Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 10 Hindi Vyakaran उपसर्ग Questions and Answers, Notes Pdf.
उपसर्ग शब्द उप + सर्ग दो शब्दों से मिलकर बना है 'उप' का अर्थ है-समीप या निकट तथा 'सर्ग' का अर्थ है-सृष्टि करना।
परिभाषा - जो शब्दांश शब्द के आरम्भ में जुड़कर उसके अर्थ में विशेषता या परिवर्तन उत्पन्न कर देते हैं, वे उपसर्ग कहलाते हैं। जैसे -
'क्रम' एक शब्द है, इसके प्रारम्भ में अनु, परा, वि, प्र उपसर्ग जोड़ दिया जाए तो क्रमशः अनु + क्रम = अनुक्रम, परा + क्रम = पराक्रम, वि + क्रम = विक्रम, प्र + क्रम = प्रक्रम शब्द बनते हैं। उपसर्ग से जुड़े इन शब्दों के अर्थ में 'क्रम' शब्द के अर्थ से परिवर्तन आ गया है या विशेषता प्रकट हो गई है। इसी प्रकार 'हार' शब्द के प्रारम्भ में आ, वि, प्र, उप, सम् उपसर्ग जोड़ने से क्रमशः आ + हार = आहार, वि + हार = विहार, प्र + हार = प्रहार, उप + हार = उपहार, सम् + हार = संहार शब्द की रचना होती है। उपसर्ग जुड़कर बने इन सभी शब्दों का अर्थ 'हार' शब्द से भिन्न है।
उपसर्ग किसी शब्द के पूर्व जुड़कर उसे निम्नलिखित रूप से प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं जैसे -
ये किसी शब्द के साथ मिलकर उसका विपरीत अर्थात् मूल शब्द का विलोम शब्द बनाकर अर्थ देने लगते हैं।
ये किसी शब्द के साथ मिलकर या जुड़कर उसके मूल अर्थ में नवीनता उत्पन्न करते हैं तथा किसी विशेष आयाम को उद्दीप्त करने का कार्य करते हैं, जैसे -
ये किसी शब्द के साथ जुड़ते हैं तो उसके मूल अर्थ को बिल्कुल परिवर्तित कर देते हैं तथा नये/नवीन प्रकार के शब्द एवं अर्थ की उत्पत्ति करते हैं। जैसे -
ये जब किसी शब्द के साथ जुड़ते हैं तो यदि वह संज्ञा पद है तो उसे विशेषण पद में बदल देते हैं और यदि किसी विशेषण पद से जुड़ते हैं तब उसे संज्ञा अथवा क्रिया विशेषण बना देते हैं, जैसे -
('अक्ल' संज्ञा पद है, जबकि 'कम अक्ल' विशेषण पद है।)
हिन्दी में प्रचलित उपसर्गों को निम्न चार भागों में बाँटा जा सकता है-
संस्कृत के उपसर्ग :
संस्कृत के मुख्य 22 उपसर्ग हैं। इनमें से एकाध को छोड़कर शेष सभी का प्रयोग हिन्दी में होता है। इन्हें सोदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है-
हिन्दी के उपसर्ग :
हिन्दी में संस्कृत के उपसर्गों के अलावा अन्य अनेक उपसर्ग प्रयुक्त होते हैं, जिनमें नवीन शब्दों की रचना होती है। हिन्दी के उपसर्ग संस्कृत के उपसर्गों के अपभ्रंश हैं । यहाँ हिन्दी के उपसर्ग सोदाहरण दिये जा रहे हैं -
विदेशी भाषा के उपसर्ग :
हिन्दी में विदेशी भाषाओं के उपसर्ग भी प्रयुक्त होते हैं। विशेष रूप से उर्दू और अंग्रेजी के कई उपसर्ग अपनाये जाते हैं। इनमें से कतिपय इस प्रकार हैं -
(क) उर्दू के उपसर्ग :
(ख) अंग्रेजी के उपसर्ग :
उपसर्ग की तरह प्रयुक्त अव्यय
हिन्दी में संस्कृत के कुछ शब्दांश या अव्यय उपसर्गों की तरह प्रयुक्त होते हैं। यहाँ ऐसे कुछ अव्यय सोदाहरण दिये जा रहे हैं -
विशेष - एक शब्द. के साथ कभी-कभी एक से अधिक उपसर्ग भी जुड़ सकते हैं तथा उनसे अर्थ में विशेषता आ जाती है। जैसे -
अभ्यास प्रश्न
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
मूल शब्द में जुड़ा हुआ सही उपसर्ग है
(क) स्वः + अवलम्बन
(ख) स्व + अवलम्बन
(ग) स्वा + अवलम्बन
(घ) स्व + आवलम्बन
उत्तर :
(ख) स्व + अवलम्बन
प्रश्न 2.
मूल शब्द में जोड़ा गया सही उपसर्ग है
(क) प्रा + कथन
(ख) प्रा + क्क थन
(ग) प्राक् + कथन
(घ) प्र + अक्कथन
उत्तर :
(ग) प्राक् + कथन
प्रश्न 3.
'परीक्षा' शब्द में कौनसा उपसर्ग जुड़ा है?
(क) प्र
(ख) परि
(ग) पर
(घ) परा
उत्तर :
(ख) परि
प्रश्न 4.
मूल शब्द में जुड़ा हुआ सही उपसर्ग है
(क) सदा + आचार
(ख) सत् + आचार
(ग) सद + आ + आचार
(घ) सत् + आ + चार
उत्तर :
(घ) सत् + आ + चार
प्रश्न 5.
सही उपसर्गयुक्त शब्द-रचना है
(क) बहिः + मुखी
(ख) बहिम् + मखी
(ग) बही + मुखी
(घ) बहि + मुखी
उत्तर :
(क) बहिः + मुखी
प्रश्न 6.
'प्रति' उपसर्ग से कौन-सा शब्द बना है?
(क) प्रयत्न
(ख) प्रबल
(ग) प्रत्यक्ष
(घ) पराजय
उत्तर :
(ग) प्रत्यक्ष
प्रश्न 7.
'प्र' उपसर्ग से कौन-सा शब्द बना है?
(क) प्रहार
(ख) परिक्रमा
(ग) पराभव
(घ) प्रत्यक्ष
उत्तर :
(क) प्रहार
प्रश्न 8.
'सम्' उपसर्ग से कौन-सा शब्द बना है?
(क) स्वदेश
(ख) सहयोग
(ग) स्वभाव
(घ) समागम
उत्तर :
(घ) समागम
प्रश्न 9.
'सु' उपसर्ग से कौन-सा शब्द बना है?
(क) सुलेख
(ख) सपूत
(ग) सहचर
(घ) स्वभाव
उत्तर :
(क) सुलेख
प्रश्न 10.
संस्कृत के मुख्य उपसर्गों की संख्या कितनी है?
(क) 33
(ख) 22
(ग) 15
(घ) 23
उत्तर :
(ख) 22
प्रश्न 11.
'अपमान' शब्द में कौनसा उपसर्ग है?
(क) अपि
(ख) अव
(ग) अप
(घ) आ
उत्तर :
(ग) अप
प्रश्न 12.
'पराधीन' शब्द में कौनसा उपसर्ग है?
(क) परा
(ख) परि
(ग) प्रति
(घ) प्र
उत्तर :
(क) परा
प्रश्न 13.
'निराकार' शब्द में कौनसा उपसर्ग है?
(क) नि
(ख) निर्
(ग) निस्
(घ) दुर्
उत्तर :
(ख) निर्
प्रश्न 14.
'परकोटा' शब्द में कौनसा उपसर्ग है?
(क) अ
(ख) पच
(ग) परा
(घ) पर
उत्तर :
(घ) पर
प्रश्न 15.
'पराक्रम' शब्द में कौनसा उपसर्ग है?
(क) पर
(ख) परा
(ग) पच
(घ) प्र
उत्तर :
(ख) परा
प्रश्न 16.
'अनुवाद' शब्द संस्कृत के किस उपसर्ग से बना है?
(क) अनु
(ख) अति
(ग) अपि
(घ) अव
उत्तर :
(क) अनु
प्रश्न 17.
'निश्चय' शब्द संस्कृत के किस उपसर्ग से बना है?
(क) नि
(ख) निर्
(ग) निस्
(घ) वि
उत्तर :
(ग) निस्
प्रश्न 18.
'अनपढ़' शब्द हिन्दी के किस उपसर्ग से बना है?
(क) अ
(ख) अध
(ग) अन
(घ) उन
उत्तर :
(ग) अन
प्रश्न 19.
'सपूतं' शब्द हिन्दी के किस उपसर्ग से बना है?
(क) स
(ख) सु
(ग) अ
(घ) उ
उत्तर :
(क) स
प्रश्न 20.
'हेडमास्टर' कौनसे उपसर्ग का शब्द-रूप है?
(क) हिन्दी के उपसर्ग
(ख) अंग्रेजी के उपसर्ग
(ग) संस्कृत के उपसर्ग
(घ) उर्दू के उपसर्ग
उत्तर :
(ख) अंग्रेजी के उपसर्ग
प्रश्न 21.
'कमजोर' कौनसे उपसर्ग का शब्द-रूप है?
(क) संस्कृत के उपसर्ग
(ख) हिन्दी के उपसर्ग
(ग) अंग्रेजी के उपसर्ग
(घ) उर्दू के उपसर्ग
उत्तर :
(घ) उर्दू के उपसर्ग
प्रश्न 22.
किस शब्द में 'वि' उपसर्ग नहीं है?
(क) विद्या
(ख) विकट
(ग) विदग्ध
(घ) विषम
उत्तर :
(क) विद्या
प्रश्न 23.
इसमें से किस शब्द में उपसर्ग नहीं है?
(क) आहार
(ख) प्रहार
(ग) विहार
(घ) कहार
उत्तर :
(घ) कहार
प्रश्न 24.
किस शब्द में 'नि' उपसर्ग नहीं है?
(क) निदान
(ख) निपात
(ग) निवास
(घ) निरामय
उत्तर :
(घ) निरामय
प्रश्न 25.
एक से अधिक उपसर्ग युक्त शब्द कौनसा है?
(क) स्वयंसेवक
(ख) स्वयंवर
(ग) समालोचना
(घ) स्वशासन
उत्तर :
(ग) समालोचना
प्रश्न 26.
किस शब्द में 'स' उपसर्ग नहीं है?
(क) सत्कार
(ख) सजल
(ग) सहर्ष
(घ) सपत्नीक
उत्तर :
(क) सत्कार
प्रश्न 27.
सही उपसर्गयुक्त शब्द रचना है
(क) सत् + अ + चार
(ख) सम + आ + लोचना
(ग) परि + अ + वरण
(घ) प्रति + उप + कार
उत्तर :
(घ) प्रति + उप + कार
प्रश्न 28.
कौनसा शब्द 'अन्' उपसर्ग से निर्मित नहीं है?
(क) अनिच्छा
(ख) अनुचित
(ग) अनुपम
(घ) अनुगमन
उत्तर :
(घ) अनुगमन
प्रश्न 29.
इनमें से कौनसा शब्द विदेशी भाषा के उपसर्ग से बना हुआ नहीं है?
(क) हमशक्ल
(ख) सरताज
(ग) उनचास
(घ) लापता
उत्तर :
(ग) उनचास
प्रश्न 30.
उपसर्ग युक्त शब्द-रूप कौनसा है?
(क) उपकार
(ख) लाभदायक
(ग) पढ़ाई
(घ) अपनापन
उत्तर :
(क) उपकार
प्रश्न 31.
एक से अधिक उपसर्ग युक्त शब्द-रूप है?
(क) तिरोभाव
(ख) अविर्भाव
(ग) अलंकार
(घ) पर्यावरण
उत्तर :
(घ) पर्यावरण
प्रश्न 32.
सही उपसर्ग युक्त शब्द-रचना है?
(क) चिर + काल
(ख) चिर + जीवी
(ग) सम + मापन
(घ) स्व + देश
उत्तर :
(घ) स्व + देश
प्रश्न 33.
सही उपसर्ग युक्त शब्द-रचना है?
(क) नि + आकार
(ख) उत + कर्ष
(ग) दुर + लभ
(घ) सम + गम
उत्तर :
(क) नि + आकार
प्रश्न 34.
उपसर्ग युक्त शब्द रचना में असंगत/गलत कौनसी है?
(क) अप + कीर्ति
(ख) आ + मोद
(ग) उप + नाम
(घ) दुरजन
उत्तर :
(घ) दुरजन
प्रश्न 35.
उपसर्ग युक्त शब्द रचना में असंगत/गलत कौनसी है?
(क) वि + नय
(ख) सम् + हार
(ग) निर् + धन
(घ) निस + चय
उत्तर :
(घ) निस + चय
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित उपसर्गों के योग से चार-चार शब्द बनाइए
अनु, अव।
उत्तर:
अनु-अनुसार, अनुक्रम, अनुज, अनुगामी। अव-अवकाश, अवगत, अवनति, अवतार।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित उपसर्गों के योग से चार-चार शब्द बनाइए अध, बे, सम्।
उत्तर:
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों में जो उपसर्ग लगे हैं, उन्हें बताइए
अलंकार, उत्साह, अभ्यास, नाचीज, पचरंगा, लाचार, अत्यन्त, निर्जल।
उत्तर:
अलंकार-अलम्। उत्साह-उत्। अभ्यास-अभि। नाचीज-ना। पचरंगा-पच। लाचार-ला। अत्यन्त-अति। निर्जल-निर्।
प्रश्न 4.
कोई दो उर्दू के उपसर्गों के योग से बनने वाले शब्दों के दो-दो उदाहरण दीजिए
उत्तर:
प्रश्न 5.
कोई दो अंग्रेजी के उपसर्गों के योग से बनने वाले शब्दों के दो-दो उदाहरण दीजिए
उत्तर:
प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग बताइये
उत्कर्ष, संकल्प, तिराहा, निडर, अलविदा, लाचार
उत्तर:
उत्कर्ष-उत्। संकल्प-सम्। तिराहा-ति।
निडर-नि। अलविदा-अल। लाचार-ला।
प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों की सही उपसर्ग युक्त शब्द रचना कीजिए - निर्मल, स्वदेश, विनय, सुकर्म, दुस्साहस, अनहोनी।
उत्तर:
प्रश्न 8.
दो उपसर्गों के योग से बने कोई दो उपसर्ग युक्त शब्दों की शब्द-रचना कीजिए -
उत्तर:
प्रश्न 9.
निम्नलिखित उपसर्ग युक्त शब्द कौनसे उपसर्ग के अन्तर्गत आते हैं -
अत्याचार, गैर कानूनी, डिप्टी कमीश्नर, अतिरिक्त सुकाल, सरताज ।
उत्तर:
अत्याचार-दो उपसर्ग वाला शब्द है। सरताज, गैर कानूनी-उर्दू। डिप्टी कमीश्नर अंग्रेजी। सुकाल, अतिरिक्त-संस्कृत।
प्रश्न 10.
सही उपसर्ग को सुमेलित कीजिए
उत्तर:
प्रश्न 11.
उपसर्ग की तरह प्रयुक्त अव्ययों के योग से निम्नलिखित के दो-दो शब्द बनाइए- चिर, पर, इति, कु, सत्, सह
उत्तर:
प्रश्न 2.
'उप' एवं 'उत्' उपसर्ग से किन्हीं दो उपसर्ग युक्त शब्द रचना कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 13.
'अन' एवं 'अ' उपसर्ग से किन्हीं दो उपसर्ग युक्त शब्द रचना कीजिए.....
उत्तर:
प्रश्न 14.
'बद' एवं 'खुश' उपसर्ग से किन्हीं दो उपसर्ग युक्त शब्द रचना कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 15.
'नि', 'आ', 'निस्', 'औ', 'हेड' उपसर्ग से एक-एक उपसर्ग युक्त शब्द रचना कीजिए।
उत्तर: