Rajasthan Board RBSE Class 11 Home Science Important Questions Chapter 15 स्वास्थ्य और स्वास्थ्य कल्याण Important Questions and Answers.
बहुचयनात्मक प्रश्न
1. भारत में पुरुष/महिला की जीवन प्रत्याशा की आयु है
(अ) 62/64 वर्ष
(ब) 72/74 वर्ष
(स) 80/82 वर्ष
(द) 75/80 वर्ष
उत्तर:
(अ) 62/64 वर्ष
2. भारत में जन्म के समय पुरुष/महिला की स्वस्थ जीवन प्रत्याशा है
(अ) 62/64 वर्ष
(ब) 53/54 वर्ष
(स) 72/74 वर्ष
(द) 60/62 वर्ष
उत्तर:
(ब) 53/54 वर्ष
3. भारत में प्रति 1000 जीवित जनों पर पाँच वर्ष से कम आयु में मृत्यु की संभावना है
(अ) 200
(ब) 100
(स) 76
(द) 86
उत्तर:
(स) 76
4. 15 से 60 वर्ष की आयु के बीच प्रति 1000 जनसंख्या पर पुरुष/महिला मृत्यु की संभावना है
(अ) 62/64
(ब) 53/54
(स) 76/78
(द) 276/203
उत्तर:
(द) 276/203
5. निम्न में कौनसा असंक्रामक रोग है?
(अ) मधुमेह
(ब) हृदय रोग
(स) कैंसर
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
6. एक वयस्क जिसका वजन 70 कि.ग्रा. है और जिसका कद 1.75 मी. है, उसका बी.एम.आई. होगा
(अ) 229
(ब) 185
(स) 25
(द) 30
उत्तर:
(अ) 229
7. निम्न में से कौनसा सहनशक्ति निर्माण व्यायाम है?
(अ) दंड-बैठक
(ब) योग
(स) सीढ़ी चढ़ना
(द) साइकिल चलाना
उत्तर:
(द) साइकिल चलाना
8. शक्ति प्रदायक/प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने वाला व्यायाम है
(अ) भारोत्तोलन
(ब) टहलना
(स) तैराकी
(द) फुटबाल खेलना
उत्तर:
(अ) भारोत्तोलन
9. संतुलन बढ़ाने के लिए लचक वाला व्यायाम है
(अ) दंड-बैठक
(ब) भारोत्तोलन
(स) टेनिस खेलना
(द) योग
उत्तर:
(द) योग
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. अस्वास्थ्यकर आहार में सामान्यतया चीनी, वसा और नमक की ............ वाले खाद्य पदार्थों का उपभोग शामिल है।
2. स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम करने के लिए लोगों में ............. बढ़ाने और ............. जीवन शैली प्रोत्साहित करने की अधिक आवश्यकता है।
3. .............एक साधारण संकेतक हैं, जिसका प्रयोग सामान्यतया वयस्कों में कम भार, अधिक भार और मोटापे को वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है।
4. बी.एम.आई, मानक का कोई संबंध .............. से नहीं है तथा यह स्त्री और पुरुष दोनों लिंगों के लिए
5. स्वास्थ्य का संवर्धन करने वाले आहारों के लिए .............. नमक का प्रयोग करें।
6. सजा समझने के बजाय, व्यायाम को .............. करना चाहिए।
7. व्यायाम के दौरान और उसके पश्चात् मस्तिष्क कुछ द्रव्य निष्कासित करता है, जिन्हें ............ कहते हैं।
8. ............को शारीरिक परिश्रम के विश्व दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उत्तर:
(1) उच्च मात्रा
(2) जागरूकता, बेहतर
(3) बी.एम.आई.
(4) आयु, समान
(5) आयोडीनयुक्त
(6) आनंदपूर्वक
(7) ऐंडोर्फिन्स
(8) 6 अप्रेल
निम्नलिखित में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए
1. स्वास्थ्य कल्याण वह जीवन शैली है जो एक व्यक्ति को उसके लक्ष्य तक पहुंचने में और अपनी क्षमता पहचाननेमें मदद करती है।
2. 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शारीरिक परिश्रम विषय को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मान्यात दी।
3. स्वास्थ्य कल्याण के शारीरिक पहलू में नए विचारों के प्रति खुला दृष्टिकोण, आलोचनात्मक तरीके से सोच विचार को शामिल किया जाता है।
4. स्वास्थ्य कल्याण का आध्यात्मिक पहलू मानव अस्तित्व के लिए जीवन के अर्थ और प्रयोजन की खोज में व्यक्ति को निरंतर लगे रहने की प्रेरणा देता है।
5. जिन लोगों को मधुमेह पहले हो चुका है या जो मधुमेह से पीड़ित हैं, उनमें ग्लूकोज की सह्यता अधिक होती
6. ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च रक्तदाब की समस्या अधिक है। 7. खान-पान और शारीरिक परिश्रम दोनों ही स्वतंत्र रूप से तथा एक साथ मिलकर स्वास्थ्य को प्रभावित करते
उत्तर:
(1) सत्य
(2) असत्य
(3) असत्य
(4) सत्य
(5) असत्य
(6) असत्य
(7) सत्य
निम्नलिखित स्तंभों का सही मिलान कीजिए
1, सहनशक्ति निर्माण व्यायाम |
(अ) सकारात्मक प्रभाव |
2. शक्तिदायक व्यायाम |
(ब) नकारात्मक प्रभाव |
3. लचक वाले व्यायाम |
(स) बैडमिंटन खेलना |
4. अनुकूल दबाव |
(द) दण्ड-बैठक करना |
5. प्रतिकूल दबाव |
(य) सीढ़ी चढ़ना |
उत्तर:
1, सहनशक्ति निर्माण व्यायाम |
(स) बैडमिंटन खेलना |
2. शक्तिदायक व्यायाम |
(द) दण्ड-बैठक करना |
3. लचक वाले व्यायाम |
(य) सीढ़ी चढ़ना |
4. अनुकूल दबाव |
(अ) सकारात्मक प्रभाव |
5. प्रतिकूल दबाव |
(ब) नकारात्मक प्रभाव |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
वर्तमान में भारत में किस प्रकार के रोग मृत्यु का बड़ा कारण बन गए हैं?
उत्तर:
वर्तमान में असंक्रामक रोग, जैसे-मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर मृत्यु का बड़ा कारण बन गए हैं।
प्रश्न 2.
मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसे असंक्रामक रोगों का मुख्य कारण क्या हैं?
उत्तर:
इन रोगों का मुख्य कारण अस्वस्थ खान-पान और शारीरिक परिश्रम की कमी है।
प्रश्न 3.
अस्वास्थ्य आहार में मुख्यतः क्या शामिल हैं?
उत्तर:
अस्वास्थ्यकर आहार में मुख्यत: चीनी, वसा और नमक की उच्च मात्रा के खाद्य पदार्थों का उपभोग शामिल हैं।
प्रश्न 4.
स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम के लिए क्या करने की आवश्यकता है?
उत्तर:
स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम करने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और बेहतर जीवनशैली प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
प्रश्न 5.
मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप जैसे रोग होने का जोखिम किन किशोरों व वयस्कों में अधिक
उत्तर:
इन रोगों के होने का जोखिम उन किशोरों व वयस्कों में अधिक है जो मोटे हैं।
प्रश्न 6.
स्वास्थ्य व्यवसायी पोषणात्मक स्थिति और जोखिम का निर्धारण करने के लिए किसका प्रयोग करते
उत्तर:
स्वास्थ्य व्यवसायी पोषणात्मक स्थिति और जोखिम का निर्धारण करने के लिए मानवमितिक संकेतकों का प्रयोग करते हैं।
प्रश्न 7.
देह संहति सूचकांक (बी.एम.आई.) क्या है?
उत्तर:
बी.एम.आई. एक साधारण संकेतक है, जिसका प्रयोग सामान्यतया वयस्कों में कम भार, अधिक भार और मोटापे को वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 8.
बी.एम.आई. मानक की कोई दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 9.
वयस्कावस्था में व्यायाम के कोई दो लाभ बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 10.
व्यायामों को कितनी श्रेणियों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर:
व्यायामों को तीन मुख्य श्रेणियों में बाँटा जा सकता है
प्रश्न 11.
सहनशक्ति निर्माण व्यायाम के कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 12.
शक्ति प्रदायक व्यायाम के कोई दो लाभ बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 13.
योग और सीढ़ी पर चढ़ना किस प्रकार के व्यायाम हैं?
उत्तर:
ये संतुलन बढ़ाने के लिए/लचक वाले व्यायाम हैं।
प्रश्न 14.
ऐंडोर्फिन्स किसे कहते हैं?
उत्तर:
व्यायाम के दौरान और उसके पश्चात् मस्तिष्क कुछ द्रव्य निष्कासित करता है, जिन्हें एंडोर्फिन्स कहते हैं।
प्रश्न 15.
ऐंडोर्फिन्स द्रव्य के क्या लाभ हैं?
उत्तर:
ऐंडोर्फिन्स द्रव्य शरीर के प्राकृतिक दर्द निवारक हैं और प्रसन्नता तथा कुशलता की भावनाओं को बढ़ाते
प्रश्न 16.
अनुकूल दबाव से क्या आशय है?
उत्तर:
जिस दबाव का प्रभाव सकारात्मक होता है, उसे अनुकूल दबाव कहते हैं।
प्रश्न 17.
प्रतिकूल दबाव से क्या आशय है?
उत्तर:
जिस दबाव का प्रभाव निष्पादन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रतिकूल होता है, उसे प्रतिकूल दबाव कहते हैं।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्ष 2008 की रिपोर्ट भारतीयों की स्वास्थ्य सम्बन्धी स्थिति के हमारे समक्ष किस प्रकार के तथ्य प्रस्तुत करती है?
उत्तर:
विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्ष 2008 की रिपोर्ट भारतीयों की स्वास्थ्य सम्बन्धी स्थिति के निम्नलिखित तथ्य प्रस्तुत करती है कुल जनसंख्या -1,151,751,000 जन्म के समय जीवन-प्रत्याशा-पुरुषों के लिए 62 वर्ष, महिलाओं के लिए 64 वर्ष जन्म के समय स्वस्थ जीवन प्रत्याशा-पुरुषों के लिए 53 वर्ष, महिलाओं के लिए 54 वर्ष पाँच वर्ष से कम आयु में मृत्यु की संभावना (प्रति 1000 जीवित जन्मों पर)-76 15 से 60 वर्ष की आयु के बीच मृत्यु की संभावना (प्रति 1000 जनसंख्या)-पुरुषों के लिए 276/महिलाओं
के लिए 203
प्रश्न 2.
भारतीय जनसंख्या में नेत्र रोग, कैंसर, हृदय रोग, मलेरिया और मधुमेह के रोगियों की अनुमानित संख्या का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 3.
भारत में बढ़ती स्वास्थ्य समस्यायें किस प्रकार की आवश्यकता को उजागर करती हैं?
उत्तर:
भारत में बढ़ते मधुमेह, सदय रोगों, अस्थि रोगों, हेपेटाइटिस, क्षय रोग तथा एड्स जैसे संक्रामक/संचारी रोगों की व्यापक वृद्धि सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्यायें बन चुकी हैं जिनके सम्बन्ध में जीवन की सभी अवस्थाओं में तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। ये तथ्य प्रत्येक भारतीय को अपने जीवन के अनिवार्य आयामों के रूप में स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के बारे में जागरूक होने की आवश्यकता को उजागर करते हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि भविष्य में असंक्रामक रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों की संख्या बढ़ जायेगी और राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर इस समस्या का निवारण करने की तत्काल आवश्यकता है।
प्रश्न 4.
भारत में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या चिंता का विषय क्यों बन रही है? कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर:
भारत में वर्तमान में स्वास्थ्य समस्या चिंता का विषय बन गई है। इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं
प्रश्न 5.
भारत सरकार बढ़ती हुई स्वास्थ्य समस्याओं और इससे जुड़े मुद्दों के बारे में चिंतित क्यों है?
उत्तर:
भारत सरकार बढ़ती हुई स्वास्थ्य समस्याओं और इससे जुड़े मुद्दों के बारे में निरन्तर चिंतित बनी हुई है क्योंकि जब रोग बढ़ते हैं तो
प्रश्न 6.
स्वस्थ व्यक्ति से क्या आशय है?
उत्तर:
स्वस्थ व्यक्ति-स्वस्थ व्यक्ति वे हैं जो शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय हैं और प्रसन्न चित्त हैं, जिनमें संक्रमणों के प्रति पर्याप्त प्रतिरोधी क्षमता होती है और जो जल्दी नहीं थकते।
प्रश्न 7.
अस्वास्थ्यकर आहार कौनसा होता है और इसके क्या दुष्परिणाम होते हैं?
उत्तर:
अस्वास्थ्यकर आहार में सामान्यतया ऊर्जा से भरपूर (चीनी और वसा की उच्च मात्रा वाले) खाद्य पदार्थों का उपभोग शामिल है। इनमें नमक भी अधिक होता है। ऐसे खाद्य पदार्थों को जब शरीर की अपेक्षित आवश्यकता से अधिक मात्रा में खाया जाता है और इसके साथ-साथ सक्रियता का स्तर कम रहता है, तो सभी आयु वर्ग के लोगों, विशेषकर किशोरों और वयस्कों में यह असंक्रामक रोगों का जोखिम बढ़ाता है।
प्रश्न 8.
बी.एम.आई. क्या है? इसे कैसे ज्ञात करते हैं?
उत्तर:
बी.एम.आई. एक साधारण संकेतक है जिसका प्रयोग सामान्यतया वयस्कों में कम भार, अधिक भार और मोटापे को वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है। बी.एम.आई. से हमें ज्ञात होता है कि किसी व्यक्ति का वजन उसकी लम्बाई के लिए उपयुक्त है या नहीं।
इसे किलोमीटर में वजन को मीटर में लम्बाई के प्रतिवर्ग (Kg/m) से विभाजित कर तय किया जाता है। उदाहरण के लिए एक वयस्क जिसका वजन 70 कि.ग्रा. है और जिसका कद 1.75 मी. है, उसका बी.एम.आई. 22.9 होगा। बी.एम.आई. मानक का सम्बन्ध आयु से नहीं है। यह पुरुष और स्त्री दोनों लिंगों के लिए समान है।
प्रश्न 9.
बी.एम.आई. को सही सीमा में बनाए रखने के कौन-कौन से लाभ हैं?
उत्तर:
बी.एम.आई. को सही सीमा में बनाए रखने के निम्न लाभ हैं
प्रश्न 10.
स्वास्थ्य का संवर्धन करने वाले आहारों के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
स्वास्थ्य का संवर्धन करने वाले आहारों के लिए निम्न कार्य करें
प्रश्न 11.
स्वास्थ्य का संवर्धन करने वाले आहारों के लिए क्या नहीं करना चाहिए?
उत्तर:
स्वास्थ्य का संवर्धन करने वाले आहारों के लिए निम्नलिखित कार्य नहीं करने चाहिए
प्रश्न 12.
अच्छे स्वास्थ्य के लिए किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?
उत्तर:
अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए। इसके साथ ही साथ इसके लिए शारीरिक परिश्रम और स्वास्थ्य सम्बन्धी रख-रखाव पर भी ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ जीवन यापन के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए।
प्रश्न 13.
नियमित व्यायाम करने से क्या लाभ होते हैं?
उत्तर:
प्रश्न 14.
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति व्यायाम के लाभों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
व्यायाम से शारीरिक स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभों के अलावा मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ भी मिलते हैं। यथा
प्रश्न 15.
स्वस्थता (स्वास्थ्य कल्याण) क्या है?
उत्तर:
स्वस्थता-स्वस्थता पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की स्थिति है। इसका अर्थ है-अपने जीवन के सभी पहलुओं में संतुलन और सामंजस्य की प्राप्ति करना। स्वस्थता शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के एकीकरण से प्राप्त होती है। यह कार्य करने के इष्टतम स्तरों को प्राप्त करने के लिए रोधात्मक दृष्टिकोण है। यह संकल्पना स्वास्थ्य और कुशलता को सुगम बनाने पर जोर देती है। यह मानव शक्तियों पर संकेन्द्रित है। यह जीने का एक तरीका है, निर्णयों और व्यवहारों का एक क्रम है जो स्वास्थ्य, कुशलता और प्रसन्नता की ओर ले जाता है।
प्रश्न 16.
स्वस्थता और स्वास्थ्य कल्याण के पैमाने पर 'उच्च' श्रेणी में रखे गए व्यक्तियों में कौनसे गुण समान रूप से पाए जाते हैं?
उत्तर:
स्वस्थता और स्वास्थ्य कल्याण के पैमाने पर उच्च श्रेणी में रखे गए व्यक्तियों में निम्नलिखित गुण समान रूप से पाए जाते हैं
प्रश्न 17.
'अनुकूल दबाव' और 'प्रतिकूल दबाव में क्या अन्तर है?
उत्तर:
जिस दबाव का प्रभाव सकारात्मक होता है, उसे अनुकूल दबाव कहते हैं और जिस दवाव का प्रभाव निष्पादन, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल होता है, उसे प्रतिकूल दबाव कहते हैं।
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
बी.एम.आई. क्या है? इसका प्रयोग किस हेतु किया जाता है?
उत्तर:
बी.एम.आई.-देह संहति सूचकांक (बी.एम.आई.) एक साधारण संकेतक है, जिसका प्रयोग सामान्यतया वयस्कों में कम भार, अधिक भार और मोटापे को वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है। इसे किलोग्रामों में वजन को मीटर में लम्बाई के प्रतिवर्ग (Kg/m.) से विभाजित कर तय किया जाता है। उदाहरण के लिए एक वयस्क जिसका वजन 70 किग्रा. है और जिसका कद 1.75 मी. है, उसका बी.एम.आई. 22.9 होगा।
यह निर्धारित करने के लिए कि व्यक्ति कम भार वाले हैं या अधिक भार वाले हैं, मोटे हैं अथवा सामान्य हैं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'अधिकतम अंक' (कट ऑफ पाइण्ट) की सिफारिश की है, जो निम्न सारणी में दी गई हैं
सारणी-बी.एम.आई. के अनुसार वयस्कों के अल्प भार, अतिभार और मोटापे का अन्तर्राष्ट्रीय वर्गीकरण
वर्गीकरण |
बी.एम.आई.(कि.ग्रा./मी.) |
अल्प भार |
< 18.50 |
सामान्य भार |
18.50-24.99 |
अतिभार |
25.0-29.99 |
मोटापा श्रेणी-1 |
30.0-34.99 |
मोटापा श्रेणी-2 |
35.0-39.99 |
मोटापा श्रेणी-3 |
> 40.0 |
प्रश्न 2.
वयस्कावस्था में व्यायाम से होने वाले लाभों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
(अ) वयस्कावस्था में व्यायाम से होने वाले शारीरिक लाभ जैसे:
जैसे मनुष्य की आयु बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिनमें क्षमताओं और शारीरिक क्रिया कलापों में कमी होना भी शामिल है। शारीरिक स्वस्थता को बनाए रखने के लिए और स्वस्थ जीवनयापन के लिए तथा साथ ही जीवन की कुछ विशिष्ट गुणवत्ता स्थापित करने के लिए वयस्कावस्था में दैनिक व्यायाम अत्यन्त आवश्यक है।
वयस्कावस्था में दैनिक व्यायाम करने के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं
(ब) वयस्कावस्था में व्यायाम से होने वाले मानसिक लाभ शारीरिक स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभों के अलावा स्वास्थ्य कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी व्यायाम के लाभों के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक साक्ष्य बढ़ रहा है। यथा
प्रश्न 3.
व्यायामों को कितनी श्रेणियों में बाँटा जा सकता है? इनकी विवेचना कीजिए।
उत्तर:
व्यायाम की श्रेणियाँ व्यायामों को मुख्यतः तीन मुख्य श्रेणियों में बाँटा जा सकता है। यथा