हमारा राजस्थान कक्षा 7 पाठ 2 के प्रश्न उत्तर खनिज एवं ऊर्जा संसाधन

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 7 Solutions and कक्षा 7 हमारा राजस्थान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर खनिज एवं ऊर्जा संसाधन will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 7 Hamara Rajasthan Chapter 2 Question Answer in Hindi खनिज एवं ऊर्जा संसाधन

हमारा राजस्थान कक्षा 7 पाठ 2 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. धात्विक खनिज समूह की पहचान कीजिए-
(अ) सीसा, ताँबा, लोहा
(ब) सीसा, संगमरमर, जिप्सम
(स) ताबा, मैंगनीज, चूना पत्थर
(द) ग्रेनाइट, ताँबा, अभ्रक
उत्तर:
(अ) सीसा, ताँबा, लोहा

2. चंदेरिया सीसा – जस्ता शोधक संयंत्र किस जिले में स्थापित है?
(अ) चित्तौड़गढ़
(ब) जयपुर
(स) जैसलमेर
(द) नागौर
उत्तर:
(अ) चित्तौड़गढ़

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. ……………. प्रकार का कोयला श्रेष्ठ होता है?
उत्तर:
एंथ्रेसाइट

2. ऊर्जा के परंपरागत संसाधन ……………. हैं।
उत्तर:
कोयला, खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस।

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
ऊर्जा के गैर-परंपरागत संसाधनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ऊर्जा के गैर-परंपरागत संसाधनों में परमाणु ऊर्जा, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, बायोमास इत्यादि आते हैं।

हमारा राजस्थान कक्षा 7 पाठ 2 के प्रश्न उत्तर खनिज एवं ऊर्जा संसाधन

प्रश्न 2.
दो धात्विक खनिजों के नाम बताते हुए उनके संबंधित जिले लिखिए।
उत्तर:

  1. लौह अयस्क – जयपुर, सीकर, झुंझुनूं
  2. ताँबा — झुंझुनूं, अलवर, सीकर

IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
खनिज किसे कहते हैं? इनका महत्त्व समझाइए।
उत्तर:
खनिज- प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाला पदार्थ जिसका निश्चित संगठन हो, वह खनिज कहलाता है।

खनिज का महत्त्व – प्राकृतिक संसाधनों में खनिज संसाधन महत्त्वपूर्ण है। औद्योगिक विकास के लिए खनिजों की उपलब्धता महत्त्वपूर्ण होती है। राजस्थान में विभिन्न प्रकार के खनिज पाए जाते हैं, जिनसे प्राप्त उत्पादों से दैनिक उपयोग में आने वाली अनेक वस्तुएँ निर्मित होती हैं। खनिजों की उपलब्धता एवं उत्पादन में, राजस्थान का अरावली पर्वतमाला क्षेत्र सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण हैं।

प्रश्न 2.
सौर ऊर्जा पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
सौर ऊर्जा – राजस्थान एक गर्म प्रदेश है, अतः यहाँ सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग सम्भव है। अधिकाधिक गर्मी से सौर ऊर्जा उत्पाद की संभावना बढ़ जाती है। सौर ऊर्जा का उपयोग ऊर्जा संयंत्र, स्ट्रीट लाइट, सोलर कुकर, वाटर हीटर्स आदि में किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा से चलित छत सौर ऊर्जा संयंत्रों एवं घरेलू उपकरणों पर वित्तीय सहायता देकर, इनके उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। जोधपुर के भाडला में देश के सबसे बड़े सोलर पार्क की स्थापना की गई है।

Class 7 Hamara Rajasthan Chapter 2 Important Question Answer in Hindi

I. निम्नलिखित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए-

1. अजायबघर में देखा जा सकता है—
(अ) अस्त्र-शस्त्र
(ब) कपडे
(स) राजाओं के दैनिक उपयोग की वस्तुएँ
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

2. निम्न में से धात्विक खनिज की पहचान कीजिए।
(अ) चूना पत्थर
(ब) लौह अयस्क
(स) संगमरमर
(द) कोयला
उत्तर:
(ब) लौह अयस्क

3. निम्न में से अधात्विक खनिज कौन-सा है?
(अ) जिप्सम
(ब) चाँदी
(स) मैंगनीज
(द) ताँबा
उत्तर:
(अ) जिप्सम

हमारा राजस्थान कक्षा 7 पाठ 2 के प्रश्न उत्तर खनिज एवं ऊर्जा संसाधन

4. ऊर्जा के गैर परंपरागत साधनों में कौन-सा शामिल नहीं है?
(अ) परमाणु ऊर्जा
(ब) कोयला
(स) पवन ऊर्जा
(द) बायोमास
उत्तर:
(ब) कोयला

II. रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति कीजिए-

1. राजस्थान में विभिन्न प्रकार के ……………. पाये जाते हैं।
उत्तर:
खनिज

2. देश का अधिकतम ……………. राजस्थान में उत्पादित होता है।
उत्तर:
सीसा – जस्ता

3. बाड़मेर में गिरल में ……………. आधारित ताप विद्युत संयंत्र है।
उत्तर:
लिग्नाइट

4. लाखों वर्षों की ……………. प्रक्रिया द्वारा खनिज बनते हैं।
उत्तर:
भूगर्भिक।

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान को खनिजों का अजायबघर कहा जाता है। क्यों?
उत्तर:
राजस्थान में विभिन्न प्रकार के खनिज पाये जाते हैं, इसलिए इसे खनिजों का अजायबघर भी कहा जाता है।

प्रश्न 2.
परंपरागत ऊर्जा संसाधन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
ऊर्जा के परंपरागत संसाधनों में कोयला, खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस इत्यादि आते हैं। ये एक बार उपयोग में ले लेने पर सदा के लिए समाप्त हो जाते हैं।

प्रश्न 3.
गैर परम्परागत ऊर्जा संसाधन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
ऊर्जा के गैर परंपरागत संसाधनों में परमाणु ऊर्जा पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, बायोमास इत्यादि आते हैं। इनका उपयोग बार-बार किया जा सकता है।

प्रश्न 4.
खनिज एवं ऊर्जा संसाधनों की सुरक्षा कैसे की जा सकती है ?
उत्तर:

  1. हमें खनिजों के अनियमित दोहन पर नियन्त्रण करना चाहिए।
  2. हमें ऊर्जा के प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए और इसके अपव्यय को रोकना चाहिए।

IV. लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
खनिज कितने प्रकार के होते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
खनिजों के प्रकार निम्नलिखित हैं-
• धात्विक खनिज – जिन खनिजों में धातु की मात्रा पाई जाती है, उन्हें धात्विक खनिज कहते हैं। धात्विक खनिज कठोर होते हैं तथा इनमें चमक होती है। इन्हें पिघलाकर नवीन उत्पाद तैयार किया जा सकता है।

• अधात्विक खनिज – जिन खनिजों में धातु की मात्रा नहीं पाई जाती है, उन्हें अधात्विक खनिज कहते हैं। अधात्विक खनिजों को गलाने से कोई नवीन उत्पाद प्राप्त नहीं होता है।

• ऊर्जा खनिज – जिन खनिजों से ऊर्जा की प्राप्ति होती है, उन्हें ऊर्जा खनिज कहते हैं, जैसे- कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस इत्यादि।

हमारा राजस्थान कक्षा 7 पाठ 2 के प्रश्न उत्तर खनिज एवं ऊर्जा संसाधन

प्रश्न 2.
खनिज के क्षेत्र में राजस्थान की क्या स्थिति है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान में विभिन्न प्रकार के खनिज पाये जाते हैं, अतः राजस्थान को खनिजों का अजायबघर भी कहा जाता है। राजस्थान का वॉलेस्टोनाइट, जास्पर, सीसा – जस्ता इत्यादि खनिजों में एकाधिकार है। संगमरमर, ग्रेनाइट, कोटा स्टोन, बलुआ पत्थर, चांदी, जिप्सम, रॉक फॉस्फेट, केलसाइट, फॉस्फॉराइट, बालक्ले, सोपस्टोन एवं ताँबा के उत्पादन में भी राज्य अग्रणी है। खनिजों की उपलब्धता एवं उत्पादन में, राजस्थान का अरावली पर्वतमाला क्षेत्र सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है।

देश का अधिकतम सीसा जस्ता राजस्थान में उत्पादित किया जाता है, इसके उप-उत्पाद के रूप में चाँदी, केडमियम भी प्राप्त होता है। उदयपुर के देबारी में जस्ता रोधक संयंत्र तथा चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया में सीसा जस्ता शोधक संयंत्र स्थापित किया गया है।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
ऊर्जा संसाधन से क्या अभिप्राय है? इसका वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर:
ऊर्जा संसाधन – ऐसा संसाधन जिनका उपयोग ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए किया जाता है, ऊर्जा संसाधन कहलाते हैं। उदाहरण- कोयला, पेट्रोलियम, हवा, जल, सौर ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा इत्यादि।

ऊर्जा संसाधनों को दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है—
1. परंपरागत ऊर्जा संसाधन
2. गैर परंपरागत ऊर्जा संसाधन

ऊर्जा के परंपरागत संसाधन

1. कोयला – कोयला चार प्रकार का होता है; एंथ्रेसाइट, बिटुमिनस, लिग्नाइट एवं पीट। एंथ्रेसाइट कोयला उत्तम किस्म का होता है। राजस्थान में लिग्नाइट कोयला पाया। जाता है, यहाँ पलाना, बीकानेर, बाड़मेर व जैसलमेर क्षेत्र में कोयला मिलता है। बाड़मेर में गिरल क्षेत्र में लिग्नाइट आधारित ताप विद्युत संयंत्र स्थापित है।

2. खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस-ईंधन हेतु भूमि के भीतर छिपे खनिज के प्राकृतिक भण्डारों से निकाले गए तेल को खनिज तेल कहा जाता है। यह राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर क्षेत्र में पाया जाता है। जबकि घोटारु, कमलीताल, तनोट, मनिहारी टिब्बा, रामगढ़, राजेश्वरी, डंडेवाला आदि में प्राकृतिक गैस के भण्डार मिलते हैं, यह प्राकृतिक गैस कई गैसों का मिश्रण है तथा ईंधन का प्रमुख स्रोत है। जैसलमेर, बारां, व धौलपुर में प्राकृतिक गैस आधारित विद्युत गृह स्थापित हैं।

3. जल विद्युत – जल विद्युत का ऊर्जा संसाधन में प्रमुख स्थान है। राजस्थान में विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत विद्युत उत्पादन एवं प्राप्त किया जा रहा है, जैसे – गाँधीसागर, राणाप्रताप सागर, माही बजाज सागर, भाखड़ा नांगल व व्यास परियोजना प्रमुख हैं।

हमारा राजस्थान कक्षा 7 पाठ 2 के प्रश्न उत्तर खनिज एवं ऊर्जा संसाधन

ऊर्जा के गैर परंपरागत संसाधन

1. परमाणु ऊर्जा – वह ऊर्जा जिसे नियंत्रित नाभिकीय अभिक्रिया से उत्पन्न किया जाता है तथा फिर बिजली उत्पन्न करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र देश का दूसरा परमाणु विद्युत संयंत्र है। यह पहला बेहद अत्याधुनिक तकनीक एवं प्रौद्योगिकी से बनाया गया दाबित भारी जल संयंत्र है।

2. पवन ऊर्जा – बहती वायु से उत्पन्न की गई ऊर्जा को पवन ऊर्जा कहते हैं। यह एक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। राजस्थान के भौतिक स्वरूप एवं जलवायु, पवन ऊर्जा के लिए सर्वाधिक उपयुक्त हैं। वर्तमान में जैसलमेर, प्रतापगढ़, जोधपुर, बाड़मेर जिलों में पवन आधारित विद्युत गृह स्थापित हैं।

3. बायोमास – बायोमास ऊर्जा के स्रोत हैं। इन्हें सीधे जलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है या इनको विभिन्न प्रकार के जैव ईंधन में परिवर्तित करने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है। बायोमास के उदाहरण हैं- गन्ने को खोई, धान की भूसी, अनुपयोगी लकड़ी व गोबर आदि। राजस्थान में उदयपुर, जयपुर सहित अनेक जिलों में बायोगैस संयंत्र स्थापित किये गये हैं । बायोगैस संयंत्र हेतु राजस्थान सरकार अनुदान भी देती है।

4. सौर ऊर्जा सूर्य से जो ऊर्जा प्राप्त होती है उसे विद्युत ऊर्जा में बदलना ही सौर ऊर्जा कहा जाता है। सामान्य रूप से सौर ऊर्जा को सूर्य से प्राप्त किरणों को परिवर्तित करके बनाया जाता है। सौर ऊर्जा को सौर शक्ति के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान एक गर्म प्रदेश है अतः यहाँ सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग सम्भव है। जोधपुर के भाडला में देश के सबसे बड़े सोलर पार्क की स्थापना की गई है।

Leave a Comment