट्स और चैनल सूट आदि।
प्रश्न 5.
फैशन-व्यापारी कौन होता है?
उत्तर:
फैशन-व्यापारी वह व्यक्ति होता है, जो प्रेरणा को डिजाइन में परिवर्तित करने को सुसाध्य बनाता है। वह संकल्पना के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है और फैशन उद्योग में उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं और माँगों के लिए उत्पादों के नियोजन, उत्पादन, संवर्धन और वितरण पर ध्यान देता है।
प्रश्न 6.
बाजार विभाजन क्या है?
उत्तर:
बाजार विभाजन-बाजार विभाजन एक ऐसी नीति है जो बड़े बाजार को उपभोक्ताओं के ऐसे उपसमूहों में बाँटती है, जिनकी आवश्यकताएँ और सामान की उपयोगिताएँ तथा बाजार में उपलब्ध सेवाएँ सर्वमान्य होती हैं।
प्रश्न 7.
फैशन के खुदरा व्यापार को कितने प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है?
उत्तर:
फैशन के खुदरा व्यापार के प्रकार- फैशन के खुदरा व्यापार को निम्नलिखित तीन प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है-
प्रश्न 8.
डिजाइन एवं फैशन व्यापार के प्रमुख विभागों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
डिजाइन एवं फैशन व्यापार के प्रमुख विभाग
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
वर्तमान में फैशन डिजाइन के क्षेत्र में जीविका के लिए कौन-कौनसे क्षेत्र उपलब्ध हैं?
उत्तर:
फैशन डिजाइन में जीविका हेतु क्षेत्र
आज फैशन डिजाइनर व्यावसायिकों की माँग विभिन्न प्रकार के उद्योगों में है, क्योंकि एक विशिष्ट क्षेत्र में विशेषज्ञता वाले फैशन डिजाइनरों की माँग लगातार रहती है। अतः अधिकांश उम्मीदवार अपनी प्रतिभा को एक विशेष क्षेत्र पर केन्द्रित करते हैं, जैसे-आंतरिक डिजाइनिंग, व्यापारिक प्रदर्शन, कपड़े/परिधान, नाट्यमंच और कई अन्य।
वर्तमान में फैशन डिजाइन के क्षेत्र में अनेक जीविकाएँ उपलब्ध हैं। कुछ लोकप्रिय डिजाइन जीविकाएँ निम्नलिखित हैं-
1. दृश्य व्यापार डिजाइनर-ये मुख्य रूप से शो केस में प्रदर्शन, दुकानों में सामान व्यवस्था, आकर्षक प्रचार वाक्यों की रचना, कपड़ों को रखने की व्यवस्था, पुतलों को आकर्षक ढंग से सजाने और प्रदर्शन एवं विज्ञापन अभियानों को नेतृत्व करने के लिए उत्तरदायी होते हैं।
2. फैशन डिजाइनर-फैशन डिजाइनर के रूप में कार्य करने वाले व्यवसायी कपड़ों और परिधानों की रचना का विशिष्ट कार्य करते हैं। कुछ लोकप्रिय फैशन डिजाइनरों के साथ काम करते हैं, जबकि अन्य अपना स्वयं का फैशन कार्य करते हैं।
3. सेट डिजाइनर-सेट डिजाइनर डिजाइन मुख्य रूप से चलचित्रों, टेलीविजन के सेट और नाटकों के सेटों के लिए डिजाइनों की रचना करते हैं। उनकी शैलियाँ और डिजाइन आलेख अथवा निदेशक की आवश्यकता-अनुसार होने चाहिए। कुछ सेट डिजाइनर व्यापार प्रदर्शनों और संग्रहालयों के लिए अद्वितीय डिजाइन तैयार करते हैं।
4. आंतरिक डिजाइनर-आंतरिक डिजाइनरों का प्रमुख लक्ष्य कार्य को पूरी तरह निर्देश के अनुरूप बनाना होता है। उनका प्रमुख कार्य किसी विशेष स्थल या क्षेत्र को ऐसा आंतरिक रूप देना होता है जो उसके सौंदर्य, सुरक्षा और क्रियाशीलता में वृद्धि करता हो। आंतरिक डिजाइनर विभिन्न कार्यस्थलों पर कार्य करते हैं, जैसे-खुदरा दुकानें, रहने का घर, दफ्तर, अस्पताल, होटल और अन्य बहुत से स्थान आदि।