Rajasthan Board RBSE Class 11 Home Science Important Questions Chapter 19 वैयक्तिक दायित्व और अधिकार Important Questions and Answers.
बहुचयनात्मक प्रश्न
1. "मैंने अपनी निरक्षर किंतु बुद्धिमान माँ से सीखा है कि कर्तव्य को अच्छी तरह से निभाने से सभी अधिकार मिलते हैं और संरक्षित होते हैं।" यह कथन है
(अ) महात्मा गांधी का
(ब) लास्की का
(स) जवाहरलाल नेहरू का
(द) लाल बहादुर शास्त्री का
उत्तर:
(अ) महात्मा गांधी का
2. अधिकार और दायित्व परस्पर घनिष्ठ रूप से संबंधित हैं क्योंकि
(अ) अधिकार और दायित्व एक दूसरे के उपसिद्धान्त हैं।
(ब) हर अधिकार एक संगत कर्तव्य को जन्म देता है।
(स) अधिकार और दायित्व एक सिक्के के दो पहलू हैं।
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
3. यदि आप देखते हैं कि सड़क पर जा रही एक लड़की को कुछ लड़के परेशान कर रहे हैं और वह उनका विरोध करने की कोशिश कर रही है, तो आपका दायित्व है कि
(अ) आप हस्तक्षेप न करें
(ब) आप हस्तक्षेप करें।
(स) आप वीडियो बनाएँ
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) आप हस्तक्षेप करें।
4. जब आपके अपने अधिकार दूसरे व्यक्ति के साथ टकराते हैं, तो आपका क्या दायित्व है
(अ) दूसरे के अधिकारों का हनन करें।
(ब) दूसरे व्यक्ति को अपना अधिकार बताएँ
(स) अपने अधिकार के प्रयोग को उस सीमा तक ही करें कि दूसरे के अधिकार का हनन न हो।
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(स) अपने अधिकार के प्रयोग को उस सीमा तक ही करें कि दूसरे के अधिकार का हनन न हो।
5. व्यक्ति एक मनुष्य के रूप में अपने अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है
(अ) अपने दायित्वों को उचित रूप से पूरा करके
(ब) दूसरे के अधिकारों में हस्तक्षेप करके
(स) अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करके
(द) दूसरों के दायित्व बताकर
उत्तर:
(अ) अपने दायित्वों को उचित रूप से पूरा करके
6. अधिकार और दायित्व एक सिक्के के दो पहलू हैं क्योंकि
(अ) मेरे अधिकार मेरे कर्तव्य भी हैं
(ब) हर अधिकार एक संगत कर्त्तव्य को जन्म देता है
(स) मेरे अधिकार दूसरों के कर्तव्य हैं
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
7. मेरा अपने परिवार के प्रति दायित्व है कि मैं
(अ) सभी जातियों, नस्लों, धर्मों के लोगों के प्रति आदर भाव विकसित करूँ
(ब) किसी कार्य के पीछे के सच को पहचानूँ
(स) मानव जाति की सेवा का भाव विकसित करूँ
(द) अपने परिवार और बच्चों को वित्तीय, भौतिक और भावनात्मक समर्थन दूँ ।
उत्तर:
(द) अपने परिवार और बच्चों को वित्तीय, भौतिक और भावनात्मक समर्थन दूँ ।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. स्वतंत्र रूप से उपयोग में लाए जाने वाले सभी अधिकार और स्वतंत्रता इस बात पर निर्भर करते हैं कि लोग उनको पहचानें और उन्हें .............. में मदद करें।
2. हर अधिकार एक संगत ............... को जन्म देता है।
3. व्यक्ति अपने .............. को उचित रूप से पूरा करके एक मनुष्य के रूप में अपने अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।
4. दायित्व का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू दूसरे व्यक्ति के अधिकारों का हनन होता देखकर .............उठाना और ...............करना भी है।
5. एक परिवार में अधिकार और दायित्व .............निभाये जाते हैं।
6. यह अनिवार्य है कि छोटे बच्चों को बहुत छोटी उम्र से ही उनके ............सौंप दिए जाएँ, ताकि वे अपने अधिकारों का दावा करने के साथ उनका ............. भी सीख सकें।
7. प्राकृतिक आपदाओं के दौरान हमारा यह दायित्व है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार इसमें ............. करें।
8. एक व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता पर उसके परिवार, समुदाय और समाज सहित विभिन्न संदर्मों का प्रभाव पड़ता है।
उत्तर:
(1) लागू करने
(2) कर्तव्यों
(3) दायित्वों
(4), प्रश्न, हस्तक्षेप
(5) मिलजुलकर
(6) दायित्व, महत्व
(7) योगदान
(8) पारिस्थितिकी।
निम्नलिखित में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए
1. वयस्कों को मिलने वाले प्रत्येक अधिकार के साथ दायित्व जुड़े हुए नहीं होते हैं।
2. दूसरे व्यक्तियों के अधिकारों का हनन होता देखकर प्रश्न उठाना और हस्तक्षेप करना भी हमारा दायित्व है।
3. अपने अधिकारों का दावा करने की प्रक्रिया में हमें दूसरों के अधिकारों के हनन की चिन्ता नहीं करनी चाहिए।
4. किसी भी कार्य के पीछे के सच को पहचानने के लिए निष्ठापूर्वक और ईमानदारी से प्रयास करना पूरे समुदाय के प्रति हमारा दायित्व है।
5. एक संतुष्ट और स्नेहिल पारिवारिक परिवेश का विकास करना परिवार के प्रति हमारा दायित्व है।
6. प्रत्येक संबंध में अधिकारों और दायित्वों के विभिन्न समूह होते हैं।
उत्तर:
(1) असत्य
(2) सत्य
(3) असत्य
(4) असत्य
(5) सत्य
(6) सत्य।
निम्नलिखित स्तंभों का सही मिलान कीजिए
1. सम्मान पाना |
(अ) दायित्व |
2. आपात स्थिति में सहायता करना |
(ब) स्वयं के प्रति दायित्व |
3. अंधविश्वास और झूठी कल्पनाओं से छुटकारा पाना |
(स) अपने परिवार के प्रति दायित्व |
4. अपने परिवार और बच्चों को वित्तीय समर्थन देना |
(द) अपने समाज के प्रति दायित्व |
5. मानव जाति की सेवा का भाव विकसित करना |
(य) अधिकार |
उत्तर:
1. सम्मान पाना |
(य) अधिकार |
2. आपात स्थिति में सहायता करना |
(अ) दायित्व |
3. अंधविश्वास और झूठी कल्पनाओं से छुटकारा पाना |
(ब) स्वयं के प्रति दायित्व |
4. अपने परिवार और बच्चों को वित्तीय समर्थन देना |
(स) अपने परिवार के प्रति दायित्व |
5. मानव जाति की सेवा का भाव विकसित करना |
(द) अपने समाज के प्रति दायित्व |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
पुष्पा की उम्र 15 साल है। उसके पिता श्रमिक हैं और उसकी माँ कई घरों में कार्य करती है। ये दोनों दिन के अधिकांश समय घर से बाहर रहते हैं। शाम के समय पुष्पा दो घण्टे के लिए सफाई और कपड़े इस्तरी करने का कार्य करने के लिए बाहर जाती है। वह पढ़ना चाहती है किंतु वह स्कूल नहीं जा सकती, क्योंकि वह परिवार की सबसे बड़ी बेटी है और इसलिए उसे अपने छोटे भाई बहनों की देखभाल के लिए दिन भर घर पर रहना पड़ता है।
इस स्थिति में निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लिखें
प्रश्न (i).
क्या परिवार के भरण-पोषण के लिए कमाई करने वाले माता-पिता की सहायता करना बालश्रम कहलाता है?
उत्तर:
पुष्पा की उम्र 15 साल है। इसलिए सफाई और इस्तरी करने के लिए बाहर काम करना बालश्रम नहीं कहलायेगा।
प्रश्न (ii).
क्या इसमें पुष्पा के अधिकारों का कोई उल्लंघन हो रहा है? उसके किन अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है?
उत्तर:
हाँ, इसमें पुष्पा के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। उसके शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
प्रश्न (iii).
पुष्पा के माता-पिता के क्या दायित्व हैं?
उत्तर:
पुष्पा के माता-पिता के ये दायित्व हैं:
प्रश्न (iv)
पुष्पा के अपने परिवार के प्रति क्या दायित्व हैं?
उत्तर:
पुष्पा के अपने परिवार के प्रति ये दायित्व हैं-
प्रश्न 2.
सभी व्यक्तियों के किन्हीं पाँच अधिकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सभी व्यक्तियों को
प्रश्न 3.
स्वतंत्र रूप से उपयोग में लाए जाने वाले सभी अधिकार और स्वतंत्रता किस बात पर निर्भर करते
उत्तर:
स्वतंत्र रूप से उपयोग में लाए जाने वाले सभी अधिकार और स्वतंत्रता इस बात पर निर्भर करते हैं कि लोग इनको पहचाने और उन्हें लागू करने में मदद करें।
प्रश्न 4.
सभी प्रकार के अधिकारों के संरक्षण का मूलभूत सिद्धान्त क्या है?
उत्तर:
सभी प्रकार के अधिकारों के संरक्षण का मूलभूत सिद्धान्त है-मनुष्यों में परस्पर एक-दूसरे के प्रति आदर और सम्मान का भाव होना।
प्रश्न 5.
स्वयं के प्रति व्यक्ति के कोई दो दायित्व लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 6.
अपने समुदाय के प्रति व्यक्ति के कोई दो दायित्व लिखिए ।
उत्तर:
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
क्या एक परिवार में अधिकार और दायित्व दूसरे से भिन्न होते हैं?
उत्तर:
यद्यपि एक परिवार में अधिकार और दायित्व मिलजुलकर निभाये जाते हैं, तथापि इनकी मध्यस्थता सांस्कृतिक मानक और मान्यताओं, भाईचारे, पदानुक्रमी संबंधों और स्त्री पुरुष के रूप में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका द्वारा की जाती है?
प्रश्न 2.
क्या कभी सांस्कृतिक मानक और मान्यताएँ व्यक्ति के अधिकारों के आड़े आती हैं?
उत्तर:
हाँ, कभी कभार सांस्कृतिक मानक और मान्यताएँ व्यक्ति के अधिकारों के आड़े आती हैं। उदाहरण के लिए भारतीय परिवारों में यह दृढ़ मान्यता है कि बच्चों को अपने जीवन साथी का चुनाव करने में माता-पिता की अनुमति अवश्य लेनी चाहिए। परन्तु यदि वयस्क बेटी और बेटे द्वारा चयनित जीवन साथी को उनके माता-पिता का अनुमोदन नहीं मिलता है तो यह स्थिति एक वयस्क व्यक्ति अपने जीवन साथी के चुनने के अधिकार में आड़े आ रही है।
प्रश्न 3.
क्या एक व्यक्ति के अधिकार और दायित्व दूसरे से भिन्न होते हैं?
उत्तर:
अधिकार और दायित्व राष्ट्र-राज्यों और अन्तर्राष्ट्रीय एजेन्सियों, सरकार और इसके नागरिकों, नियोक्ता और कर्मचारियों, शिक्षक और छात्रों, माता-पिता और बच्चों, पुरुषों और महिलाओं, चिकित्सक और रोगी, उपभोक्ता और उत्पादक या सेवा प्रदाता, पति और पत्नी तथा अनेक अन्य के बीच हो सकते हैं। ।
प्रत्येक संबंध में दायित्वों और अधिकारों के विभिन्न समूह होते हैं। यद्यपि एक परिवार में अधिकार और दायित्व मिलजुल कर निभाएँ जाते हैं तथापि इनकी मध्यस्थता सांस्कृतिक मानक और मान्यताओं, भाईचारे, पदानुक्रमी संबंधों
और स्त्री अथवा पुरुष के रूप में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका द्वारा की जाती है। इसीलिए अक्सर एक बड़े भाई के अधिकार और दायित्व एक छोटी बहन के अधिकार और दायित्व से मूलतः होते हैं।
प्रश्न 4.
अधिकारों की सुरक्षा कैसे की जाए और दायित्व की भावना को कैसे बढ़ावा दिया जाए?
उत्तर:
हम अपने जीवन में कई अवस्थाओं और परिस्थितियों से गुजरते हैं और इसी के अनुसार हमारे अधिकार और दायित्व बदलते हैं।
यथा