RBSE Class 10 Social Science Notes Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

These comprehensive RBSE Class 10 Social Science Notes Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार will give a brief overview of all the concepts.

RBSE Class 10 Social Science Notes Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

→ बाजार में उपभोक्ता - बाजार में हम उत्पादक एवं उपभोक्ता दोनों हैं। उपभोक्ता वह होता है जो अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं का उपभोग करता है। बाजार में उत्पादकों द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण कई प्रकार से किया जाता है, जैसेकम तोलना, अधिक मूल्य लेना, मिलावटी वस्तु देना, गलत विज्ञापन आदि। अतः उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियम और विनियमों की आवश्यकता है।

→ उपभोक्ता आंदोलन - भारत में 1960 के दशक में खाद्य पदार्थों एवं खाद्य तेल में मिलावट की वजह से व्यवस्थित रूप से उपभोक्ता आन्दोलन का उदय हुआ। 1970 के दशक में उपभोक्ता संस्थाएँ सक्रिय हुईं। उपभोक्ताओं के संरक्षण हेतु 1986 में 'उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम' नामक कानून बनाया गया।

→ उपभोक्ता अधिकार -

  • उपभोक्ताओं के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण सुरक्षा का अधिकार है। हमें उत्पाद खरीदते समय सुरक्षा सम्बन्धी पूरी जाँच करनी चाहिए।
  • उपभोक्ता का दूसरा महत्त्वपूर्ण अधिकार सूचना पाने का अधिकार है। उपभोक्ता जब वस्तुओं एवं सेवाओं को खरीदता है तो उसे उसके सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है।
  • उपभोक्ता को वस्तु अथवा सेवा के चुनाव का अधिकार होता है।
  • उपभोक्ताओं को अनुचित सौदेबाजी और शोषण के विरुद्ध क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार है।
  • प्रतिनिधित्व का अधिकार ।
  • उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार।

RBSE Class 10 Social Science Notes Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

→ न्यायिक तन्त्र-कोपरा के अन्तर्गत उपभोक्ता विवादों के निपटारे के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरों पर एक त्रिस्तरीय न्यायिक तंत्र स्थापित किया गया है। इस अधिनियम ने उपभोक्ता के रूप में उपभोक्ता न्यायालय में प्रतिनिधित्व का अधिकार देकर हमें समर्थ बनाया है। हमें एक जागरूक उपभोक्ता बनना होगा, सरकार द्वारा भी उपभोक्ता को जागरूक बनाने हेतु कई प्रयास किए जा रहे हैं।

→ उपभोक्ता आंदोलन को आगे बढ़ाने के संबंध में भारत में उपभोक्ता संरक्षण के सम्बन्ध में निरन्तर प्रयास हो | रहे हैं तथा तरक्की हो रही है। भारत में अनेक उपभोक्ता संगठन कार्यरत हैं। उपभोक्ता संरक्षण हेतु उपभोक्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Prasanna
Last Updated on May 7, 2022, 4:38 p.m.
Published May 6, 2022